रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Kanpur Lamborghini Accident: बाउंसरों की हलचल और कार के भागने का वीडियो आया सामने, CCTV में दिखा हादसे का पूरा घटनाक्रम

कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने बुलेट सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आरोपी कारोबारी पुत्र शिवम मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2026
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Lamborghini Accident case : रविवार को हुए लेम्बोर्गिनी हादसे से ठीक पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लग्जरी कार सड़क पर आती हुई दिखाई दे रही है। कुछ दूरी तय करने के बाद कार यू-टर्न लेती है और दूसरी दिशा से लौटने लगती है। इसी दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो जाता है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने पीछे से एक बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो टक्कर लगने से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे।

हादसे के बाद बाउंसर उतरे

करीब 19 सेकंड के इस वीडियो में एक और अहम बात सामने आई है। लेम्बोर्गिनी के पीछे एक दूसरी कार चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस कार में शिवम मिश्रा के बाउंसर मौजूद थे। जैसे ही हादसा हुआ, पीछे चल रही कार से 4 से 5 बाउंसर तुरंत बाहर निकल आए। बाउंसरों के उतरते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। वीडियो में दिखता है कि बाउंसर कुछ देर तक वहां रुकते हैं, लेकिन उसके बाद तेजी से वापस अपनी कार की ओर लौटते हैं। वे जल्दी-जल्दी कार के दरवाजे बंद करते हैं और फिर दोनों कारें तेज रफ्तार से वहां से निकल जाती हैं।

RELATED NEWS

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

सितम्बर 5, 2026
Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

सितम्बर 1, 2026

पॉश इलाके में हुआ हादसा

यह पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव थ्री इलाके का है, जो शहर का एक पॉश इलाका माना जाता है। रविवार की रात यहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बड़ा हादसा कर दिया। घायल हुए बाइक सवारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कारोबारी के बेटे का नाम आया सामने

जानकारी के अनुसार, लेम्बोर्गिनी चला रहे युवक की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। वह एक बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा बताया जा रहा है। केके मिश्रा का कारोबार कानपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी फैला हुआ है। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को ध्यान से देखा जा रहा है। हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में तेज रफ्तार गाड़ियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: Lamborghini CrashUP Crime News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

Next Post
Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist