रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Trump’s New Tariff : अब कौन से देशों पर लगा नया टैरिफ, कितना बढ़ाया शुल्क, भारत फिलहाल लिस्ट से बाहर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इराक, लीबिया समेत छह देशों पर 20-30% तक नया टैरिफ लगाया है। भारत फिलहाल इस सूची से बाहर है, जिससे भारतीय निर्यातकों को फिलहाल राहत मिल रही है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2025
in विदेश
Donald Trump New Tariff Announcement
Share on FacebookShare on Twitter

Trump’s New Tariff Decision: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ देशों पर टैरिफ यानी आयात शुल्क बढ़ा दिया है। बुधवार को उन्होंने इराक समेत छह देशों को नया टैरिफ रेट वाला पत्र भेजा, जिसमें 20% से लेकर 30% तक का शुल्क लगाने की बात कही गई है। इससे पहले सोमवार को ट्रंप प्रशासन ने 14 अन्य देशों को टैरिफ रेट वाला नोटिस दिया था।

भारत फिलहाल टैरिफ की लिस्ट से बाहर

अच्छी बात यह है कि भारत अभी तक उन देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जिन पर ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ बढ़ाया है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है और फिलहाल भारत को इस फैसले से राहत मिली है। इसका फायदा भारतीय निर्यातकों को मिलेगा, क्योंकि वे फिलहाल अतिरिक्त शुल्क से बच गए हैं।

RELATED NEWS

Onion Market Scam: प्याज से हिला था अमेरिका? क्यों फ्यूचर ट्रेडिंग पर हमेशा के लिए लगी रोक

Onion Market Scam: प्याज से हिला था अमेरिका? क्यों फ्यूचर ट्रेडिंग पर हमेशा के लिए लगी रोक

अगस्त 6, 2026
Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea

New Tariff plans: डोनाल्ड ट्रंप ने दोस्तों पर ही फोड़ा टैरिफ बम, किन देशों को दी चेतावनी,कब से लागू होंगे नए टैक्स

जुलाई 8, 2025

किन देशों पर लगा कितना टैरिफ?

ट्रंप के नए फैसले के तहत बुधवार को जिन देशों पर टैरिफ लगाया गया, उनमें शामिल हैं।

लीबिया, इराक और अल्जीरिया, इस पर 30% टैरिफ लगाया गया है।

मोल्दोवा और ब्रुनेई , 25% का शुल्क लगाया गया है।

फिलीपींस,इस पर 20% का टैरिफ लगाया गया है।

पहले किन देशों पर लगा था टैरिफ?

इससे पहले जिन 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाया गया था, उनमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया, हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया और ट्यूनीशिया जैसे देश शामिल हैं।

भारत पर क्या है असर?

गौरतलब है कि अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाली कुछ वस्तुओं पर 26% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए यानी 9 जुलाई तक टाल दिया गया। अब इसे फिर आगे बढ़ाकर 1 अगस्त तक कर दिया गया है। तब तक भारत से आने वाले उत्पादों पर सिर्फ 10% बेसलाइन टैरिफ लागू रहेगा।

आगे क्या हो सकता है?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत अभी जारी है। अगर दोनों देशों के बीच किसी समझौते पर सहमति बन जाती है तो भारत इस अतिरिक्त टैरिफ से बच सकता है। फिलहाल भारत के निर्यातकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे स्थिति क्या होगी, यह बातचीत पर निर्भर करेगा।

Tags: International TradeUS economy
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Onion Market Scam: प्याज से हिला था अमेरिका? क्यों फ्यूचर ट्रेडिंग पर हमेशा के लिए लगी रोक

Onion Market Scam: प्याज से हिला था अमेरिका? क्यों फ्यूचर ट्रेडिंग पर हमेशा के लिए लगी रोक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Onion Market Scam: सुनने में यह कहानी किसी फिल्म जैसी लग सकती है, लेकिन यह अमेरिका के इतिहास की सबसे...

Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea

New Tariff plans: डोनाल्ड ट्रंप ने दोस्तों पर ही फोड़ा टैरिफ बम, किन देशों को दी चेतावनी,कब से लागू होंगे नए टैक्स

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025

 Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea : अमेरिका के पूर्व और फिर से निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड...

टैरिफ का असर: अमेरिकी शेयर बाजार हुआ घड़ाम कैसे अर्थव्यवस्था पर मंडला रहा मंदी का खतरा

टैरिफ का असर: अमेरिकी शेयर बाजार हुआ घड़ाम कैसे अर्थव्यवस्था पर मंडला रहा मंदी का खतरा

by SYED BUSHRA
अप्रैल 3, 2025

US tariff impact on global markets अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद...

US steel and aluminum tariffs

America ने छेड़ा टैरिफ वार किस पड़ोसी देश से वसूलेगा दुगना लगान,भारत चीन का नंबर कब……

by SYED BUSHRA
मार्च 12, 2025

US steel and aluminum tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले इस्पात और एल्युमीनियम पर लगने...

Next Post
Nag Panchami 2025 Date Significance and Worship Method

Nag Panchami 2025 : कब है और कैसे मनाएं यह पावन पर्व जानिए नाग देवता की पूजा विधि और सही तिथि

Princy Prajapati

Princy की उड़ान: बर्कले यूनिवर्सिटी पहुंची लखनऊ की बेटी, अखिलेश यादव ने पढ़ाई के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In