सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेरठ जेल पहुंचे सांसद अरुण गोविल, साहिल-मुस्कान को दी ‘रामायण’, जानिए कैसा रहा दोनों का रिएक्शन

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपित मुस्कान और साहिल को सांसद अरुण गोविल ने 'रामायण' भेंट की। उन्होंने सभी को इसे पढ़ने की सलाह दी और कहा कि 'रामायण' से जीवन में कई महत्वपूर्ण सीख मिलती हैं।

by Gulshan
मार्च 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Saurabh Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Saurabh Murder Case : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपित मुस्कान और साहिल अब अपने जीवन को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। जेल में दस दिन पूरे कर चुके दोनों ही आरोपी अब सुधारात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। मुस्कान सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही है, जबकि साहिल खेती-बाड़ी का काम सीख रहा है। मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, दोनों की दिनचर्या अब अन्य कैदियों के साथ सामंजस्य बैठाने लगी है और वे धीरे-धीरे अपराध और नशे की दुनिया से बाहर निकल रहे हैं।

अरुण गोविल कैदियों ने कैदियों को दी ‘रामायण’

रविवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल, जो रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं, मेरठ जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 1500 रामायण कैदियों के बीच वितरित की। अरुण गोविल ने जेल में बंद मुस्कान और साहिल से भी मुलाकात की। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने खुद आगे बढ़कर ‘रामायण’ प्राप्त करने की इच्छा जताई।

RELATED NEWS

लड़की के ही पिता ने दी थी सुपारी, देखने को मिला सौरभ हत्यकांड में नया मोड़

नवम्बर 5, 2025
Saurabh Murder Case

Saurabh Murder Case : प्रेग्नेंट है मुस्कान, बेल की लगी गुहार… कोर्ट में फूट-फूट कर रोया साहिल

मई 4, 2025

यह भी पढ़ें : 5 बच्चों की मम्मी को चढ़ा इश्क का बुखार, ड्रम के बजाए पति को यहां पर कैद…

कैदियों को किया प्रेरित 

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि जब उन्होंने मुस्कान और साहिल को रामायण भेंट की, तो उनकी भावनाएं उमड़ पड़ीं। मुस्कान की आंखों में पश्चाताप के आंसू झलकने लगे, जबकि साहिल गहरी सोच में डूब गया। अरुण गोविल ने सभी कैदियों को समझाया कि ‘रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणास्रोत पुस्तक है।’ उन्होंने सभी कैदियों से आग्रह किया कि जो बीत गया, उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन भविष्य को संवारने का अवसर हमेशा रहता है। सांसद ने कैदियों को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि जब वे जेल से बाहर आएं, तो अपराध की राह पर दोबारा न चलें।

सुधार की दिशा में कदम

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुस्कान को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। वहीं, साहिल को जैविक खेती की शिक्षा दी जा रही है, जिससे वह भविष्य में अपनी आजीविका खुद चला सके। मेरठ जेल में अब सुधार और आत्म-विश्लेषण का नया अध्याय लिखा जा रहा है। देखना होगा कि क्या मुस्कान और साहिल सच में बदले हुए जीवन की ओर बढ़ते हैं या नहीं।

Tags: Saurabh murder case
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

लड़की के ही पिता ने दी थी सुपारी, देखने को मिला सौरभ हत्यकांड में नया मोड़

by Kanan Verma
नवम्बर 5, 2025

पुलिस ने मंगलवार को सौरभ उर्फ सोनू हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया।पुलिस ने मामले में आरोपी पिता समेत 7...

Saurabh Murder Case

Saurabh Murder Case : प्रेग्नेंट है मुस्कान, बेल की लगी गुहार… कोर्ट में फूट-फूट कर रोया साहिल

by Gulshan
मई 4, 2025

Saurabh Murder Case : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत...

UP News : मेरठ की मुस्कान ने जेल में किया ‘खेला’, स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता

UP News : मेरठ की मुस्कान ने जेल में किया ‘खेला’, स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पति सौरभ की हत्यारिन मुस्कान फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। कातिल हसीना प्रेग्नेंट है। ऐसे में...

Saurabh murder case

Saurabh murder case: सौतेली मां के बैंक खाते में भी सौरभ ने भेजे थे पैसे, पुलिस की जांच में नए खुलासे

by Mayank Yadav
मार्च 21, 2025

Saurabh murder case: मेरठ के Saurabh murder case में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मुस्कान की...

Next Post
Chandauli News

उज्जैन में मकान मालिक की बेटी से हुआ प्यार, समलैंगिक जोड़े ने रचाई शादी, कहानी जान हो जाएंगे हैरान

Chhattisgarh News

'मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद इतिहास होगा'– 50 नक्सलियों के सरेंडर पर अमित शाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist