सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, वृद्ध महिला को कंगाल कर फरार हुआ ठग

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला से शादी का वादा कर एक वृद्ध ने डेढ़ साल तक साथ रहकर करोड़ों की ठगी कर ली।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 21, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad News
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला से शादी का वादा कर एक वृद्ध ने डेढ़ साल तक साथ रहकर करोड़ों की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला से तीन करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए और 50 लाख रुपये के गहने बनवाकर अपनी बेटी को दे दिए। इस दौरान वह नोटरी मैरिज के दस्तावेजों का बहाना बनाकर महिला को गुमराह करता रहा। जब महिला ने शादी और एफडी के दस्तावेज दिखाने की मांग की, तो आरोपी फरार हो गया।

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी मुलाकात

पीड़िता का 2003 में पति से तलाक हो गया था और वह हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत रही थीं। करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद अकेलेपन के कारण उन्होंने करीब दो साल पहले मेट्रोमोनियल साइट (Ghaziabad News) पर अपना प्रोफाइल बनाया। इसी के जरिए उनकी मुलाकात 68 वर्षीय वृद्ध से हुई जिसने खुद को सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी बताया। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह ही उनका सबसे अच्छा ख्याल रख सकता है। महिला उसके झांसे में आ गईं और शादी के प्रस्ताव पर सहमति जता दी।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

अगस्त 18, 2026

फर्जी शादी और नोटरी मैरिज का झांसा

महिला ने आरोपी से शादी कर ली लेकिन जब उन्होंने विवाह पंजीकरण (Ghaziabad News) के लिए कहा तो आरोपी ने दावा किया कि उसने नोटरी मैरिज करवा ली है। हालांकि उसने कभी दस्तावेज नहीं दिखाए। इसके बाद दोनों ने ज्वाइंट बैंक खाता खुलवाया जिसमें महिला की तीन करोड़ रुपये की एफडी तुड़वाकर जमा करवा दी गई। बाद में आरोपी ने इस रकम को अपनी बेटी और दामाद के खातों में ट्रांसफर कर दिया और महिला के गहने भी अपनी बेटी को दे दिए।

यह भी पढ़े: UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

फर्जी दस्तावेज और फरार आरोपी

आरोपी ने महिला से कुछ चेक पर हस्ताक्षर भी कराए और कुछ पर खुद फर्जी हस्ताक्षर किए। उसने महिला का फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। जब महिला ने शादी के सर्टिफिकेट और एफडी के कागजात मांगे तो आरोपी उन्हें टालता रहा। जब दबाव बढ़ा तो वह भाग निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहली पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है जबकि पीड़िता के पहले पति का भी कुछ साल पहले निधन हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

गुजरात में भी ठगी का खुलासा

इसी बीच गुजरात पुलिस ने दनकौर में एक ठगी के मामले में दबिश दी। यहां के एक जन सेवा केंद्र संचालक ने एक व्यवसायी के साथ ठगी कर उसके 80 लाख रुपये अपने परिवार के खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। गुजरात पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पैसे दनकौर के एक ही परिवार के चार सदस्यों के खातों में ट्रांसफर होने की बात सामने आई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दनकौर कस्बे में आरोपित के घर पर दबिश दी लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस दोनों मामलों में गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।

Tags: Ghaziabad News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

Ghaziabad Traffic Action : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, चार जिलों में 2200 वाहनों के चालान,  कई वाहन सीज

Ghaziabad Traffic Action : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, चार जिलों में 2200 वाहनों के चालान, कई वाहन सीज

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

Ghaziabad News: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने गाजियाबाद संभाग के चार जिलों में विशेष प्रवर्तन...

Next Post
Gold Rate Today

सोने की रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक! आज 22k सोने का रेट गिरा, जानें ताजा भाव

IPL 2025

IPL 2025 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम! कप्तानों की मीटिंग के बाद BCCI ने बदले ये 4 नियम...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist