Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

अयमान अल जवाहिरी: जान बचाने की पढ़ाई कर बन गया सैकड़ों की मौत का सौदागर

by Web Desk
August 2, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका ने आतंकी संगठन अल कायदा (Al-Queda) के सरगना अयमान अल जवाहिरी (Ayman- al-Zawahiri) को मारे जाने की घोषणा कर दी है। अल जवाहिरी ने लोगों की जान बचाने के लिए डॉक्टरी की पढ़ाई की किन्तु आतंकी सरगना के रूप में पूरी दुनिया में सैकड़ों लोगों की मौत का सौदागर बन गया।

कौन है अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) ?

RELATED NEWS

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

May 19, 2026
Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

May 19, 2026

अयमान अल जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र के एक संपन्न परिवार में हुआ था। जवाहिरी पेशे से सर्जन था। 14 साल की उम्र में वह मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य बन गया। जवाहिरी ने ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के साथ मिलकर अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को भयावह आतंकी हमले (9/11) की साजिश रची थी।

मिस्र के गिजा में 19 जून 1951 को जन्मे अयमान अल-जवाहिरी ने मिस्र की कैरो यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की। उसके घर में पहले कई लोग डॉक्टर थे। जवाहिरी ने सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल की और वह बहुत अच्छा सर्जन माना जाता था।

अरबी और फ्रेंच बोलने वाले जवाहिरी ने 1978 में काहिरा विश्वविद्यालय की फिलॉसफी छात्रा अजा नोवारी से शादी कर ली। 2001 में अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में अजा और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद उसने उमैमा हुसैन से दूसरी शादी की, जिससे जवाहिरी के सात बच्चे हुए। इसमें फातिमा, उमायमा, नाबिला, खडिगा, मोहम्मद, आयशा और नव्वर शामिल हैं।

कभी डॉक्टर के रूप में लोगों की जान बचाने वाले जवाहिरी ने 1970 के दशक में इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का गठन किया था। इस संगठन ने मिस्र में सेक्युलर शासन का विरोध किया। उसकी मांग थी कि मिस्र में इस्लामिक सरकार कायम हो। साल 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या के बाद जवाहिरी को गिरफ्तार किया गया।

मिस्र में तीन साल जेल में रहने के बाद वह सऊदी अरब भाग गया और यहां पर डॉक्टर के रूप काम करने लगा। सऊदी अरब में ही अल जवाहिरी की मुलाकात अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन से हुई। दोनों के विचार एक जैसे थे। दोनों में खूब बनी। 2001 में अल जवाहिरी ने इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का विलय अलकायदा में कर दिया। इसके बाद अलकायदा के जरिए पूरी दुनिया में आतंक फैलाने लगा।

जवाहिरी ने अमेरिकी हमले में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद संगठन की कमान अपने हाथ में ली थी। 2011 में वह अलकायदा का सरगना बन गया था। दुनियाभर में कई जगह हुए आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ माना जाता है।

11 सितंबर 2001 को 19 आतंकियों ने चार कमर्शियल प्लेन हाइजैक किए थे। इनमें से दो प्लेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ और साउथ टावर से टकरा दिए गए थे। इस हमले में 93 देशों के 2,977 लोग मारे गए थे। हमला आतंकी संगठन अलकायदा ने किया था। इसकी साजिश ओसामा बिन लादेन और अल-जवाहरी ने ही रची थी।

सात अगस्त 1998 को एक साथ कई देशों के दूतावास के बाहर बम धमाके हुए। इसमें 224 लोग मारे गए, जिनमें 12 अमेरिकी शामिल थे और 4,500 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके पीछे जवाहिरी का हाथ था।

मई 2003 में सऊदी अरब के रियाद में एक साथ आत्मघाती बम विस्फोटों में नौ अमेरिकियों सहित 23 लोगों की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद एक टेप जारी किया गया था, जिसमें जवाहिरी की आवाज शामिल थी।

Tags: International NewsNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Baba Vanga 2026 Prediction

Vanga Prediction: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फिर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या बढ़ेगा ईंधन संकट और महंगाई ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

दुनिया में जब भी कोई बड़ा संकट या तनाव बढ़ता है, सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा का नाम फिर चर्चा...

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Orange Cap Race:आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 63 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई...

Next Post

एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए Sidharth Malhotra और Kiara Advani, फोटो लेने पर क्यों भड़के अभिनेता

कानपुर: कलमा पढ़ाए जाने के मामले में स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ हुआ केस दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist