बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

एनटीपीसी-औरैया में “बालिका सशक्तिकरण अभियान, 2022” का भव्य शुभारंभ

by Web Desk
मई 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Girl Empowerment Campaign: “बालिका सशक्तिकरण अभियान” एक अवसर है ग्रामीण परिवेश से आने वाली इन बालिकाओं के लिए कि वे भी साबित कर सकें कि उनमें योग्यता अथवा कौशल की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है आवश्यक संसाधन एवं एक अवसर प्रदान करने की ।

यह कार्यक्रम इन बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। ये सकारात्मक उद्गार माननीय मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) श्री अनिल कुमार सिंह जी ने देश के विशालतम विद्युत उत्पादक कम्पनी एनटीपीसी की परियोजना औरैया के प्रेक्षागृह में आयोजित दिनांक 20.05.2022 को “बालिका सशक्तिकरण अभियान” के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किये।  श्री रॉय थॉमस, अपर महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी को अवगत कराते हुए बताया कि यह अभियान 20 मई, 2022 से प्रारम्भ होकर 16 जून 2022 तक चलेगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

उन्होंनें यह भी कहा कि हमारी परियोजना इस प्रशिक्षण हेतु पूर्णरूपेण तत्पर है। श्री अनिल कुमार सिंह, परियोजना प्रमुख (औरैया), श्री जसवीर सिंह अहलावत, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) एवं अन्य पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) ने अपने उद्बोधन के दौरान “बालिका सशक्तीकरण मिशन” का परिचय देते हुए सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों को बताया कि यह हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक माननीय गुरदीप सिंह जी का एक स्वप्न था कि हम “बालिका सशक्तिकरण मिशन” की दिशा में ग्रामीण बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, उनके सपनों को एक नया आयाम देने, उनके अंतर्मन में आशा, आत्मविश्वास, कुछ कर गुजरने की ललक जगाने हेतु अहम् भूमिका निभाते हुए भारत सरकार के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान में यथोचित योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी की अनेकों परियोजनाओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री जसवीर सिंह अहलावत, महाप्रबंधक (तकनीकि सेवाएँ) ने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों को यह जानकारी भी दी  कि  “बालिका सशक्तीकरण मिशन” के अंतर्गत औरैया परियोजना द्वारा समीपवर्ती ग्रामों के विद्यालयों की 40 बालिकाओं को अपने यहाँ एक माह तक प्रशिक्षण हेतु रखा जाएगा। इस दौरान उनके आवास, भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें बेसिक शिक्षा के अतिरिक्त योग, क्राफ्ट एवं अन्य गतिविधियों, जैसे नृत्य, संगीत व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास से संबन्धित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि हम “बालिका सशक्तीकरण मिशन” के माध्यम से ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक छोटा-सा योगदान दे सकें। साथ ही उन्होंनें बालिका सशक्तीकरण मिशन के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी कि इसका उद्देश्य बालिकाओं के बाल-मन-मस्तिष्क को सशक्त बनाकर उन्हें परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देना है। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की 08 सदस्याओं द्वारा कृष्ण वंदना प्रस्तुत किया गया।

साथ ही श्री अनिल कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) एवं श्रीमती मोनाली दत्ता, अध्यक्षा जागृति महिला मंडल द्वारा प्रशिक्षण में भाग ले रहीं 40 बालिकाओं को अध्ययन किट वितरित किये गये। GEM प्रशिक्षण हेतु Hero Mind-Mine से पधारी GEM फैकल्टी सुश्री चंचल जी ने माह भर बच्चों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों से सभी को अवगत कराया।  

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) तथा अध्यक्षा, जागृति महिला मंडल के साथ महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), अन्य अतिथिगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जागृति महिला मण्डल की सदस्याएँ, केंद्रीय तथा सेंट जोसेफ विद्यालयों के प्रबंधक तथा अध्यापक, डिप्टि कमांडेंट, सी.आई.एस.एफ.,GEM फैकल्टीस, बालिकाओं के अभिभावक एवं बालिकाएँ उपस्थित रहीं।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: Girl Empowerment CampaignNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

काले सागर में सांप वाले टापू पर कब्जे को लेकर रूस ने तेज किए हमले

Real फिल्म के 'NAAYAK' बने डिप्टी CM Brajesh Pathak, सरकारी दवा गोदाम पर मारा छापा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In