मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कानपुर में बाल-बाल बचे Nawazuddin Siddiqui, रात अकेली है पार्ट 2′ के सेट पर अचानक क्या हुआ ?

'रात अकेली है पार्ट 2' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग रविवार से कानपुर में चल रही है। इसी बीच 20 फरवरी की रात शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 21, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Nawazuddin Siddiqui  : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी आने वाली फिल्म ‘रात अकेली है पार्ट 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। शूटिंग स्थल परेड स्थित कोतवाली में 20 फरवरी की रात शूटिंग के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस घटना में चालक घायल हो गया, हालांकि नवाजुद्दीन पूरी तरह सुरक्षित रहे। ऐसे में शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे की है, जब एक सीन की शूटिंग के दौरान चालक ने तेज रफ्तार में कार घुमाई, लेकिन स्टेयरिंग व्हील अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे कोतवाली की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। मौके पर मौजूद प्रोडक्शन टीम तुरंत हरकत में आई और चालक को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

सितम्बर 4, 2026

बता दें, कि कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडे ने बताया, कि गेट से अंदर प्रवेश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिससे चालक को चोट लगी। हालांकि, कुछ देर बाद शूटिंग दोबारा शुरू कर दी गई।

फिल्म की शूटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह

‘रात अकेली है पार्ट 2’ एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग रविवार से कानपुर में चल रही है। पहला शूट Filming Methodists स्कूल में हुआ था, जबकि सोमवार और मंगलवार को कोतवाली थाने में कुछ महत्वपूर्ण दृश्य दिखाए गए।

फिल्म में यह कलाकार भी आएंगे नजर

बताया जा रहा है, कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे और अखिलेश मिश्रा भी नजर आएंगे। शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फैंस की भारी भीड़ कोतवाली थाने के बाहर अपने पसंदीदा अभिनेता की झलक पाने के लिए जुटी है। ऐसे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया।

इतने दिन और चलेगी शूटिंग

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले 5 दिनों तक कानपुर में जारी रहेगी। लोकेशनों में जाजमऊ का सिद्धनाथ घाट, सीसामऊ और अन्य इलाके शामिल हैं। बता दें, कि ‘रात अकेली है’ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म थी, जो साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इसके सीक्वल की शूटिंग जोर-शोर से जारी है, जिसमें कई नए और दिलचस्प घटनाक्रम जुड़ने वाले हैं।

रात अकेली है पार्ट 1 में क्या थी कहानी

बता दें, कि लॉकडाउन के दौरान दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए नेटफ्लिक्स लगातार बेहतरीन फिल्में पेश कर रहा था। इसी बीच 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म ‘रात अकेली है को रिलीज किया गया जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया.

इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक पुलिस अधिकारी, जटिल यादव का किरदार निभा रहे थे, जबकि राधिका आप्टे एक परिवार की बहू के रूप में नजर आई थीं।

बता दें, कि नवाजुद्दीन और राधिका पहले भी ‘सेक्रेड गेम्स’ में साथ काम कर चुके हैं, जहां दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर यह जोड़ी ‘रात अकेली है’ में सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Tags: Kanpur Newsnawazuddin siddiqui
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Next Post
Farah Khan:  “होली छपरियों का त्योहार” फराह ख़ान के इस बयान पर भड़के लोग, कहा फराह को माँगनी चाहिए माफ़ी

Farah Khan: "होली छपरियों का त्योहार" फराह ख़ान के इस बयान पर भड़के लोग, कहा फराह को माँगनी चाहिए माफ़ी

Honey and Ghee Side Effects

सावधान! शहद और घी एक साथ बन जाता है जहर, इस उपाय से अमृत जैसा फायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In