शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के दौरान चर्चा में आए गाजियाबाद के जुनैद मलिक की गांव में अलग पहचान है। ग्रामीण उन्हें समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए जानते हैं। पुलिस हिरासत के उनके दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026
in गाजियाबाद
Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest
Share on FacebookShare on Twitter

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद मलिक का नाम काफी चर्चा में आया। आंदोलन के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और दूसरी व्यवस्थाएं संभालने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का चेहरा बन गए। हालांकि, गांव में रहने वाले लोगों के लिए जुनैद की पहचान केवल आंदोलन से नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से लोगों की मदद करने के कारण वह हर वर्ग के बीच सम्मान हासिल कर चुके हैं।

परिवार में दूसरे नंबर

जुनैद मलिक आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी सबसे बड़ी बहन की शादी मेरठ में हुई है, जबकि उनके बहनोई नौकरी के सिलसिले में मेरठ से बाहर रहते हैं। जुनैद अपने पिता मुस्तफा, मां, दादी, पांच बहनों और छोटे भाई के साथ नाहल गांव में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, उनका परिवार गांव के पुराने और सम्मानित परिवारों में गिना जाता है। एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके जुनैद को बचपन से ही समाजसेवा में रुचि रही है और वह पढ़ाई के साथ लोगों की मदद करने में जुटे रहते थे।

RELATED NEWS

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

अगस्त 27, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

हर किसी की मदद

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में किसी का बिजली बिल संबंधी काम हो, किसी जरूरतमंद को सरकारी योजना का लाभ दिलाना हो या ग्राम पंचायत से जुड़ा कोई मामला अटका हो, जुनैद मदद के लिए आगे रहते हैं। जरूरतमंद लोगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके काम में सहयोग करने के कारण गांव में उनकी अलग पहचान बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि यही वजह है कि अलग-अलग जाति और धर्म से जुड़े लोग भी उन्हें सम्मान और स्नेह देते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जुनैद का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। परिवार के पास खेती की जमीन है और नाहल गांव में उनकी एक मार्केट भी बताई जाती है, जहां बनी दुकानों से किराये के रूप में आय होती है। इसके अलावा परिवार करीब 15 भैंसों की डेयरी भी चलाता है। ग्रामीणों का दावा है कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद जुनैद ने निजी लाभ के बजाय समाजसेवा को प्राथमिकता दी। इसी कारण गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उनकी अलग पहचान बनी हुई है।

हिरासत का दावा

छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर गांव में नाराजगी की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंदोलन से जुड़े मामले में पुलिस पूछताछ के लिए जुनैद के पिता मुस्तफा के साथ उनकी बड़ी बहन के ससुर और देवर को भी अपने साथ ले गई थी। वहीं, जुनैद के एक वीडियो संदेश के मुताबिक, आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पूछताछ पर सवाल

जुनैद ने अपने वीडियो संदेश में दावा किया कि पुलिस ने उनकी आंखों पर काली पट्टी बांधकर उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गई और वहां पूरी रात रखा गया। उनके मुताबिक, अगले दिन पुलिस अधिकारियों ने उनसे लंबे समय तक पूछताछ की। जुनैद का दावा है कि पुलिस मुख्य रूप से यह जानना चाहती थी कि आंदोलन के दौरान हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कैसे हुई और इसकी फंडिंग किसने की। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब देने के बाद पुलिस उनके जवाबों से संतुष्ट हुई और उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों और हिरासत से जुड़े दावों पर दिल्ली पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags: Ghaziabad NewsJantar Mantar ProtestJunaid Malik
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jantar Mantar Protest Story : जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय लोकतंत्र के मायने समझाने...

Next Post
Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

India Plastic Currency: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

India Plastic Currency: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In