गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday Special, Akshay Kumar: आसान नहीं था फिल्मों में कदम रखने का सफर, कभी वेटर तो कभी चपरासी की नौकरी भी करनी पड़ी

यहां बात हो रही है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की। फिल्मों में आने से पहले उन्हें राजीव ओम भाटिया के नाम से जाना जाता था। अक्षय कुमार ने फिल्मी

by Neel Mani
सितम्बर 9, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साल 1987 में एक अभिनेता ने फिल्म आज में केवल 17 सेकंड का छोटा सा रोल निभाया था। उस समय शायद ही किसी को अंदाजा था कि यह अभिनेता भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा सितारा बनेगा। हालांकि, इन 17 सेकंड के पीछे की कड़ी मेहनत के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां बात हो रही है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की। फिल्मों में आने से पहले उन्हें राजीव ओम भाटिया के नाम से जाना जाता था। अक्षय कुमार ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है।

फिल्मों में कदम रखने से पहले, अक्षय मुंबई में मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया करते थे। उससे पहले, वे कोलकाता की एक ट्रैवल कंपनी में चपरासी का काम भी कर चुके थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय (Akshay Kumar) ने अपने इस सफर के बारे में खुलकर बात की। तो आइए जानते हैं, अक्षय कुमार ने यह शोहरत हासिल करने के लिए कितना लंबा और संघर्षपूर्ण रास्ता तय किया है।

RELATED NEWS

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

सितम्बर 11, 2026
Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर साल 1967 को अमृतसर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था, लेकिन उनका बचपन दिल्ली में बीता। छोटी उम्र से ही अक्षय (Akshay Kumar) को अभिनय और मार्शल आर्ट्स में गहरी दिलचस्पी थी और उन्होंने जल्दी ही इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कुछ समय के लिए अक्षय बैंकॉक में भी रहे, जहां उन्होंने मय थाई सीखा और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल की। इसी दौरान उन्होंने मेट्रो गेस्ट हाउस नाम के रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी भी की, जहां उनकी पहली तनख्वाह मात्र 1,500 रुपये थी।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जिंदगी तब बदली जब मुंबई में उनके एक मार्शल आर्ट्स के छात्र ने उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने का सुझाव दिया। इसके बाद, अक्षय ने अपना नाम राजीव से बदलकर अक्षय कर लिया और अपना पोर्टफोलियो तैयार कराया। दिलचस्प बात यह है कि जिस जगह पर उनका पहला फोटोशूट हुआ था, उसी जगह पर बाद में उन्होंने अपना घर बनवाया।

कड़ी मेहनत के बाद, उन्हें फिल्म आज में 17 सेकंड का कराटे ट्रेनर का रोल मिला। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए काफी मेहनत की। एक बार उन्हें बैंगलोर में रैंप वॉक का ऑफर मिला, जिसके लिए उन्हें सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन अक्षय ने गलती से सुबह 6 बजे को शाम का 6 समझ लिया, जिससे उनकी फ्लाइट छूट गई। इस गलती को अनप्रोफेशनलिज्म कहा गया। इसके बाद अक्षय (Akshay Kumar) ने नटराज स्टूडियो के चक्कर लगाने शुरू किए, जहां उनकी मुलाकात प्रमोद चक्रवर्ती के मेकअप आर्टिस्ट नरेंद्र से हुई। नरेंद्र ने अक्षय की तस्वीरें प्रमोद को दिखाई और प्रमोद को अक्षय इतने पसंद आए कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म दीदार के लीड रोल के लिए अक्षय को साइन कर लिया और 5,000 रुपये का चेक भी दिया।

ये भी पढ़ें :- आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

अक्षय ने राजेश खन्ना की फिल्म जय शिव शंकर के लिए भी ऑडिशन देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने सबसे पहले दीदार साइन की थी, लेकिन उनकी पहली रिलीज सौगंध थी। अक्षय को फूल और कांटे के लिए भी पहली पसंद माना गया था, लेकिन ज्यादा डिमांड के कारण यह रोल अजय देवगन को दे दिया गया। इसके बाद अक्षय ने खिलाड़ियों का खिलाड़ी, हेरा फेरी, और इसके  सीक्वल फिर हेरा फेरी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। सक्सेस करियर बनाने के बाद साल 2001 में अक्षय ने अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की। आज बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर रखा है।

Tags: akshay kumarbollywoodLatest News
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 11, 2026

Haivan Movie Review:  हैवान’ की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू इसका कॉन्सेप्ट है। फिल्म में श्याम एक नेत्रहीन व्यक्ति है,...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Next Post
Kolkata Rape and Murder Case: डॉक्टरों की हड़ताल से हुई 23 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल की रिपोर्ट में खुलासा

Kolkata Rape and Murder Case: डॉक्टरों की हड़ताल से हुई 23 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल की रिपोर्ट में खुलासा

Rahul Gandhi

अमेरिका में भारत की बुराई और चीन की सराहना! जानें दौरे के दौरान क्या बोले Rahul Gandhi

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In