बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ से आई हैरान कर देने वाली खबर, अवैध रूप से रह रहीं थी उज्बेकिस्तानी महिलाएं, सर्जरी से बदला चेहरा, डॉक्टर और एजेंट पर एक्शन

लखनऊ से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक अवैध नेटवर्क की पोल खोल दी है। इस मामले में उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं — होलिडा और निलोफर — बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रही थीं।

by Gulshan
जून 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : लखनऊ से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक अवैध नेटवर्क की पोल खोल दी है। इस मामले में उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं — होलिडा और निलोफर — बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रही थीं। हैरानी की बात यह है कि इनकी असली पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया गया था। यह सर्जरी लखनऊ के एक निजी डॉक्टर द्वारा की गई, जो अब इस पूरे रैकेट का अहम किरदार बनकर उभरा है।

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमैक्स सिटी के एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां से दोनों उज्बेक महिलाएं पकड़ी गईं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे करीब दो साल से भारत में अवैध रूप से रह रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने उनकी पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की थी।

RELATED NEWS

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

अगस्त 19, 2026
Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026

पता लगाने में जुटी जांच एजेंसियां 

डॉ. गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने यह सर्जरी ‘त्रिजिन राज’ उर्फ अर्जुन राणा नामक एजेंट के कहने पर मोटी रकम लेकर की थी। एजेंट की भूमिका भी अब गंभीर जांच के घेरे में है। FRRO की कार्रवाई के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में डॉक्टर और एजेंट के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह नेटवर्क ह्यूमन ट्रैफिकिंग, सेक्स रैकेट या अवैध नागरिकता जैसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : PF क्लेम का स्टेटस जानना अब हुआ आसान, जानिए कैसे करें चैक…

इस रैकेट के अन्य सदस्यों और इनके भारत में रह रहे नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों महिलाओं से गहन पूछताछ की जा रही है और डॉक्टर व एजेंट की भूमिका की गहराई से जांच जारी है। यह मामला भारत में विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश और उनके संरक्षण के लिए तैयार किए जा रहे खतरनाक तंत्र की ओर इशारा करता है, जिससे न केवल सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि कानून व्यवस्था को भी गंभीर चुनौती मिल रही है।

Tags: Lucknow News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident:लखनऊ के स्माइलगंज स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात झूला टूटने से बड़ा हादसा हो...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Next Post
IND Vs ENG

IND Vs ENG: कप्तान बनते ही Shubman Gill ने तोड़ा ICC का नियम, काले मोजे से मैच में मचा बवाल !

Kasganj News

सहावर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष आमने-सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist