रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन का नाम इन दोनों साउथ सिनेमा के बड़े म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा है, ऐसे दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

by Vinod
जून 17, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वो लड़की जो स्टेडियम में सबसे अलग दिखती है। ना बल्ला चलाती है…ना गेंद फेंकती है…। फिर भी हर कैमरा उसकी ओर घूमता है। आईपीएल के मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर जब स्टैंड्स गूंजते हैं तो एक चेहरा हर दिल की धड़कन बन जाता है। हां हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन की, जिनकी एक झलक लोगों को अपना कायल बना लेती है। अब क्रिकेट की ‘क्वीन’ और म्यूज़िक के सम्राट अनिरुद्ध रविचंदर की लव स्टोरी खासी चर्चा में हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है आईपीएल कि सबसे पॉपुलर फिगर जल्द ही रजनीकांत के भतीजे सुपरहिट कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर से शादी कर सकती हैं।

दरअसल सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन जल्द ही जनीकांत के भतीजे सुपरहिट कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हलिया बनने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को 2024 से डेट कर रहे हैं। खबर ये भी है कि रजनीकांत और कलानिधि मारन के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत भी हो चुकी है। जानकार भी अब दोनों की शादी को लेकर अपनी मुहर लगा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि काव्या और अनिरुद्ध की मुलाकात आईपीएल के एक मैच के दौरान हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई।

RELATED NEWS

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

जुलाई 23, 2026
जानें शतक बनाने ही अभिषेक शर्मा ने जेब से क्यों निकाली सफेद पर्ची, प्रीती जिंटा को लगी मिर्ची तो ‘मुस्कराई’ ये खूबसूरत गर्ल

जानें शतक बनाने ही अभिषेक शर्मा ने जेब से क्यों निकाली सफेद पर्ची, प्रीती जिंटा को लगी मिर्ची तो ‘मुस्कराई’ ये खूबसूरत गर्ल

अप्रैल 13, 2025

बता दें कि काव्या मारन साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की सीइओ बनीं थीं। उन्होंने चेन्नई के कॉलेज से पढ़ाई की है। यूके से एमबीए किया है। उनका नेटवर्थ 409 करोड़ का बताया जाता है। काव्या के पिता कलानिधि मारन एक भारतीय मीडिया मालिक हैं, जो सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक भी हैं। वह टेलीविजन चैनल, समाचार पत्र, साप्ताहिक, एफएम रेडियो स्टेशन, डीटीएच सेवाएं, आईपीएल क्रिकेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद और एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उन्होंने 2010 से 2015 तक भारतीय एयरलाइन स्पाइस जेट में भी बड़ी हिस्सेदारी रखी।

इनसब के बीच अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और कहा कि प्लीज अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लिखा, ’शादी आह? लॉल, शांत हो जाओ दोस्तों, कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।’ हालांकि, उन्होंने काव्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया। कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में उन्हें डिनर डेट पर देखा था। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि अनिरूद्ध बहुत कुछ छिपा रहे हैं। जबकि हकीकत में वह काव्या के साथ शादी करने वाले हैं। अब इस बात पर कितना सच है ये काव्या और अनिरूद्ध ही बता सकते हैं। इस पर काव्या की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया।

बता दें कि अनिरुद्ध एक्टर रवि राघवेंद्र और शास्त्रीय नृत्यांगना लक्ष्मी के बेटे हैं और फिल्ममेकर के सुब्रमण्यम के पोते हैं। उनकी मौसी लता की शादी रजनीकांत से हुई है। उन्होंने कई साउथ स्टार्स के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजित कुमार, सूर्या, पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर शामिल हैं। शाहरुख खान की ’जवान’ से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ा ब्रेक मिला। फिलहाल अनिरूद्ध बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा के बड़े नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है।

Tags: composer anirudha ravichanderIPLKavya maranSunrisers Hyderabad
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

IPL Founder Major Relief: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है।...

जानें शतक बनाने ही अभिषेक शर्मा ने जेब से क्यों निकाली सफेद पर्ची, प्रीती जिंटा को लगी मिर्ची तो ‘मुस्कराई’ ये खूबसूरत गर्ल

जानें शतक बनाने ही अभिषेक शर्मा ने जेब से क्यों निकाली सफेद पर्ची, प्रीती जिंटा को लगी मिर्ची तो ‘मुस्कराई’ ये खूबसूरत गर्ल

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 में बल्ले से ऐसी गदर काटी की पंजाब के गेंदबाजों को...

Kavya Maran

‘ये क्या किया तूने…’ अभिषेक के आउट होते ही फूटी काव्या मारन की नाराज़गी, गुस्से वाला रिएक्शन हो रहा तेज़ी से वायरल…

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025

Kavya Maran : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल सीज़न की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज़ में की थी। टीम ने एक...

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

by Vinod
मार्च 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा...

IPL 2025 DC vs LSG : कौन है दिल्ली का ‘दिलेर’ जिसने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, 1 विकेट वाली फतह से गदगद अक्षर पटेल

IPL 2025 DC vs LSG : कौन है दिल्ली का ‘दिलेर’ जिसने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, 1 विकेट वाली फतह से गदगद अक्षर पटेल

by Vinod
मार्च 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम...

Next Post
प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी

प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी

Kasgang news

kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist