शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

प्रेस कांफ्रेंस में सेना का बयान- ‘हिंसा करने वाले युवकों को सेना में कोई जगह नहीं, जोश और होश का हो तालमेल’

by Web Desk
जून 19, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Army Joint Press Conference On Agnipath: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर के युवाओं में आक्रोश है। इसी बीच थल सेना, नौसेना सेना और वायु सेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं के मन से स्कीम को लेकर संदेह को दूर करने की कोशिश की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं ने इस योजना के फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि, “ये रिफॉर्म काफी पहले से होना था। 1989 में ये काम शुरू हुआ था। हमारी तमन्ना थी कि ये काम शुरू हो, इस पर लगातार काम चल रहा था। जिसमें कमांडिंग ऑफिसर की उम्र कम की गई। ऐसे ही कई बदलाव हुए।”

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

विचार-विमर्श करके योजना लाए हैं- लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी

सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस योजना के बारे कहा कि, अग्निपथ योजना काफी विचार-विमर्श के बाद लाई गई है। इस योजना को लेकर पिछले 2 सालों से चर्चा चल रही थी। अग्निपथ स्कीम से जुड़ने वाले युवाओं के जोश औऱ होश के बीच ताल-मेल बनेगा, युवाओं के लिए ये योजना फायदेमंद है। हर अग्निवीर को न सिर्फ एक जवान की तरह ही फायदे मिलेगें, बल्कि आज की तुलना में अग्निवीरों को ज्यादा अलाउंस और सुविधाएं मिलेंगी।”

उन्होंने सेनानिवृति के सवाल पर कहा, “हर साल लगभग 17,600 लोग तीनों सेवाओं में समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। ये योजना युवाओं के भविष्य के लिए सोच-समझकर उठाया गया कदम है।”

https://twitter.com/ANI/status/1538450772748140545?s=20&t=Q8xiK1M7S4b39zXMvDky-A

जोश और होश का कॉन्म्बिनेशन चाहिए- सेना 

प्रेस कॉन्फ्रेंस (Joint Press Conference On Agnipath) में कहा गया कि, “हमें यूथफुल प्रोफाइल चाहिए। हमारी कोशिश है कि हम किसी तरह से यंग हो जाएं। यूथ के पास जुनून और जज्बा ज्यादा है। लेकिन इसके साथ हमें होश की भी जरूरत है। सिपाही को जोश माना जाएगा, इसके बाद हवलदार से ऊपर के सभी लोग होश वाली कैटेगरी में आते हैं। हम यही चाहते हैं कि जोश और होश बराबर हो जाएं। कल ड्रोन वॉरफेयर होगा, आज एक टैंक को कोई आदमी नहीं बल्कि ड्रोन चला रहा है। इसके लिए अलग किस्म के लोग चाहिए। भारत का नौजवान टेक्नोलॉजी के साथ पैदा हुआ है।”

बलिदान देने वाले अग्निवीरों को मिलेगा मुआवजा- सेना

देश की सेवा के दौरान अगर कोई अग्निवीर बलिदान देता है तो उसे एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलेगा। सियाचिन और अन्य क्षेत्रों में जो भत्ता और सुविधाएं वर्तमान में नियमित सैनिकों को मिलती हैं वही अग्निवीरों को भी मिलेंगी। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

24 जून से पहले बैच की प्रक्रिया शुरू होगी- वायुसेना

एयर मार्शल एसके झा ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि “भारतीय वायुसेना में 24 जून से अग्निवीरों के पहले बैच को लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। ये ऑनलाइन सिस्टम है, जिसपर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 24 जुलाई से फेज-1 की ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू होंगी। दिसंबर के अंत तक पहला बैच वायुसेना में शामिल हो जाएगा और 30 दिसंबर से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।”

https://twitter.com/ANI/status/1538453566087495680?s=20&t=fEnO_bf4xx_EhPD0IoLcvg

नौसेना जारी करेगी नोटिफिकेशन

नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने कहा, “हमने अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 जून तक हमारी एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा। एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे।”

https://twitter.com/ANI/status/1538454153185226757?s=20&t=0_LplHCWN932ZheVuz0ifQ

थलसेना नोटिफिकेशन जारी करेगी

1 जुलाई को थलसेना की ओर से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी जिसके बाद से अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखों का एलान

प्रेस कॉन्फ्रेंस (Joint Press Conference On Agnipath) के दौरान तीनों सेनाओं ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। थलसेना की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी, वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी और नौसेना की भर्ती प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी।

अग्निवीरों के लिए प्रमुख बातें-

  • चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
  • हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  • सिक लीव भी मिलेगा।
  • हर महीने 30 हजार की सैलरी।
  • हर साल इन्क्रीमेंट।
  • रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
  • कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
  • चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
  • असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
  • शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
  • विकलांगता पर एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
  • वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।
Tags: Agnipath ProtestAgnipath Scheme Detailsarmed forces pcNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर हुआ लीक, सामने आया रणबीर कपूर का खौफनाक लुक!

HOROSCOPE TODAY : आज का राशिफल, जो बदल देगी आपकी किस्मत!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist