रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur में चोर बना तमाशा! नशे में धुत होकर चोरी की, फिर बेड पर सो गया – सुबह पिटाई से खुली नींद

कानपुर के नजीराबाद में चोरी का अजीब मामला सामने आया। नशे में धुत चोर घर में घुसा, चोरी की और फिर बेड पर ही सो गया। सुबह उसकी नींद घरवालों की पिटाई से खुली और पुलिस को सौंप दिया गया।

by Mayank Yadav
अगस्त 4, 2025
in Latest News, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur theft: कानपुर के नजीराबाद इलाके में चोरी की एक अजीबो-गरीब वारदात सामने आई है, जहां एक नशे में धुत चोर घर में घुसा, अलमारी का लॉकर तोड़ा, नकदी और जेवर चुराए और फिर वहीं बेड पर गहरी नींद में सो गया। सुबह जब घर के लोग जागे तो सामने बिस्तर पर चोर को सोता देख दंग रह गए। जेब की तलाशी लेने पर चोरी का सारा माल बरामद हुआ। गुस्साए परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। Kanpur पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नशे में धुत चोर ने की दो घरों में सेंधमारी

नजीराबाद थाना क्षेत्र के मरियमपुर रेलवे लाइन पर रहने वाले फैक्ट्री कर्मी विनोद कुमार और उनके भाई अनिल कुमार के घर यह घटना शनिवार देर रात की है। मोहल्ले का ही रहने वाला अरुण कुमार चोरी के इरादे से पहले विनोद के घर घुसा। उसने वहां अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवर चुराए। इसके बाद वह बगल में रहने वाले विनोद के भाई अनिल के घर पहुंचा और वहां भी लॉकर तोड़ डाला।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026

चोरी के बाद बेड पर ही सो गया चोर

अनिल के घर चोरी करने के बाद चोर इतना नशे में था कि भागने की बजाय उसी के बेड पर लेटकर गहरी नींद में सो गया। रविवार सुबह जब अनिल की नींद खुली तो बेड पर अरुण को देखकर वह हैरान रह गए। कमरे में सामान बिखरा था, जिससे सारा माजरा समझ में आ गया। अरुण की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें नकदी और सोने-चांदी के गहने बरामद हुए।

परिजनों ने की धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुस्साए परिजनों ने अरुण की जमकर पिटाई की और फिर Kanpur पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब चोर वारदात के बाद वहीं सो गया हो। सितंबर 2023 में नौबस्ता के कृष्णा विहार निवासी इंद्र कुमार तिवारी के घर में भी कुछ चोर घुसे थे। उन्होंने चोरी से पहले शराब पार्टी की और एक चोर मौके पर ही सो गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरों को भी पकड़ा था। नजीराबाद की यह घटना एक बार फिर ऐसे ही चोरों की करतूतों को उजागर कर रही है।

जाली दस्तावेज कांड में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर गिरफ्तार, मां अफशां अब भी फरार

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Next Post
Sawan Last Somwar 2025 Shiv Puja Muhurat and Vidhi

सावन का आखिरी सोमवार, शिव भक्तों के लिए बहुत ख़ास,जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

Meerut

हादसे ने झकझोरा: पानी भरे प्लॉट से मिले तीन मासूमों के शव, मेरठ के सिवाल खास में हंगामा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist