सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

International news : Trudeau के इस्तीफे के पीछे क्या है Trump की जीत, या इसकी है और कोई ख़ास वजह

जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे कई कारण थे, जैसे डोनाल्ड ट्रंप का सत्ता में लौटना और उनकी सार्वजनिक आलोचना। ट्रूडो ट्रंप की धमकियों से ठीक से नहीं निपट पाए और कनाडा की आर्थिक परेशानियों ने उनकी स्थिति और कमजोर कर दी, जिसके बाद उनके इस्तीफे की मांग उठी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 7, 2025
in विदेश
Justin Trudeau resignation reasons
Share on FacebookShare on Twitter

Justin Trudeau resignation : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और उनके इस्तीफे के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जिसमें अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी का भी एक अहम कारण बताया जा रहा है।

ट्रंप का लगातार ट्रोलिंग और धमकियां

जस्टिन ट्रूडो को ट्रंप द्वारा लगातार ट्रोल किया जा रहा था। ट्रंप ने उन्हें कभी कनाडा का गवर्नर कहा, तो कभी 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी। इन बयानों से कनाडा में स्थिति और भी बिगड़ गई। इसके अलावा, ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को कभी भी एक राष्ट्र के नेता के रूप में सम्मान नहीं दिया। उन्होंने उन्हें बार बार अमेरिकी राज्य का गवर्नर बताया।

RELATED NEWS

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

सितम्बर 24, 2026
Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

सितम्बर 22, 2026

ट्रंप ने इस्तीफे का श्रेय लिया

जैसे ही ट्रूडो ने इस्तीफा दिया, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही। उनका कहना था कि अब कनाडा की अर्थव्यवस्था को अमेरिका की मदद की जरूरत है, और ट्रूडो ने यह समझते हुए इस्तीफा दे दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बनता है, तो टैक्स कम हो जाएगा और देश की सुरक्षा बढ़ जाएगी।

क्या सच में ट्रंप का दबाव था मुख्य कारण

जैसे ही ट्रंप सत्ता में वापस आए, ट्रूडो ने उनके सामने अपनी कमजोरी दिखा दी। ट्रंप ने कनाडा के बारे में बार बार अपमानजनक बातें कही, लेकिन ट्रूडो ने कभी इस पर कड़ा विरोध नहीं किया। इस बात को लेकर उनकी पार्टी में भी असंतोष था। इसके बाद कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया, और सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया।

कनाडा की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक संकट

कनाडा की अर्थव्यवस्था इस समय कठिनाई में है, महंगाई और बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। ट्रूडो के लिए यह एक मुश्किल समय था क्योंकि कंजरवेटिव पार्टी इस मुद्दे को उठाकर उन्हें घेरने में सफल रही। लोग चाहते थे कि कोई मजबूत नेता ट्रंप के साथ इस समस्या का समाधान निकाले, लेकिन ट्रूडो इस मामले में कमजोर नजर आए।

ट्रूडो का इस्तीफा और भविष्य

जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफे के बाद कहा कि कनाडा को अब एक नए और मजबूत नेता की आवश्यकता है, जो पार्टी की आंतरिक समस्याओं का समाधान कर सके और आगामी चुनावों के लिए एक वास्तविक विकल्प प्रस्तुत कर सके। उन्होंने कहा कि यह समय नया नेतृत्व लाने का है, और वह इस प्रक्रिया को देख रहे हैं।

Tags: Canada PoliticsDonald Trumpjustin trudeau
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को व्हाइट हाउस में मीडिया की एंट्री रोकने के मामले में अदालत से झटका...

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने समझौता करने, आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना...

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

Next Post
Yogi govt

UP bureaucratic shuffle: 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, तीन मंडलों को मिले नए कमिश्नर

Sana Khan Second Child

सना खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे के जन्म पर कान में पिता ने पढ़ी पहली अजान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In