शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बिहार में रिश्तों का खून! नित्यानंद राय के दो भांजों में गोलीबारी, एक की मौत, मां भी घायल

बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा और उसकी मां घायल हो गए।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 20, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Bihar News
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में एक भांजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा और उनकी मां घायल हो गए। नवगछिया पुलिस के अनुसार पानी को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई। इसमें विश्विजित की मौत हो गई जबकि जयजीत और उनकी मां घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक और घायल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं। दोनों की मां हिना देवी के हाथ में गोली लगी है। घटना नल के पानी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई, जब दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान, जयजीत ने गुस्से में आकर विश्वजीत पर गोली चला दी। घायल होने के बावजूद विश्वजीत ने भी जवाबी फायरिंग की।

RELATED NEWS

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026
Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

जुलाई 20, 2026

भाई-भाई के बीच नल के पानी को लेकर हुआ विवाद

गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए विश्वजीत की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई जबकि जयजीत बुरी तरह से जख्मी है और उसका इलाज भाजपा एमएलसी डॉ. एनके यादव के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में उनकी मां हिना देवी भी घायल हो गईं जब उन्होंने दोनों भाइयों के झगड़े को रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़े: मेरठ मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विश्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वे घर से बाहर थे और घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों से मिली। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा परिवार था लेकिन दुर्भाग्यवश भाई-भाई के बीच नल के पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई।

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

एसपी प्रेरणा कुमारी ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली कि परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में दो भाइयों के बीच विवाद हुआ और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। घटना के बाद थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जब झगड़ा (Bihar News) हो रहा था उसी दौरान मां बीच-बचाव करने आईं और उन्हें भी गोली लग गई। मृतक का नाम विश्वजीत है जबकि घायल जयजीत का इलाज चल रहा है। घटना स्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags: bihar NewsNityanand Rai
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Next Post
Google Pixel 9a

भारत में हुआ Pixel 9a लॉन्च! जानिए इसके टॉप-5 फीचर्स, कीमत और कैमरा की खास बातें...

Merrut Murder Case

मेरठ की मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist