सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Bhojpuri Stars’ Journey : किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी ने अखबार,करोड़ों कमाने वाले स्टार्स ने कैसे तय किया अपना सफर

भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे आज लग्जरी जिंदगी जीते हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष छिपा है। किसी ने दूध बेचा तो किसी ने अखबार।

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Struggles to Stardom: आज भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज सिर्फ बिहार-उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी फैल चुका है। इन फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों के गाने यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे जाते हैं, और लोग उनकी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे यहां तक कैसे पहुंचे?
एक वक्त था जब इन्हें कोई नहीं जानता था, कुछ लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज जो स्टार्स लाखों-करोड़ों की फीस लेते हैं, उन्होंने शुरुआत बहुत छोटे और कठिन कामों से की थी। आइए जानते हैं कुछ चर्चित भोजपुरी सितारों के संघर्ष की कहानी।

पवन सिंह – चाचा के साथ किया स्टेज शो

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बहुत कम उम्र में ही स्टेज शोज़ में छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया था। वो अपने चाचा के साथ प्रोग्राम में जाया करते थे और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
आज पवन सिंह ना सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक सुपरहिट एक्टर भी हैं, और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

RELATED NEWS

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

अक्टूबर 11, 2025
anjana singh powerful actress of bhojpuri cinema career and hit movies list

Birthday special:क्षेत्रीय सिनेमा की दमदार अदाकारा, जिसने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई

अगस्त 7, 2025

खेसारी लाल यादव – दूध और लिट्टी बेचकर चलाया घर

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में दूध बेचा और जब दिल्ली आए तो लिट्टी-चोखा बेचकर खर्च चलाया।
कई छोटे-बड़े कामों के बाद जब उन्हें फिल्मों में मौका मिला, तो उन्होंने खुद को साबित किया। उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ (2012) सुपरहिट रही।

दिनेश लाल यादव – किसान के बेटे से स्टार तक का सफर

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव के पिता किसान थे। स्टेज शोज़ में भी वो बिना पैसे के काम करते थे। खुद एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ज्यादा पढ़ाई नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी। आज वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में गिने जाते हैं।

यश कुमार – बल्ब बेचकर की शुरुआत

आज के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता यश कुमार कभी दो वक्त की रोटी के लिए जूझते थे। उन्होंने खुद बताया कि बल्ब बेचकर अपना खर्च चलाते थे। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और आज वह ना सिर्फ एक्टिंग करते हैं, बल्कि फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं।

रवि किशन – घर-घर जाकर बेचा अखबार

भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों में पहचान बना चुके रवि किशन की शुरुआत भी संघर्षों से भरी रही। वो अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अखबार बेचा करते थे।
आज वह सांसद हैं, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और हर इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान रखते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों की सफलता सिर्फ किस्मत का खेल नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और लगन का नतीजा है। ये कहानियां दिखाती हैं कि अगर हौसला हो, तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

Tags: Bhojpuri CinemaCelebrity Stories
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के साथ विदेशों में देररात करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने...

anjana singh powerful actress of bhojpuri cinema career and hit movies list

Birthday special:क्षेत्रीय सिनेमा की दमदार अदाकारा, जिसने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

Anjana Singh A Powerful Actress of Bhojpuri Cinema-भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह हर साल 7 अगस्त को...

कौन हैं भोजपुरी सिनेमा के अमीर सितारे, मेहनत और लगन से स्टारडम पाने वाले एक्टर्स की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

कौन हैं भोजपुरी सिनेमा के अमीर सितारे, मेहनत और लगन से स्टारडम पाने वाले एक्टर्स की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

by SYED BUSHRA
मई 9, 2025

Top Richest Actors of Bhojpuri Cinema भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज जितनी बड़ी और चमकदार है, उसमें कुछ कलाकारों की मेहनत...

Bindu Bollywood Vamp Queen

Birthday special : बॉलीवुड की ‘वैंप क्वीन’ की अनसुनी कहानी, जिसने अपनी एक्टिंग से नेगेटिव किरदारों को भी बना दिया यादगार

by SYED BUSHRA
अप्रैल 17, 2025

Bindu Bollywood Vamp Queen बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज़ आईं और गईं, लेकिन कुछ ही ऐसी रहीं जो अपनी छाप छोड़ गईं।...

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh पर पथराव पुलिसकर्मी समेत 3 लोग घायल!

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh पर पथराव पुलिसकर्मी समेत 3 लोग घायल!

by Neel Mani
जनवरी 18, 2024

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बिहार के औरंगाबाद में...

Next Post
Superman Box Office

1930 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने मचाया तहलका, 5 दिन में worldwide कमाए 2000 करोड़

Tesla Model Y

अमेरिका से टेस्ला मॉडल Y लाना सस्ता या भारत में खरीदना फायदेमंद? जानें कीमत में कितना है फर्क!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist