मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी सरकार ने निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कसा शिकंजा, 17 डॉक्टरों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा में रहते हुए गुपचुप तरीके से निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बलरामपुर, हाथरस और कुशीनगर जिलों के 17 डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा में रहते हुए गुपचुप तरीके से निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बलरामपुर, हाथरस और कुशीनगर जिलों के 17 डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों पर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लीनिक चलाने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग (UP News) के इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई है और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सरकारी डॉक्टरों की मनमानी पर सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार (UP News) की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद कई डॉक्टर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लीनिक चला रहे थे। सरकार डॉक्टरों को हर महीने नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) देती है ताकि वे निजी प्रैक्टिस न करें और पूरी तरह से सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा करें। लेकिन कुछ डॉक्टर नियमों को ताक पर रखकर निजी प्रैक्टिस में लिप्त पाए गए।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

किन डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई?

बलरामपुर: 10 डॉक्टरों पर कार्रवाई
हाथरस: 6 डॉक्टरों पर कार्रवाई
कुशीनगर: 1 डॉक्टर पर कार्रवाई

बलरामपुर, हाथरस और कुशीनगर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई तय की गई। अब इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: यूपी पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

डिप्टी सीएम का सख्त आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (UP News) ने साफ किया कि सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का साफ संदेश है कि निजी प्रैक्टिस में लिप्त डॉक्टरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार इस मामले में और भी कड़े कदम उठा सकती है ताकि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके और डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं।

Tags: lucknowUP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Kisan Andolan 2.0

Kisan Andolan 2.0: हिरासत में बड़े किसान नेता, बॉर्डर खुलवाने की आशंका

New jailer appointed in Ghazipur Jai

Uttar Pradesh : मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में विशेष सुविधाएं देने में निलंबित होने वाले जेलर को मिली चौंकाने वाली नियुक्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In