गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bank Strike क्या आज और कल बैंक खुले रहेंगे, क्यों कर्मचारियों की हड़ताल हो गई रद्द, जानिये इसके कारण

24 और 25 मार्च 2025 को बैंक हड़ताल प्रस्तावित थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। आज सभी बैंक खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। हालांकि, 31 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

by SYED BUSHRA
मार्च 24, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Bank strike March 2025 update बैंकों में कामकाज को लेकर ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि 24 और 25 मार्च 2025 को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? दरअसल, बैंक यूनियनों ने इन दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया था, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता था। लेकिन अब बैंक यूनियन ने यह हड़ताल रद्द कर दी है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने इस हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय चीफ लेबर कमिश्नर और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद लिया गया।

RELATED NEWS

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

जुलाई 27, 2026
ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

जून 8, 2026

आज बैंक खुले हैं या नहीं

हड़ताल रद्द होने के कारण 24 मार्च 2025, सोमवार को देशभर के सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी ब्रांच में रोजमर्रा का काम सामान्य रूप से होगा।

31 मार्च को बैंक रहेंगे बंद

मार्च के महीने में 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर के मौके पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल, नागपुर, जयपुर और कई अन्य शहर शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़ा जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

हड़ताल का कारण क्या था?

बैंक हड़ताल के पीछे कई अहम कारण थे। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (NCBE) के महासचिव एल. चंद्रशेखर ने बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद कुछ प्रमुख मांगें अब भी लंबित हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

बैंक कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पांच दिन कार्य लागू किया जाए।

संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी नौकरी दी जाए।

सरकारी बैंकों में नए कर्मचारियों की भर्ती की जाए, ताकि काम का दबाव कम हो।

सरकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

वित्त मंत्रालय की नई परफॉर्मेंस रिव्यू और इंसेंटिव प्रणाली को हटाया जाए, क्योंकि इससे कर्मचारियों की नौकरी असुरक्षित हो सकती है।

ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये की जाए और इसे कर-मुक्त किया जाए।

वित्त मंत्रालय के नए नियमों का विरोध

बैंक यूनियनों ने वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा लाए गए परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव और नौकरी समीक्षा के नए नियमों का विरोध किया था। यूनियनों का मानना है कि इस नीति से बैंक कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है और उन्हें अस्थिरता का सामना करना पड़ेगा।

अब जबकि हड़ताल को टाल दिया गया है, बैंक यूनियनों और IBA के बीच बातचीत जारी रहेगी, ताकि इन मांगों का हल निकाला जा सके। बैंक कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Tags: Bank strike updatebanking news
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

ATM Closure: देश के छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले...

RBI new cheque clearing system for faster settlement

New Cheques Clearing System:अब अकाउंट में आयेंगे फटाफट पैसे , RBI ने क्यों बदली चेक क्लियरिंग प्रक्रिया, कब से होगी लागू

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025

RBI Changes Clearing System:बैंक में चेक जमा करने के बाद अब आपको 1-2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व...

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

New rule of ATM withdrawal: अगर आप एटीएम तक तो पहुंच गए लेकिन अपना डेबिट कार्ड घर भूल गए, तो...

बदल जाएगा बैंकों का नक्शा कब से लागू होगी ‘एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक’ नीति, कितने बैंकों का होगा विलय

बदल जाएगा बैंकों का नक्शा कब से लागू होगी ‘एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक’ नीति, कितने बैंकों का होगा विलय

by Ahmed Naseem
अप्रैल 9, 2025

One State - One RRB Policy अगर आप ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं लेते हैं तो ये खबर आपके लिए...

Next Post
IPL 2025

IPL 2025 के बीच BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन महिला खिलाड़ियों को मिली जगह

Team India के इन क्रिकेटर्स के चलते IPL की कमेंट्री से बाहर किए गए Irfan Pathan, जानिए अब क्या करेंगे स्विंग के ‘सुल्तान’

Team India के इन क्रिकेटर्स के चलते IPL की कमेंट्री से बाहर किए गए Irfan Pathan, जानिए अब क्या करेंगे स्विंग के ‘सुल्तान’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist