मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नदवा में जबरन निकाह, नमाज न पढ़ने पर पिटाई: लखनऊ में हिंदू युवती के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला

लखनऊ में एक हिंदू युवती ने जबरन धर्मांतरण और निकाह का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि नमाज न पढ़ने पर पिटाई होती थी और बच्ची को भी नशे में रखकर उत्पीड़न किया जाता था।

by Mayank Yadav
जुलाई 14, 2025
in TOP NEWS, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow conversion case: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में हिंदू युवती के जबरन धर्मांतरण और निकाह का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि नाजिल नामक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया और फिर नदवा ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। नमाज न पढ़ने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने यह भी बताया कि नाजिल उसे और उसकी मासूम बच्ची को कफ सीरप में शराब मिलाकर पिलाता था और उसके बाद दुष्कर्म करता था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बेहद गंभीर है और अब कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

नदवा में जबरन निकाह, फिर अत्याचार का सिलसिला शुरू

Lucknow के इंदिरा नगर इलाके की रहने वाली हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि नाजिल नाम का युवक, जो उसके पड़ोस में ही रहता था, ने पिता की मौत के बाद उसका सहारा बनने का झांसा दिया। शुरुआत में शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और फिर धमकी दी कि अगर विरोध किया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसे नदवा ले जाया गया, जहां उसका जबरन धर्मांतरण कर निकाह कराया गया।

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

पीड़िता ने महिला दरोगा के समक्ष दर्ज बयान में बताया कि निकाह के बाद से उस पर इस्लाम के रीति-रिवाजों को मानने का दबाव बनाया गया। नमाज न पढ़ने पर नाजिल और उसके परिवार वाले उसे बुरी तरह पीटते थे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी बच्ची को भी नशे की हालत में रखा गया और दोनों के साथ लगातार अत्याचार होते रहे।

धमकी, शोषण और धर्मांतरण का संगीन मामला

Lucknow  इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, महिला दरोगा ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब अदालत में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। शनिवार को पीड़िता ने नाजिल और उसके भाइयों सहित कई लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मारपीट और जबरन धर्मांतरण की धाराओं में केस दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, युवती के आरोप गंभीर हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। युवती के अनुसार, नाजिल शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। बाद में जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराकर निकाह किया गया और तब से उसे नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, Lucknow पुलिस का कहना है कि मामले में संवेदनशीलता बरती जा रही है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता के बयान के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है।

यह मामला राज्य में कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की बहस को फिर से हवा दे सकता है।

बादलों का डेरा, बारिश का बसेरा: Delhi समेत 15 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी, गर्मी से मिली राहत

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
Varanasi

फर्जी आर्मी अफसर बन रचाया प्रेमजाल, 25 महिलाओं से 40 लाख की ठगी; वाराणसी में गिरफ्तार

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist