Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » जम्मू कश्मीर » Kashmir के बायसरन हमले के बाद भारत ने उठाए कड़े कदम,आतंकियों पर 20 लाख का इनाम, पाकिस्तान से रिश्ते ख़त्म

Kashmir के बायसरन हमले के बाद भारत ने उठाए कड़े कदम,आतंकियों पर 20 लाख का इनाम, पाकिस्तान से रिश्ते ख़त्म

कश्मीर के बायसरन हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। टूरिज्म पर भी बड़ा असर पड़ा है, बुकिंग रद्द हो रही हैं और लोगों के मन में डर बैठ गया।

by SYED BUSHRA
24/04/2025
India response after Pahalgam terror attack

Pahalgam terror attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बायसरन इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 23 अप्रैल 2025 को अनंतनाग पुलिस ने इस नृशंस हमले में शामिल आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।सरकार ने भी अब इस पर कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में चौकसी बढ़ा दी है और लगातार आतंकियों की पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जिसके बाद भारत ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

पाकिस्तान पर सख्त हुआ भारत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह नहीं रोकता। इसके अलावा, भारत ने अटारी बॉर्डर की जांच चौकी को भी बंद करने का आदेश दिया है। अब पाकिस्तानियों को भारत में वीजा नहीं दिया जाएगा और जो लोग पहले से भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा गया है।

दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही भारत ने अपने सलाहकारों को भी इस्लामाबाद से वापस बुला लिया है और उच्चायोग के स्टाफ को घटाकर 30 कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Delhi ISIS Terrorist Arrest Case

Delhi में ISIS आतंकी गिरफ़्तार देशभर में छापेमारी, कई संदिग्धों की गिरफ्तारी,रांची से कौन पकड़ा गया

September 10, 2025
indian air force military exercise near pakistan border amid rising tensions

क्या कुछ बड़ा होने वाला है क्यों कर रही Indian Air force बड़ा अभ्यास पाक सीमा पर बढ़ी हलचल

June 6, 2025

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी शाखा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में शामिल आतंकियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। हमले की साजिश सैफुल्लाह कसूरी ने रची थी। TRF को भारत सरकार ने पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। यह ग्रुप अनुच्छेद 370 हटने के बाद अस्तित्व में आया था।

कश्मीर में टूरिज्म पर गहरा असर

इस हमले के बाद टूरिस्टों में डर का माहौल है। दिल्ली की स्वान ट्रैवल्स के मालिक गौरव राठी ने बताया कि अब तक 25 से ज्यादा लोग कश्मीर की अपनी बुकिंग रद्द करवा चुके हैं। गुड गाइड टूर्स के एजेंट कार्तिक वर्मा ने बताया कि इस महीने और अगले महीने के लिए हमारे पास 20 से अधिक बुकिंग थीं, लेकिन अब लगभग सभी कैंसिल हो चुकी हैं। लोग अब रिफंड की मांग कर रहे हैं क्योंकि वे किसी भी जोखिम को नहीं लेना चाहते। कुशा ट्रैवल्स के मालिक देव ने भी बताया कि कश्मीर के गुलमर्ग, हजन घाटी और ट्यूलिप गार्डन जैसे पॉपुलर डेस्टिनेशन की बुकिंग पूरी तरह से ठप हो गई है।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे खतरनाक हमला माना जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल थे।

Related Posts

Delhi ISIS Terrorist Arrest Case

Delhi में ISIS आतंकी गिरफ़्तार देशभर में छापेमारी, कई संदिग्धों की गिरफ्तारी,रांची से कौन पकड़ा गया

September 10, 2025
indian air force military exercise near pakistan border amid rising tensions

क्या कुछ बड़ा होने वाला है क्यों कर रही Indian Air force बड़ा अभ्यास पाक सीमा पर बढ़ी हलचल

June 6, 2025
YouTuber arrested for spying in Punjab

पंजाब में बड़ा खुलासा : पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ा देश का ग़द्दार यूट्यूबर हुआ गिरफ़्तार

June 4, 2025
Honey trap : कैसे एक इंजीनियर ने तोड़ी भरोसे की दीवार, कहानी एक आम लड़के से गद्दार बनने तक

Honey trap : कैसे एक इंजीनियर ने तोड़ी भरोसे की दीवार, कहानी एक आम लड़के से गद्दार बनने तक

June 1, 2025
Cyber Alert: फ़ोन पर बात करते समय न करें इन शब्दों का इस्तेमाल,वरना आ जाएगी बिन बुलाईं मुसीबत

Cyber Alert: फ़ोन पर बात करते समय न करें इन शब्दों का इस्तेमाल,वरना आ जाएगी बिन बुलाईं मुसीबत

May 23, 2025
War Emergency: युद्ध जैसी स्थिति में ये गैजेट्स बन सकते हैं आपके रक्षा कवच, जानें क्या होगा इनका फायदा

War Emergency: युद्ध जैसी स्थिति में ये गैजेट्स बन सकते हैं आपके रक्षा कवच, जानें क्या होगा इनका फायदा

May 7, 2025
Next Post
कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

Tikamgarh

बीड़ी पीने पर मौत की सजा! ट्रेन में पुलिस पिटाई से मजदूर की मौत, सोशल मीडिया पर उबाल

Civil Aviation

आसमान में चमक रहा भारत, क्षेत्रीय रनवे से भारत ने भरी नई वैश्विक उड़ान...

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India