Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Akanksha Dubey Instagram » महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, DCW की अध्यक्ष Swati Maliwal ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, PM Modi से मिलने के बाद मिली धमकी

महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, DCW की अध्यक्ष Swati Maliwal ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, PM Modi से मिलने के बाद मिली धमकी

by Juhi Tomer
19/01/2023

Vinesh Phogat Accuses Sexual Harassment: महिला पहलवानों की तरफ़ से बुधवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया से 72 घंटो के भीतर आरोपों पर जवाब मांगा है। बता दें कि महिला पहलवानों ने फेडरेशन के अध्यक्ष और कोचों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहलवानों में ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट भी शामिल है।

WFI अध्यक्ष ने किया यौन उत्पीड़न’

खेल मंत्रालय का कहना है की मामला एथलीट्स से जुड़ा है, लिहाजा मंत्रालय इसे बहुत ही गंभीरता से ले रहा है। मंत्रालय का कहना है की अगर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 72 घंटो के भीतर जवाब नहीं दे पाता है तो मंत्रालय नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड, 2011 के प्रावधानों के तहत फेडरेशन के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। 18 जनवरी से लखनऊ में शुरू होने वाले वूमेन नैशनल रेसलिंग कोचिंग कैंप को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि इस कैंप में 41 महिला पहलवान, 13 कोच और स्पोर्ट स्टाफ हिस्सा लेने वाले थे।खेल मंत्रालय ने लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डायरेक्टर को निर्देश दिया है की जो महिला पहलवान कैंप के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है, उन्हें तब तक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जब तक वे कैंप में है।

बृजभूषण के तानाशाही के खिलाफ टॉप पहलवानों ने खोला मार्चा

वहीं तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप विजेता विनेश फोगाट समेत देश के टॉप पहलवानों ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह धोनी के तानाशाही रवैये के खिलाफ बुधवार को धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की फेडरेशन के अध्यक्ष और कोच पहलवान महिलाओं का यौन शौषण करते है। विनेश फोगाट ने तो रोते हुए आरोप लगाया की रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शौषण कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

May 30, 2026
मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

July 3, 2025

आरोपों को बृजभूषण सिंह ने किया खारिज

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने यह तक कह दिया की अगर आपके आरोप सच साबित हुए तो वह फांसी लगा लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा लेकिन मैं सीबीआई या पुलिस की जांच के लिए तैयार हूं। मेरे खिलाफ इस साजिश के पीछे एक उद्योगपति का हाथ है। जान से मारने की धमकी मिलने पर विनेश ने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया।

बता दे की विनेश फोगाट ने यह भी दावा किया है कि लखनऊ में नैशनल कैंप में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कैंप में कुछ महिलाएं है जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती है। हालांकि, 28 वर्ष की स्टार रैसलर ने स्पष्ट किया की उन्होंने खुद इस तरह के शोषण का सामना नहीं किया है।

PM Modi से मिलने के बाद मिली धमकी

विनेश फोगाट ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद पीएम मोदी से मिलकर इन मुद्दों के बारें में उन्हें बताने की हिम्मत जुटाई, लेकिन इसके बाद WFI के मुखिया कती तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। विनेश ने कहा, 10-20 ऐसी महिला पहलवान हैं जिन्होंने बृजभूशण शरण सिंह द्वारा किए यौन शोषण के बारे में बताया है। उन्होंने मुझे अपनी कहानी सुनाई। मैं उनका नाम नहीं ले सकती लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात होगी तो मैं नामों के बारे में बता सकती हूं । दिल्ली में धरना देने वाले पहलवानों में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के अलावा रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, वर्ल्ड चैंपियन सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत कादियान, जितेंद्र किन्हा और सुमित मलिक का नाम शामिल है. जंतर मंतर पर कुल 30 पहलवान धरने में शामिल हुए थे.

स्वाति मालीवाल ने खेल मंत्रालय के सचिव को भेजा नोटिस

अभी जंतर मंतर जाकर देश की चैंपियन #Wrestlers से मिली। उन्होंने हमारे तिरंगे की शान बढ़ाई है। बड़े दुख की बात है कि उन्हें आज इस कड़ाके की सर्दी में सड़क पर बैठना पड़ रहा है। हम मज़बूती से उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाएँगे। pic.twitter.com/XAPYOu8qLN

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 18, 2023

वहीं आयोग की आध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खेल मंत्रालय के सचिव को भेजे नोटिस में कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ीयों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नोटिस में सचिव से महिला पहलवानों द्वारा कुशिती संघ के अध्यक्ष और कोच के खिलाफ की गई शिकायतें और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है साथ ही कुश्ती संघ द्वारा गठित आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जानकारी, डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और कोचों के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामलों में आईसीसी की रिपोर्ट और आरोपितों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है।साथ ही दिल्ली पुलिस से महिला पहलवानों द्वारा कोचों और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ की गई शिकायतों और मामले में की गई कार्रवाई का विवरण, एफआइआर की कापी और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सभी जानकारियां 21 जनवरी तक मांगी हैं

Related Posts

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

May 30, 2026
मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

July 3, 2025
खेल जगत में मचा हड़कंप.. Bajrang Punia पर लगाया चार साल तक बैन, खेलना तो दूर कोचिंग भी नहीं दे पाएंगे, जानें वजह

खेल जगत में मचा हड़कंप.. Bajrang Punia पर लगाया चार साल तक बैन, खेलना तो दूर कोचिंग भी नहीं दे पाएंगे, जानें वजह

November 27, 2024
Brij Bhushan Sharan Singh

विनेश फोगाट की जीत पर बृज भूषण सिंह का तंज, ‘हमारे नाम पर पार हुई नईया पार, कांग्रेस को डुबो दिया!

October 8, 2024
10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज… रेसलिंग में किया था विनेश फोगाट ने धमाल, अब राजनीति में भी मचा दिया तहलका!

10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज… रेसलिंग में किया था विनेश फोगाट ने धमाल, अब राजनीति में भी मचा दिया तहलका!

October 8, 2024
इंडियन रेलवे ने Bajrang Punia और Vinesh Phogat के इस्तीफों को दी मंजूरी

इंडियन रेलवे ने Bajrang Punia और Vinesh Phogat के इस्तीफों को दी मंजूरी

September 9, 2024
Bajrang Punia

Bajrang Punia: कांग्रेस में शामिल होने के बाद मिली बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी

September 8, 2024
Vinesh Phogat

विनेश के फैसले पर भड़के ताऊ, तो ससुर राजपाल ने दिया साथ, भाई ने कुश्ती को लेकर कही बड़ी बात

September 8, 2024
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat की सफलता के पीछे किसका हाथ? जानिए परिवार और पति के बारे में सब कुछ

September 7, 2024
Haryana

Haryana Polls 2024: क्या जुलाना से हार जाएंगी विनेश? ब्रिज भूषण का ये दावा हैरान करने वाला

September 7, 2024
Next Post

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर पलटी गाड़ी, हादसे में चार लोग घायल, स्कॉर्पियो चालक फरार

8 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीता ब्लैक बेल्ट, DM से सार्टिफिकेट पाकर चहक उठे बच्चों के चेहरे, कहा- हम भी बनेंगे डीएम

Ghaziabad: पुरानी रंजिश के चलते जिम के बाहर खड़े दो युवकों पर हमला, घटना से जुड़ा वीडियो CCTV में कैद, मामला दर्ज

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India