Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

NEET Paper Leak: CBI एक्शन, छात्रों, अभिभावकों पर बढ़ा शक, मुख्य आरोपी के ऑफिस पर छापेमारी, कॉल रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की जांच तेज

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी शुभम खैरनार के ऑफिस पर छापा मारकर कई दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच अब छात्रों, अभिभावकों और संदिग्ध एजेंटों तक पहुंच गई है।

by Kirtika Tyagi
May 18, 2026
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच लगातार तेज होती जा रही है। जांच एजेंसी ने इस केस के मुख्य आरोपी शुभम खैरनार के नासिक स्थित ऑफिस पर छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक पासबुक और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

जांच एजेंसी अब शुभम के संपर्क में रहे छात्रों, अभिभावकों और संदिग्ध एजेंटों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क में कई लोग जुड़े हो सकते हैं।

RELATED NEWS

NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

May 18, 2026
NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

May 18, 2026

कॉल रिकॉर्ड और चैट खंगाल रही CBI

सीबीआई अब आरोपी के मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है। एजेंसी शुभम के चैट, कॉल रिकॉर्ड, ई-मेल और टेलीग्राम मैसेज की जांच कर रही है। जांच के दौरान अलग-अलग राज्यों के बीच हुए संदिग्ध पैसों के लेन-देन की जानकारी भी सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कई बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि पेपर लीक नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम कर रहा था।

छात्रों और अभिभावकों पर बढ़ा शक

इस बीच शुभम खैरनार के नासिक स्थित ऑफिस और फ्लैट पर संदिग्ध छात्रों और उनके अभिभावकों का आना-जाना बढ़ गया है। सीबीआई को शक है कि कुछ छात्रों और अभिभावकों ने पैसे देकर पेपर खरीदा हो सकता है।

इसी शक के आधार पर एजेंसी कई लोगों से पूछताछ कर रही है। नांदेड़ जिले में भी सीबीआई ने कई कोचिंग सेंटर और निजी लोगों से सवाल-जवाब किए हैं। जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

इस मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर PV Kulkarni की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। जांच एजेंसियों को शक है कि अब पेपर खरीदने वाले छात्रों और उनके परिवारों की जानकारी भी सीबीआई के पास पहुंच चुकी है।

इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने नांदेड़ के विद्युत नगर इलाके में कदम परिवार के फ्लैट पर छापा मारा। जांच एजेंसी को शक है कि परिवार ने अपनी बेटी के लिए करीब 10 लाख रुपये देकर NEET का पेपर खरीदा था।

पुणे में करवाई गई थी तैयारी

जानकारी के मुताबिक, कदम परिवार की बेटी को नांदेड़ के एक निजी कोचिंग संचालक के जरिए तीन महीने के लिए पुणे भेजा गया था। वहां उसे NEET परीक्षा की विशेष तैयारी करवाई गई थी। फिलहाल सीबीआई परिवार से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, मामले में एक और अभिभावक एजेंसी के रडार पर है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई जल्द एक और जगह छापेमारी कर सकती है।

अभी तक कोई नई गिरफ्तारी नहीं

हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान अब तक किसी नई गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ पूरी करने के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Tags: CBI investigationNEET paper leak
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

by Kirtika Tyagi
May 18, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak Investigation: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच लगातार गहरी होती जा रही है। अब...

NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

by Kirtika Tyagi
May 18, 2026

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच लगातार गहराती जा रही है। जांच एजेंसी ने इस मामले में...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा एक्शन, जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपी गिरफ्तार, जांच में बड़े नेटवर्क के संकेत

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा एक्शन, जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपी गिरफ्तार, जांच में बड़े नेटवर्क के संकेत

by Kirtika Tyagi
May 14, 2026

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले में अब Central Bureau of Investigation यानी सीबीआई ने बड़ा...

Rath Murder Case : सीबीआई ने बनाई विशेष जांच टीम, हत्या के पीछे करोड़ों की साजिश की आशंका

Rath Murder Case : सीबीआई ने बनाई विशेष जांच टीम, हत्या के पीछे करोड़ों की साजिश की आशंका

by Kirtika Tyagi
May 14, 2026

पश्चिम बंगाल के नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब Central Bureau of Investigation यानी...

NEET Paper Leak: सीकर के एक हॉस्टल संचालक ने कैसे खोली पेपर लीक की परतें, अब जांच  सीबीआई के हवाले

NEET Paper Leak: सीकर के एक हॉस्टल संचालक ने कैसे खोली पेपर लीक की परतें, अब जांच सीबीआई के हवाले

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

 NEET paper leak investigation:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस खुलासे...

Next Post
Pathirana Injury: फिन एलन की तूफानी पारी, केकेआर की शानदार जीत के बीच चोटिल हुए मथीशा पथिराना, शुभमन गिल हुए निराश

Pathirana Injury: फिन एलन की तूफानी पारी, केकेआर की शानदार जीत के बीच चोटिल हुए मथीशा पथिराना, शुभमन गिल हुए निराश

NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

NTA के अंदर से मिला सूत्रधार , रडार पर NTA का पूरा पैनल, टीचर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले पेपर लीक गिरोह की जांच तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist