Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में विशेष सुविधाएं देने में निलंबित होने वाले जेलर को मिली चौंकाने वाली नियुक्ति

वीरेंद्र कुमार वर्मा, जो पहले बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं देने के आरोप में निलंबित हो चुके हैं, अब गाजीपुर जेल के नए जेलर बनाए गए हैं। पहले भी उन पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे, जिससे उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं।

by SYED BUSHRA
March 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
New jailer appointed in Ghazipur Jai
Share on FacebookShare on Twitter

New Jailer Appointed in Ghazipur Jail उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की जेल एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस जेल की जिम्मेदारी अब नए जेलर को दी गई है। राकेश कुमार वर्मा की जगह अब वीरेंद्र कुमार वर्मा को गाजीपुर जेल का नया जेलर बनाया गया है। खास बात यह है कि वीरेंद्र वर्मा वही अधिकारी हैं, जो पहले बांदा जेल में तैनात थे और वहां माफिया मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं देने के आरोप में निलंबित हो चुके हैं।

बांदा जेल में मुख्तार को दी थी खास सुविधाएं

जब माफिया मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद था, तब वीरेंद्र कुमार वर्मा वहां जेलर के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने जेल के नियमों को ताक पर रखकर मुख्तार को कई विशेष सुविधाएं दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पैसे लेकर अवैध फोन बूथ, मनचाही बैरक और प्राइवेट किचन की सुविधा दी थी, जहां मुख्तार अपनी पसंद का खाना बना और मंगा सकता था। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ और कैदियों को भी इसी तरह की अवैध सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं।

RELATED NEWS

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

June 12, 2026
Support for Women: महिला कल्याण विभाग जुटा रहा जानकारी, तीन तलाक, एसिड अटैक पीड़िता को घर और मुफ्त इलाज देगी योगी सरकार

Support for Women: महिला कल्याण विभाग जुटा रहा जानकारी, तीन तलाक, एसिड अटैक पीड़िता को घर और मुफ्त इलाज देगी योगी सरकार

June 10, 2026

गाजीपुर जेल का कार्यभार संभाला

वीरेंद्र कुमार वर्मा ने मंगलवार शाम को गाजीपुर जेल के जेलर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे 15 महीने तक निलंबित रहे थे। निलंबन के बाद उन्हें नवंबर 2024 में वाराणसी केंद्रीय कारागार में जेलर के पद पर बहाल किया गया था और अब उन्हें गाजीपुर जेल में तैनाती दी गई है।

2021 में पहली बार आए थे चर्चा में

वीरेंद्र वर्मा पहली बार 2021 में सुर्खियों में आए थे, जब मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाया गया था। 2023 में बांदा जेल के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि जेल में मुख्तार अंसारी को नियमों के खिलाफ जाकर कई सुविधाएं दी जा रही थीं। इसकी जांच हुई तो वीरेंद्र वर्मा का नाम सामने आया। इसके बाद 20 अप्रैल 2023 को उन्हें फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर कर दिया गया और 14 जुलाई 2023 को उन्हें दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया था।

पुरानी छवि पर सवाल

वीरेंद्र वर्मा की दोबारा तैनाती पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिन आरोपों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था, अब उन्हीं को एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि वे इस बार अपनी जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और क्या पहले की गलतियों से कोई सीख लेते हैं।

Tags: ghazipur jailUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

Final Voter List Released: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। राज्य निर्वाचन...

Support for Women: महिला कल्याण विभाग जुटा रहा जानकारी, तीन तलाक, एसिड अटैक पीड़िता को घर और मुफ्त इलाज देगी योगी सरकार

Support for Women: महिला कल्याण विभाग जुटा रहा जानकारी, तीन तलाक, एसिड अटैक पीड़िता को घर और मुफ्त इलाज देगी योगी सरकार

by Kirtika Tyagi
June 10, 2026

New Support for Women: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में एक...

Tragic Incident: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गए दो, चार को बचाया गया, लापता की तलाश में जुटी NDRF

Tragic Incident: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गए दो, चार को बचाया गया, लापता की तलाश में जुटी NDRF

by Kirtika Tyagi
June 10, 2026

Tragic Incident During Ganga Bath: उत्तर प्रदेश के अमरोहा और बुलंदशहर की सीमा पर स्थित गंगा घाट में मंगलवार को...

Lakhimpur Land Dispute Murder

Lakhimpur murder case: तीन फीट छप्पर बढ़ाने के विवाद में चाचाओं ने छीनी मासूम भतीजे की जिंदगी, मां भी हुई घायल

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

Lakhimpur Crime News:लखीमपुर के एक गांव में जमीन के छोटे से विवाद ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
UP : पति के सामने खुला पत्नी का राज, दवा लेने गया था, प्रेमी ने कर दिया इलाज 9 गिरफ्तार

UP : पति के सामने खुला पत्नी का राज, दवा लेने गया था, प्रेमी ने कर दिया इलाज 9 गिरफ्तार

sugary drinks and oral cancer risk

Health news: शराब और धूम्रपान न करने वालों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर क्या यह ड्रिंक बन रही इसकी वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist