शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘डेथ वारंट’ पर साइन के बाद घिरा हेडमा, किसी भी वक्त ‘लाल आतंक’ के आखिरी आका का हो सकता खत्मा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी है सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, चुन-चुन कर मारे जा रहे नक्सली।

by Vinod
मार्च 27, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से समूचे नक्सलवाद को खत्म करने की तारीख मुकर्रर कर दी है। जिसके बाद नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में सुरक्षाबल के जवान ऑपरेशन चलाए हुए हैं। बीतेदिनों छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर और कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा मंगवार को भी पार नक्सली मुठभेड़ के दौरान मारे गए। कुल मिलाकर 365 दिन के अंदर 380 से अधिक नक्सली एनकाउंटर में ढेर किए जा चुके हैं। फिलहाल छत्त्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवान नक्सली कमांडर हिडमा के लिए एक बड़ा ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने 21 मार्च, 2025 को राज्यसभा में बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। गृह मंत्री शाह ने राज्यसभा में बताया था कि, ‘संवाद, सुरक्षा और समन्वय के तीन सिद्धांतों को अपनाकर हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमने नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की। लोकेशन ट्रैकिंग, मोबाइल फोन की गतिविधियां, सोशल मीडिया गतिविधियों की समीक्षा, इनकी कूरियर सर्विस का रेखांकन और उनके परिवारों की आवाजाही का रेखांकन। इन सभी को एकत्र कर हमने सुरक्षा बलों को सूचना से लैस किया। अमित शाह ने कहा कि एक साल के अंदर 377 से अधिक नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। हजारों की संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया।

RELATED NEWS

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

जून 29, 2026

125 गांवों की टेक्निकल मैपिंग

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान लगातार ऑपरेशन चलाए हुए हैं। कुछ दिन पहले 30 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर किया। अब सुरक्षबलों की रडार पर नक्सली कमांडर हिडमा है। हिडमा की तलाश के लिए 125 से ज्यादा गांवों की टेक्निकल मैपिंग की जा रही है। सिक्योरिटी फोर्स छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित करीब 125 गांव का थर्मल इमेजिंग करवा रही है। ये इलाके नक्सलियों से प्रभावित हैं, जहां हिडमा के छिपे होने की आशंका है। इसके साथ ही इन इलाकों में नक्सलियों के बेस बने हुए हैं। सिक्योरिटी फोर्स इस इस काम में एनटीआरओ की मदद ले रही है। जिससे इन इलाकों की मैपिंग की जा सके।

ऑपरेशन कोऑर्डिनेट करने में मदद मिलेगी

एनटीआरओ से बसे बड़ा फायदा ये होगा कि जब भी सिक्योरिटी फोर्सेज इन इलाकों में ऑपरेशन के लिए निकलेंगे, तो उन्हें सारे रास्तों की जानकारी भी होगी। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ बेहतर ऑपरेशन कोऑर्डिनेट करने में मदद मिलेगी। फिलहाल सुरक्षाबल के जवान 125 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। सुत्रों की मानें को नक्सली कमांडर हिडमा इन्हीं में से एक गांव में छिपा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि बीतेदिनों जो एनकाउंटर हुआ, उस वक्त हिडमा भी कैंप में मौजूद था। वह अंधेरे का फाएदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। इसी के बाद से सुरक्षाबल के जवान हिडमा को ठिकाने लगाकर छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त कराने के मिशन में जुटे हैं।

कौन हैं नक्सली कमांडर हिडमा

खूंखार नक्सली हिड़मा नक्सलियों का कमांडर है और इस पर 40 लाख का इनाम घोषित है। हिड़मा का जन्म दक्षिण सुकमा के पुवार्ती गांव में हुआ था। जबकि हिड़मा का पूरा नाम माडवी हिड़मा है। माडवी हिड़मा साल 1996 में नक्सलियों से जुड़ा था। हिड़मा नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन-1 का हेड है। इसके अलावा माओवादी स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी है। साथ ही सीपीआई की 21 सदस्यीय सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। हिड़मा साल 2004 से अब तक 27 से अधिक हमलों में शामिल रहा। हिड़मा ज्यादातर दक्षिण सुकमा क्षेत्र में रहता है और वो हमेशा चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में चलता है। हिड़मा के पास 150 से अधिक कमांडर हैं।

कांग्रेस के काफिले पर हमला करवाया था

अप्रैल 2017 के बुर्कापाल हमलों का साजिश भी हिड़मा ने ही रची था। इस हमले में सीआरपीएफ के 24 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा दंतेवाड़ा हमले का नेतृत्व भी हिड़मा ने ही किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे। नक्सल कमांडर माडवी हिड़मा साल 2013 के झीरम घाटी नरसंहार से खूंखार हुआ। दरअसल, हिंड़मा ने कांग्रेस के काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 27 लोग की जान चल गई थी। इसके बाद अप्रैल 2017 के बुर्कापाल हमले का भी मास्टरमाइंड हिड़मा ही था, जिसमें 24 लोग मारे गए थे।

 

Tags: amit shahNaxalismNaxalism in ChhattisgarhNaxalite commander Madvi Hidma
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
दिसम्बर 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

Amit Shah on Naxalism : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दृढ़...

Next Post
कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist