गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Anant Singh attack: असली निशाना नही थे छोटे सरकार… मगर बाहुबल के दिखावे में हुए शिकार

बिहार के मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने जानलेवा हमला किया। फायरिंग में वह बच गए, लेकिन अगले दिन मदद मांगने वाले मुकेश को भी निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

by Mayank Yadav
जनवरी 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Anant Singh
Share on FacebookShare on Twitter

Anant Singh attack: बिहार के मोकामा में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाहुबली नेता और पूर्व विधायक Anant Singh उर्फ छोटे सरकार के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। आरोप है कि इस हमले के पीछे कुख्यात सोनू-मोनू गैंग का हाथ है। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि गुरुवार को इस गैंग ने फिर फायरिंग की। इस बार निशाना बने मुकेश, जिन्होंने कथित तौर पर अनंत सिंह से मदद मांगी थी।

हमजा गांव में मुकेश के घर पर की गई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

RELATED NEWS

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

नवम्बर 16, 2025
अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

नवम्बर 4, 2025

मोकामा में बाहुबली का दबदबा 

मोकामा की राजनीति में Anant Singh का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लोग उन्हें ‘छोटे सरकार’ के नाम से बुलाते हैं। उनके प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी पार्टी का सिंबल हो या कोई अन्य नेता, मोकामा में उनका वर्चस्व हमेशा बरकरार रहा है। लेकिन, उनकी ताकत को चुनौती देने वाले सोनू-मोनू गैंग ने इस घटना से साफ कर दिया है कि उनके बीच की अदावत अब गंभीर रूप ले चुकी है।

सोनू और मोनू, जो कभी अनंत सिंह के करीब थे, ने अपराध की दुनिया में 2009 में कदम रखा। पहले ये दोनों उनके लिए काम करते थे, लेकिन समय के साथ इनके बीच दरार आ गई। Anant Singh के जेल जाने के बाद इन दोनों भाइयों ने अपनी गैंग बना ली। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह के बढ़ते प्रभाव ने उन्हें चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाल दिया, जिसके चलते ये हमला किया गया।

अधिकारियों को धमकी

सोनू-मोनू के मुख्तार अंसारी जैसे बाहुबलियों से संबंध भी चर्चा में रहे हैं। इन भाइयों ने सरकारी अधिकारियों को धमकाने और पैसे ऐंठने जैसे अपराधों को अंजाम दिया है। हालिया घटनाओं ने बिहार में फिर से गैंगवार की आशंका को जन्म दिया है।

पुलिस प्रशासन पर अब दबाव है कि वह इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करे। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और स्थिति बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। अनंत सिंह की जानलेवा हमले से बचने की खबर ने एक बार फिर मोकामा की राजनीति और अपराध के आपसी संबंधों को उजागर कर दिया है।

यहां पढ़ें:  100 कमांडो के घेरे में रहते थे अरविंद केजरीवाल, जानिए आप संयोजक की सिक्योरिटी से क्यों हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान
Tags: Anant Singh
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

by Vinod
नवम्बर 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कोई उनके दबदबे का कायल है तो कोई उनके दबदबे से बेइंतहा मोहब्बत करता है। यही वजह है...

अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। ऐसे में...

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

by Vinod
नवम्बर 2, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देररात अरेस्ट कर लिया। अनंत सिंह पर मोकामा...

Anant Singh

‘छोटे सरकार’ ने दिखाई जमीन! मोकामा में ‘धड़ाम’ हुआ मंच, समर्थक बोले: अब तो झाँसा देने वाले मंच भी काँप रहे हैं!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 26, 2025

Anant Singh Mokama stage collapses: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में मोकामा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे...

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नामों के चयन...

Next Post
USAID

Donald Trump News: ट्रंप को तगड़ा झटका! US प्रेसिडेंट के इस फैसले पर कोर्ट ने लगाई रोक

UP govt

UP govt schools: सरकारी स्कूलों में बढ़ी फीस... गरीबों को झटका, मदों में बढ़ेगी फीस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist