बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

दुनिया भर में मनाया गया 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, PM Modi भी मौजूद

by Web Desk
जून 21, 2022
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

International Yoga Day: हर साल 21 जून को योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) चुनी गई है, जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस थीम को रखने का मकसद कोविड के दौरान जिन लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है, उन्हें आराम देना है। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ (Yoga For Wellness) था।

भारत समेत दुनियाभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। PM मोदी कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाने पहुंचे थे। उन्होंने करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया। PM मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस मौके पर PM मोदी ने कहा- ‘आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।’

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

उन्होंने कहा- ‘मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।’

PM मोदी ने आगे कहा- ‘देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में देश के 75 ऐतिहासिक केंद्रों पर एक-साथ योग किया जा रहा है। यह भारत के अतीत को भारत की विविधिता को एक सूत्र में पिरोने जैसा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ लोग योग कर रहे हैं। जैसे-जैसे सूर्य आगे बढ़ रहा है उसकी प्रथम किरण के साथ लोग अलग-अलग देशों में लोग साथ जुड़ते जा रहे हैं। यही गार्डियन रिंग ऑफ योगा है।’

उन्होंने कहा- ‘साथियों दुनिया के लोगों के लिए योग सिर्फ ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ नहीं है बल्कि अब ‘वे ऑफ लाइफ’ बन रहा है। हमने देखा है कि हमारे यहां घर के बड़े, हमारे योग साधक दिन के अलग-अलग समय में प्राणायाम करते हैं, फिर दोबारा काम शुरू करते हैं। हम कितने भी तनाव में हों कुछ मिनट का योग हमारी पॉजिटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देता है। हमें योग को पाना भी है, पनपाना और जीना भी है।’

21 जून को योग दिवस मनाने की मुख्य वजह ये है कि इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। इंडियन ट्रेडिशन के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। साथ ही आज के दिन योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

Tags: breaking newsInternational NewsInternational Yoga DayNews1Indiatrending newsyogaYoga Campyoga classesYoga Day
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

दसवीं में आए कम अंक, आज है IAS अधिकारी, जाने सफलता की कहानी !

Summer Solstice 2022 : जनिए ! 21 जून क्यो होता है साल का सबसे लंबा दिन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist