Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

Bengaluru Stampede सीएम ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Vinod by Vinod
June 5, 2025
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bengaluru Stampede  कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके चलते 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी तो वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ कांड के बाद सीएम सिद्धारमैया ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। 18 साल बाद मिली जीत के बाद बंगलूरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया। साथ ही विक्ट्री परेड निकालने वाली थी। टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम से पहुंचने से पहले लाखों की तादाद में फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। इतनी भीड़ को संभालने में प्रशासन विफल हो गई। स्टेडियम के गेट पर लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

RELATED POSTS

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

November 12, 2025
बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

June 5, 2025

भगदड़ मामले पर सीएम ने अधिकारियों पर गाज गिरा दी। यह कार्रवाई बंगलूरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में हुई अव्यवस्था और उसमें पुलिस की लापरवाही को लेकर की गई है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में हमने एक सदस्यीय आयोग नियुक्त किया है आयोग 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगा। सीएम ने आगे कहा, आरसीबी, इवेंट मैनेजर डीएनए, केएससीए, जिन्होंने उनका प्रतिनिधित्व किया, हमने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है। एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारवालों के साथ सरकार खड़ी है। उन्हें मुआवजे के साथ न्याय भी मिलेगा।

सीएम ने बताया कि कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर, साथ ही सेंट्रल डिवीजन के एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस), डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस), क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी अधिकारी, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस और कमिश्नर ऑफ पुलिस कृ इन सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। वहीं बंगलूरू भगदड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया और सरकार पर लग रहे लापरवाही के आरोपों के बीच उन्होंने इवेंट के आयोजन से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि हमें किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया, न ही हमने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बंगलूरू बुलाया। वे खुद ही यहां आए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए ’आरसीबी केयर्स’ नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए आरसीबी, डीएनए मैनेजमेंट के अलावा कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद सरकार ने भगदड़ मामले की जांच सीआईडी को सौंपी हैं।

Tags: Bangalore stampede caseRCBRCB Victory Parade
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

by Mayank Yadav
November 12, 2025

RCB released players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जिसने आखिरकार IPL 2025 में अपना 18 साल का लंबा इंतजार खत्म कर...

बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

by Vinod
June 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल सीजन 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी और टीम के ऑनर की मुश्किलें बढ़ने वाली...

Bengaluru stampede Tragedy : जश्न में मचा मातम,प्रधानमंत्री मोदी ,राष्ट्रपति मुर्मू विराट और कोहली ने जताया दुख

Bengaluru stampede Tragedy : जश्न में मचा मातम,प्रधानमंत्री मोदी ,राष्ट्रपति मुर्मू विराट और कोहली ने जताया दुख

by SYED BUSHRA
June 5, 2025

RCB Victory Parade Tragedy in Bengaluru,बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न...

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से लेकर विराट कोहली एंड कंपनी की...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

Next Post
Delhi

Delhi-NCR में बढ़ेगा पारा, बिहार-झारखंड में आंधी बारिश, जानें- अपने इलाके का हाल

Lucknow

Lucknow rape encounter: लखनऊ में तीन वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version