मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Devon Ke Dev Mahadev एक ऐसा मॉइथोलॉजिकल सीरियल जिसने रातों-रात Mohit Raina को बनाया था स्टार

चन्द्रमा उसी जल में प्रतिबिंबित होता है, जो जल शांत है, स्थिर है। यही तो समस्या होती है मन की। मन कभी भी शांत नहीं हो पाता है। स्थिर नहीं रह पाता है, जहां शांती नहीं वहां कुछ भी नहीं रुकता।ऐसे ही अमृत विचारों को आप लोगों ने साल 2011 से लेकर साल 2014 तक सोमवार से लेकर शुक्रवार की हर रात 8 बजे देखा है।

by Neel Mani
दिसम्बर 13, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Mohit Raina

Mohit Raina

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चन्द्रमा उसी जल में प्रतिबिंबित होता है, जो जल शांत है, स्थिर है। यही तो समस्या होती है मन की। मन कभी भी शांत नहीं हो पाता है। स्थिर नहीं रह पाता है, जहां शांती नहीं वहां कुछ भी नहीं रुकता।ऐसे ही अमृत विचारों को आप लोगों ने साल 2011 से लेकर साल 2014 तक सोमवार से लेकर शुक्रवार की हर रात 8 बजे देखा है। हम बात कर रहे हैं लाइफ ओके पर ब्रॉडकास्ट होने वाले मॉइथोलॉजिकल सीरियल देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) की। भगवान शिव की महान गाथा को दिखाकर इस शो के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने हर किसी का मन जीत लिया था लेकिन इस धार्मिक सीरियल की सबसे बड़ी बात थी उसमें निभाया गया भगवान शिव का किरदार।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

जी हां तीनों लोको के स्वामी भगवान शिव के किरदार को निभा कर अभिनेता मोहित रैना  (Mohit Raina) रातों-रात स्टार बन गए थे। भगवान शिव के किरदार को इस अभिनेता ने इतने अच्छे से निभाया था कि आज भी लोग उन्हें भगवान शिव के रूप में ही देखना चाहते हैं। भले ही इस सीरियल को खत्म हुए 9 साल से ज्यादा का समय बीत गया हो लेकिन आज भी मोहित रैना दर्शकों के बीच शिव के किरदार के लिए ही जाने जाते हैं।

बात अगर इस अभिनेता के करियर को लेकर करें तो, साल 2004 में आए शो अंतरिक्ष से उन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था। जम्मू कश्मीर के रहने वाले मोहित रैना साल 2005 में मिस्टर इंडिया का हिस्सा भी बने थे लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता साल 2011 में शुरु हुए देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) से मिली। इस मॉइथोलॉजिकल सीरियल ने उन्हें नेम और फेम दोनों दिलाए थे।

मोहित रैना के बाद इस सीरियल ने सबसे ज्यादा सफलता का स्वाद किसी को चखाया है वो हैं एक्ट्रेस मौनी रॉय। देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) में माता सती का किरदार निभाकर मौनी रॉय (Mouni Roy) भी काफी पॉपुलर हो गई थीं। उनके साथ मोहित की जोड़ी को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने लगा था। इतना ही नहीं मौनी रॉय और मोहित रैना साथ काम करते-करते एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे, जिसके चलते कई सालों तक उन्होंने एक दूसरे को डेट भी किया था लेकिन ये रिश्ता शादी तक पहुंचता इससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। आज आप मौनी रॉय की सफलता का ग्राफ खुद भी देख सकते हैं कि कैसे देवों के देव महादेव सीरियल ने उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाया।

जब प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था मोहित रैना का नाम

आप ये कह सकते हैं कि भगवान शिव की कृपा इन दोनों ही स्टार पर बरस पड़ी थी। एक वक्त ऐसा भी आया था जब ग्लोबल आइकन के नाम से पहचानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ भी मोहित रैना का नाम जुड़ने लगा था। प्रियंका के घरवालों को मोहित का शिव वाला किरदार इतना पसंद आया था कि वो उन्हें अपने घर का दामाद बनाना चाहते थे।

इस बात के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनके घरवालों ने देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) सीरियल में देखकर मोहित रैना को उनके लिए पसंद कर लिया था। उनके परिवार वालों को दोनों की जोड़ी परफेक्ट लगती थी। प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड तो मोहित रैना नहीं बने लेकिन साल 2021 में उन्होंने अदिति शर्मा से शादी रचा कर सभी को सरप्राइज कर दिया था। इसी साल मार्च में वे एक बेटी के पिता बने हैं।

कई बार सीरियल के दोबारा से शुरु होने की उड़ी ख़बरें

भगवान शिव के किरदार ने उन्हें खूब सफलता दिलाई या कह लीजिए की उन पर शिव की कुछ ज्यादा ही कृपा रही। देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) खत्म होने के बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया और कर रहे हैं। ये बात अगर कही जाए तो इस अभिनेता पर बिल्कुल सही होगी कि जब भगवान शिव किसी का हाथ पकड़ लेते हैं तो उसे सफल और कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़ें :- मां के कहने पर शुरु किया था मॉडलिंग का सफर Sidharth Shukla एक ऐसा सितारा जिसने तुर्की में बजाया था भारत का डंका

देवों के देव महादेव सीरियल खत्म होने के बाद कई बार ऐसी ख़बरें आईं कि इसे दोबारा से नए सिरे से शुरु किया जाएगा लेकिन ये सिर्फ महज अफवाहें थी। अभी तक इस हिट सीरियल के दोबारा से न्यू स्टार्ट की कोई ख़बर नहीं है।

Tags: and tvEntertainment NewsLife OkMohit Rainamouni royNews1India
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post
लोकसभा

इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच कैसे प्रवेश कर गए लोकसभा में हंगामा काटने वाले? जानिए क्या है पार्लियामेंट पास को लेने कि प्रक्रिया..

Ghazipur: गाजीपुर में पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तस्करों से 1 करोड़ की हेरोइन,14 लाख कैश बरामद

Ghazipur: गाजीपुर में पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तस्करों से 1 करोड़ की हेरोइन,14 लाख कैश बरामद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In