शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Pakistan : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में 188 फीसदी बढ़ी मंत्रियों की सैलरी

Pakistan : पाकिस्तानी सरकार, ने कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों के वेतन में 188 फीसदी की भारी वृद्धि को मंजूरी दी है।

by Kirtika Tyagi
मार्च 22, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Pakistan : पाकिस्तानी सरकार, ने कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों के वेतन में 188 फीसदी की भारी वृद्धि को मंजूरी दी है। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने कभी खर्चों में कमी लाने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वेतन वृद्धि का यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब देश एक बड़े वित्तीय संकट से गुजर रहा है।

वेतनभोगी वर्ग उच्च कराधान, नौकरी छूटने, मुद्रास्फीति, उच्च ईंधन लागत, उच्च बिजली की कीमत आदि के बोझ तले दब रहा है नवीनतम घोषणा के अनुसार, मंत्रियों और सलाहकारों को अब प्रति माह 5,19,000 रुपये मिलेंगे। शरीफ पाकिस्तानियों से अत्यधिक करों के कारण अपने खर्चों पर लगाम लगाने का आह्वान करते रहे हैं। वह कहते रहे हैं कि यह देश के लिए रिकवरी का दौर है।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान

हालांकि, मंत्रियों और सलाहकारों के वेतन में 188 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो महीने पहले संसद में नेशनल असेंबली (एमएनए) के सभी सदस्यों और पाकिस्तान के सीनेट (उच्च सदन) में सीनेटरों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी।

प्रधानमंत्री शरीफ ने हाल ही में अपने संघीय मंत्रिमंडल की संख्या बढ़ाकर 51 कर दी है। संघीय मंत्रिमंडल के सदस्यों की शुरुआती संख्या 21 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 43 कर दिया गया।

इस्लामाबाद में एक स्थानीय निवासी ने कहा, “पहले वे न जाने क्या-क्या, दावा करते थे कि वे अपने मंत्रिमंडल में मंत्रियों और सलाहकारों को नहीं भरेंगे लेकिन बाद में ऐसा ही करने लगे। हम सभी को करों, नौकरियों के नुकसान और मुद्रास्फीति के बोझ से दबाना और मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या को बेतहाशा बढ़ाना और फिर उन्हें 188 प्रतिशत वेतन वृद्धि देना कतई उचित नहीं है।”

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने शहबाज शरीफ की आलोचना करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि इससे अधिक खुला, स्पष्ट और परेशान करने वाला कुछ हो सकता है कि पहले दावे और वादे किए जाएं और फिर ऐसे फैसले लागू करके सब कुछ दबा दिया जाए। यह बहुत ही हैरान करने वाला है।”

Tags: PAKISTAN
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
बीजेपी के इस विधायक ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ‘बाबा जी जाएंगे दिल्ली और केशव जी संभालेंगे यूपी’

बीजेपी के इस विधायक ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ‘बाबा जी जाएंगे दिल्ली और केशव जी संभालेंगे यूपी’

KKR vs RCB LIVE Score IPL 2025:  ईडेन गार्डंस के मैदान पर छिड़ा IPL का रण, RCB के खिलाफ KKR ने बनाए 174 रन

KKR vs RCB LIVE Score IPL 2025: ईडेन गार्डंस के मैदान पर छिड़ा IPL का रण, RCB के खिलाफ KKR ने बनाए 174 रन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist