Saturday, November 14, 2026 5:16 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Earthquake Alert: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों से लोग भागे

Earthquake Alert: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों से लोग भागे

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर 7.7 तीव्रता के तेज भूकंप से दहशत फैल गई। प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। तटीय इलाकों से लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचे, जबकि कई इमारतों में दरारें आईं।इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर 7.7 तीव्रता के तेज भूकंप से दहशत फैल गई। प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। तटीय इलाकों से लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचे, जबकि कई इमारतों में दरारें आईं।

by SYED BUSHRA
15/08/2026

Indonesia 7.7 Earthquake Tsunami Alert: पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता के बेहद तेज भूकंप ने लोगों को दहला दिया। झटके इतने शक्तिशाली थे कि घरों और इमारतों के अंदर सामान हिलने लगा। कई जगह लोग घबराकर खुले इलाकों की ओर भागे। भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी की। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप के दौरान इमारतों के अंदर मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।

अस्पताल से बाहर भागे मरीज

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र फ्लोरेस द्वीप के उत्तरी तट के पास था। इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। मुख्य भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए, जिनमें एक झटके की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। स्थानीय अस्पतालों में भी इसका असर देखा गया। अस्पताल कर्मचारी लुकास लोटार के मुताबिक, अचानक धरती जोर से हिलने लगी और मरीज डरकर बाहर निकल आए। उन्होंने अस्पताल की कुछ दीवारों में दरारें आने की भी जानकारी दी।

3 मीटर तक लहरें

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी यानी BMKG ने सुनामी को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की। अधिकारियों के अनुसार भूकंप से ईस्ट नूसा तेंगारा, साउथ सुलावेसी और वेस्ट नूसा तेंगारा के तटीय हिस्सों में खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका थी। प्रशासन ने 0.5 मीटर से 3 मीटर तक की लहरों का अलर्ट जारी किया। फ्लोरेस के मऊमेरे शहर में समुद्र का पानी पीछे हटता भी दिखाई दिया। इसके बाद लोगों में और ज्यादा डर फैल गया और वे तेजी से ऊंचे इलाकों की तरफ जाने लगे।

RELATED NEWS

Indonesia Earthquake: 24 घंटे में 3 बड़े भूकंप, कई लोगों की हुई मौत, जाने क्या है वजह होता है आफ्टरशॉक

August 16, 2026
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 22 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 22 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट

August 15, 2026

नुकसान की तस्वीरें आईं

स्थानीय टीवी रिपोर्टों में नेगेकियो रीजेंसी से लोगों के सुरक्षित स्थानों की ओर भागने की तस्वीरें सामने आईं। कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने और दीवारों में दरारें आने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियों ने किसी बड़े जनहानि की पुष्टि नहीं की है। कुछ तटीय इलाकों में 19 से 30 सेंटीमीटर के बीच समुद्री लहरें दर्ज किए जाने की जानकारी भी दी गई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

रिंग ऑफ फायर का खतरा

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के बेहद सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। इसी वजह से देश में भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं और कई बार इनके कारण सुनामी का खतरा भी पैदा होता है। 2004 में सुमात्रा के तट के पास 9.1 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी ने पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में करीब 2.20 लाख लोगों की मौत हुई थी, जिनमें लगभग 1.70 लाख लोग इंडोनेशिया के थे। 2018 में लोम्बोक के भूकंप और उसी साल सुलावेसी के पालू में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप-सुनामी ने भी हजारों लोगों की जान ली थी।

Related Posts

Indonesia Earthquake: 24 घंटे में 3 बड़े भूकंप, कई लोगों की हुई मौत, जाने क्या है वजह होता है आफ्टरशॉक

August 16, 2026
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 22 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 22 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट

August 15, 2026

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अब तक 310 लोगों की मौत

November 26, 2022
Next Post
Gold Price Today: स्वतंत्रता दिवस पर सोने का भाव हुआ कितने लाख के पार, जानें 24 से 10 कैरेट तक के रेट

Gold Price Today: स्वतंत्रता दिवस पर सोने का भाव हुआ कितने लाख के पार, जानें 24 से 10 कैरेट तक के रेट

Bullet Train: 2027 में भारत की पहली हाई स्पीड रेल का होगा आगाज , कब से सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर होगी शुरुआत

Bullet Train: 2027 में भारत की पहली हाई स्पीड रेल का होगा आगाज , कब से सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर होगी शुरुआत

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

POPULAR POST

Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
UP Weather Update

UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप से लोग परेशान, कोहरे और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें

November 11, 2026
Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

November 12, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026

LATEST

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

November 14, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

November 14, 2026
Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India