शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शेयर बाजार में मचा कोहराम, 5 मिनट में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए हुए साफ…

अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का भारतीय बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 3000 अंकों से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस टैरिफ का असर सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक शेयर बाजारों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। दुनियाभर में बाजारों में जोरदार गिरावट देखी गई है।

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025
in Latest News
Share Market
Share on FacebookShare on Twitter

Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। इसी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों पर भी साफ नजर आया, जब सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 3000 अंकों से ज्यादा टूट गया और निफ्टी में भी 900 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों अरबों का हुआ नुरसान

इस भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को गहरा नुकसान झेलना पड़ा। आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह बाजार(Share Market) खुलने के महज 5 मिनट के भीतर ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 19.39 लाख करोड़ रुपए घट गया। शुक्रवार को जहां बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण 4,03,34,886.46 करोड़ रुपए था, वहीं सोमवार सुबह 9:20 बजे यह गिरकर 3,83,95,173.56 करोड़ रुपए रह गया। और कारोबारी दिन बढ़ने के साथ यह नुकसान और गहरा हो सकता है।

RELATED NEWS

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

नवम्बर 12, 2025
Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

मई 18, 2025

टैरिफ क्या होता है ?

टैरिफ एक प्रकार का कर होता है, जिसे किसी देश द्वारा दूसरे देश से आयात किए गए उत्पादों पर लगाया जाता है। जब कोई विदेशी वस्तु किसी देश में प्रवेश करती है, तो उस पर आयातक को यह शुल्क देना होता है। टैरिफ के कई रूप होते हैं, जो अलग-अलग आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

वैश्विक बाजारों पर भी भारी असर ?

टैरिफ का असर केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया, जापान, ताइवान जैसे कई बड़े एशियाई देशों के बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हुए।

  • ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार: 6.4% की गिरावट
  • सिंगापुर एक्सचेंज: 7% से ज्यादा गिरा
  • शंघाई क्रूड ऑयल: 7% की गिरावट
  • हैंग सेंग इंडेक्स (हांगकांग): 9.28% की गिरावट
  • जापान: लगभग 20% की भारी गिरावट
  • ताइवान: स्टॉक मार्केट 15% तक गिर गया

यह भी पढ़ें : लगातार चौथे दिन फिसला सोने का दाम! देखें 7 अप्रैल सोमवार को कितनी गिरी कीमत…

“समय-समय पर कड़े फैसले ज़रूरी होते हैं”

अमेरिका में भी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे, लेकिन कई बार चीजों को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।”

अमेरिका ने किसी नीति के तहत बढ़ाया टैरिफ ?

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर “जैसे को तैसा” नीति के तहत टैरिफ बढ़ा दिए हैं। ट्रंप ने भारत पर 26% तक का टैरिफ लगाया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका केवल उन्हीं देशों पर ज्यादा टैरिफ लगा रहा है, जो खुद अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाते हैं। ट्रंप ने कहा, “हम तो बस आधा ही टैरिफ ले रहे हैं, जितना वो हम पर लगाते हैं।”

ये हफ्ता क्यों है ज़रूरी ?

इस हफ्ते बाजार के लिए और भी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इसी सप्ताह के मध्य में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा होनी है। इसके अलावा, आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपनी चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेगी, जो बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Tags: Share Market
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
नवम्बर 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

by Gulshan
मई 18, 2025

Share Market : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता सिंपल एनर्जी अब शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों...

Share Market

Share Market: महीने के आखिरी दिन, सेंसेक्स-निफ्टी खुला, निवेशकों पर बरसे 1.75 लाख करोड़

by Mayank Yadav
अगस्त 30, 2024

Share Market: पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़ों से पहले और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू Share Market...

पूरी दुनिया में औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार! ब्लैक मंडे ने दिखाई 57 साल की सबसे बड़ी गिरावट

पूरी दुनिया में औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार! ब्लैक मंडे ने दिखाई 57 साल की सबसे बड़ी गिरावट

by Neel Mani
अगस्त 5, 2024

नई दिल्ली: आज सोमवार 5 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली...

Share Market

Share Market : चारों खाने खुलते ही चित्त, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरा, वैश्विक दबाव में बिखरा बाजार

by Mayank Yadav
अगस्त 2, 2024

Share Market : एक दिन पहले नया इतिहास रचने के बाद आज शुक्रवार को घरेलू Share Market में खुलते ही...

Next Post
Sumaiya Rana

सुमैया राणा के खिलाफ वक्फ बिल विरोध के चलते नोटिस जारी, पुलिस ने भेजा 10 लाख का मुचलका

Rahul Gandhi

Bihar Assembly Elections : बिहार में चुनावी रण की शुरुआत, सफेद टीशर्ट में राहुल-कन्हैया की जोड़ी ने भरी हुंकार, क्या है पूरा प्लान?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist