Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट मामले में यूपी से अब तक 5 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सहारनपुर के डॉ अदील की सबसे पहले गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

by Vinod
13/11/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली में एक फिदायीन ने खुद को कार समेत उड़ा लिया। इस ब्लास्ट में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों नागरिक घायल हो गए। हमलवार एक पेशेवर डॉक्टर था, जिसका नाम उमर नबी था। फिलहाल हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां देश के कई शहरों में ऑपरेशन चला रही हैं। कानपुर के अलावा यूपी के दूसरे जनपदों से अभी तक एटीएस ने पांच डॉक्टरों को उठाया है।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में यूपी से अब तक 5 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सहारनपुर के डॉ. अदील की सबसे पहले गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद को फरीदाबाद और उसके भाई परवेज अंसारी को एटीएस ने लखनऊ से पकड़ा था। बुधवार को एटीएस ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर आरिफ को दबोचा। डॉक्टर को एटीएस अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई। एटीएस ने हापुड़ के प्राइवेट जीएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर फारूख (34) को भी उठाया है।

पांचों डॉक्टरों में शाहीन और परवेज यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं। जबकि तीन अन्य जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। कानपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आरिफ कानपुर मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में पदस्थ था। सूत्रों के मुताबिक, आरिफ दिल्ली कार ब्लास्ट में मारे गए आतंकी उमर का क्लासमेट था। दोनों ने जम्मू-कश्मीर में मेडिकल की पढ़ाई साथ की थी। जबकि हापुड़ से पकड़े गए डॉक्टर फारूख आतंकी मुजम्मिल शकील का क्लासमेट था। फारूख और आरिफ को एटीएस पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आतंकी शाहीन के संपर्क में थे।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

डॉक्टर आरिफ और डॉक्टर फारूख जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। डॉ. आरिफ कानपुर के अशोक नगर में किराए के कमरे में रहता था। जबकि फारूख हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजिस्ट था। उसने एक साल पहले ही कॉलेज जॉइन किया था। कैंपस के हॉस्टल में रहता था। फारूख जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मीरिपुरा का रहने वाला है। उसने यहीं के आचार्य श्रीचंद्र कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस किया था। इसके बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमडी किया। दोनों लेडी आतंकी डॉक्टर शाहीन के संपर्क में आए और आतंकी गतिविधियों में जुट गए। शाहीन का भाई परवेज भी इनके साथ जुड़ा हुआ था।

छरअसल, 17 अक्टूबर को मौलवी इरफान ने नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पोस्टर लगवाए। पोस्टर लगाने वालों में नौगाम के रहने वाले आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार शामिल थे। ये सभी सीसीटीवी में कैद हो गए। 19 अक्टूबर को श्रीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चक्रवर्ती की अगुआई में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पोस्टर मौलवी इरफान और डॉ. अदील के कहने पर लगाए गए थे। पुलिस ने मौलवी इरफान को पकड़ा। फिर पुलिस ने डॉ. अदील की तलाश शुरू की।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल को सहारनपुर से अरेस्ट कर लिया। डॉक्टर आदिल यहां पर एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था। डॉ. अदील ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ मुसाइब, उसकी गर्लफ्रेंड शाहीन और डॉ. उमर भी जुड़े हैं। डॉ. मुजम्मिल हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है और अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। अदील ने यह भी कबूला कि उसके पास एक एके-56 राइफल है। जिसे उसने अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लॉकर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने वहां छापा मारकर राइफल बरामद कर ली। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया।

डॉ. मुजम्मिल को दबोचने के बाद पुलिस ने शाहीन को भी अरेस्ट कर लिया। सहारनपुर से डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद परवेज को खुद के पकड़े जाने की भनक लग गई। इसीलिए उसने एक दिन बाद 7 नवंबर को लखनऊ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी इंटीग्रल से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली ब्लास्ट के अगले दिन यूपी एटीएस ने परवेज के लखनऊ स्थित घर पर छापेमारी की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सफेद कॉलर टेरर नेटवर्क का मास्टरमाइंड डॉ. मुजम्मिल और उसकी प्रेमिका डॉक्टर शाहीन थी। डॉक्टर शाहीन के जैश से जुड़े होने के सबूत भी मिले हैं। शाहीन जैश महिला विंग इंडिया की प्रमुख थी।

सफेद कॉलर टेरर नेटवर्क को लेकर एक न्यूज चैनल को दिए इंटव्यू के दौरान बीएसएफ डीआईटी (रिटायर्ड) नरेंद्र नाथ धर दुबे ने कहा, मैं यहां यह कहना चाहूंगा कि जो रेडिकलाइज्ड आतंकवाद है, जिस सोच की बुनियाद ही एक रेडिकल थॉट प्रोसेस है, जो एंटी-इंडिया कैंपेन पर आधारित है, जो गजवा-ए-हिंद करने की सोच रखता है, जो शरिया लॉ स्थापित करने का विचार है। और जो मुस्लिम उम्मा ब्रदरहुड के विस्तार करने सोच है, इसका गरीबी से कोई लेना-देना नहीं है। इसका सिर्फ लेना-देना है संवेदनशीलता से। रेडिकल थॉट प्रोसेस से कोई भी प्रभावित हो सकता है। वह डॉक्टर हो सकता है, वह इंजीनियर हो सकता है, वह प्रोफेसर हो सकता है और वह एक आम आदमी भी हो सकता है।

पूर्व डीआईजी ने बताया कि उदाहरण के तौर पर इससे पहले भी व्हाइट कॉलर और पढ़े-लिखे लोग टेररिज्म में शामिल रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर फ्रीडम फोर्स का जो चीफ था, वह इकोनॉमिक्स का सबसे बड़ा एडवाइजर था। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, देहरादून से बीटेक किया हुआ लड़का टेरर मॉडयूल का चीफ था। और अगर आप आईएसआईएस मॉड्यूल की बात करें तो मुंबई में 2014-15 में जो टेकी पकड़ा गया था वो हाई ग्रेड टेक्निकल पर्सन था। उच्च शिक्षा प्राप्त किया हुआ था। इसके पहले भी डॉक्टर टेरर मॉडयूल में पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो रेडिकल थॉट प्रोसेस से निकला हुआ आतंकवाद है, जो जिहादी मानसिकता से निकला हुआ आतंकवाद है, उसका धनी होना या गरीब होने से कोई संबंध नहीं है।

भारत में इस्लामिक कट्टरपंथ के उद्देश्य के लिए हथियार उठाने वाला पहल उच्च शिक्षित व्यक्ति तंजीम इस्लाहुल मुस्लिमीन (टीआईएम) का पूर्व सर्जन जलीस अंसारी माना जाता है। टीआईएम की स्थापना 1985 में हुई थी। अंसारी को 1991 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के जवाब में देश भर के विभिन्न शहरों में बम विस्फोटों की साजिश रचने के लिए जाना जाता है। प्रतिबंधित आतंकी समूह आईएम के कई सदस्य इस श्रेणी में आते हैं, जो उच्च शिक्षित हैं। समूह के सह-संस्थापकों में से एक, रियाज शाहबंदरी उर्फ रियाज भटकल है, जिसने मुंबई के साबू सिद्दीकी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आईएम का सह-संस्थापक यासीन भटकल, जो अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में हुए आतंकी हमलों में शामिल था, कर्नाटक से इंजीनियरिंग में स्नातक है।

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

December 1, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

November 27, 2025
जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

November 27, 2025
Next Post
बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

Flag Hoisting: अयोध्या में ऐतिहासिक पल की तैयारी,श्रीराम के भव्य मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक

Flag Hoisting: अयोध्या में ऐतिहासिक पल की तैयारी,श्रीराम के भव्य मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक

Delhi Blast

Delhi Blast: 5 शहर, 6 गिरफ्तार...अब तक कौन-कौन हुआ अरेस्ट?

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India