मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

CAA Protest Notice: UP में CAA विरोधी प्रदर्शनकरियों से ज़ब्त संपत्ति लौटाई जाएगी, नए कानून के आधार पर दोबारा प्रक्रिया होगी शुरू

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 18, 2022
in दिल्ली, देश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में CAA विरोधी प्रदर्शनकरियों से ज़ब्त की गई संपत्ति फिलहाल लौटाई जाएगी। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने दिसंबर 2019 में भेजे गए तोड़फोड़ की भरपाई के नोटिस वापस ले लिए हैं। अब नए कानून के आधार पर दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अनुमति देते हुए कहा कि लोगों से वसूल किया गया हर्जाना राज्य सरकार वापस कर दे और नए कानून के तहत बने क्लेम ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद दोबारा वसूली करे।

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में जारी नोटिस पर सवाल उठाया था। कोर्ट ने कहा था कि यह नोटिस 2009 में आंध्र प्रदेश से जुड़े एक मामले में दिए गए उसके फैसले के मुताबिक नहीं है। संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली का मामला क्लेम ट्रिब्यूनल को भेजा जाना चाहिए जिसमें न्यायिक अधिकारी वसूली पर फैसला लें। लेकिन यूपी सरकार ने जो प्रक्रिया शुरू की थी उसमें प्रशासन के भेजे नोटिस पर प्रशासन ही फैसला ले रहा था। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था कि उसने 2020 में नया कानून बना कर क्लेम ट्रिब्यूनल गठित किया है। इस पर कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा था कि वह पुराने नोटिस वापस क्यों नहीं ले रही।

RELATED NEWS

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

जुलाई 22, 2026
UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

जुलाई 1, 2026

आज यूपी सरकार के लिए पेश राज्य की एडिशनल एडवोकेट जनरल गरिमा प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 14 और 15 फरवरी को नया आदेश जारी कर सभी पुराने नोटिस वापस ले लिए गए हैं। इन सभी 274 मामलों की फाइल क्लेम ट्रिब्यूनल को भेजी जाएगी, जजों ने इसकी सराहना की। इस बीच याचिकाकर्ता परवेज़ आरिफ टीटू के लिए पेश वकील नीलोफर खान ने कहा कि दिसंबर 2019 से लेकर अब तक छोटे दुकानदार, रिक्शा चालक जैसे लोग परेशान हैं। उनकी संपत्ति एक ऐसी प्रक्रिया के तहत ज़ब्त है जो अब निरस्त कर दी गई है। वसूल की गई धनराशि और संपत्ति तुरंत लौटाई जानी चाहिए।

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की बेंच ने इससे सहमति जताई। यूपी सरकार की वकील गरिमा प्रसाद ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला क्लेम ट्रिब्यूनल में चलने देना चाहिए। तब तक जब्त की गई संपत्ति वापस लौटाने को नहीं कहा जाना चाहिए। इससे समाज मे सही संदेश नहीं जाएगा। गैरकानूनी काम करने वाले लोगों को शह मिलेगी। लेकिन जज इससे आश्वस्त नज़र नहीं आए। बेंच ने कहा, “जो नोटिस रद्द कर दिए गए हैं, उनके आधार पर की गई कार्रवाई को कैसे बरकरार रहने दिया जा सकता है? यूपी सरकार को नए कानून के आधार पर कार्रवाई से नहीं रोका जा रहा है। क्लेम ट्रिब्यूनल जो भी वसूली का आदेश देगा, उसके आधार पर कार्रवाई करे।”

Tags: CAACAA protestCAA Protest NoticeUP Governmentup government caa
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Government's Big Step To Control Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

CM Yogi UP Government

योगी सरकार का आधी रात बड़ा धमाका: 22 PCS अफसरों की कुर्सी हिली, देखें पूरी लिस्ट!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

UP Government Transfers List of 22 PCS Officers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

Next Post

सीएम योगी का करहल से सपा पर करारा हमला, कहा-"मुलायम जानते हैं अखिलेश हार रहे, इसलिए बेटे का नाम तक नहीं लिया"

रूस-यूक्रेन मुद्दे पर विवाद बढ़ा, यूक्रेन का समर्थन करने पर रूस ने अमेरिकी डिप्लोमेट को एम्बेसी से निकाला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist