गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Railway: दिव्यांगजनों को मिलने जा रही है एसी थ्री टायर में यह सुविधा, रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देश, पढ़ें

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 15, 2022
in दिल्ली, देश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए राजधानी और दूरंतो छोड़कर अब लम्बी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की एसी थ्री इकोनॉमी बोगियों में दो सीटें (लोअर और मिडिल) आरक्षित की जाएंगी। इससे लखनऊ सहित सभी मंडलों से आवागमन करने वाली लम्बी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की एसी इकोनॉमी बोगियों में दिव्यांग यात्रियों को आरक्षित सीटों की सुविधा मिलेगी।

चार और जनरल एसी कोच में दो सीटें आरक्षित होगी

रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने लखनऊ सहित सभी जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (पीसीसीएम) को दिव्यांग यात्रियों के लिए राजधानी और दूरंतो को छोड़कर लम्बी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में दो सीटें आरक्षित करने का निर्देश जारी कर दिया है। दिव्यांगजनों के लिए लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) के स्लीपर में चार और जनरल एसी कोच में दो सीटें आरक्षित होती हैं।

RELATED NEWS

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

अगस्त 6, 2026
BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

अगस्त 3, 2026

स्लीपर और जनरल एसी थर्ड की जगह एसी इकोनॉमी बोगियों का उपयोग

रेलवे ने सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए ट्रेनों में अब स्लीपर और जनरल एसी थर्ड की जगह एसी इकोनॉमी बोगियों का उपयोग करने लगा है। इन कोचों में यात्रा करने वाले लोगों को जनरल एसी थर्ड से लगभग नौ प्रतिशत कम किराया देना पड़ता है, साथ ही प्रति कोच में 11 सीटें भी बढ़ जाती हैं।

रेलवे आने वाले दिनों में ट्रेनों में स्लीपर के अधिकतम पांच कोच ही लगाएगा। शेष एसी इकोनॉमी, एसी सेकेंड व एसी फर्स्ट श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने एसी थ्री इकोनामी कोच लगाने की शुरुआत भी कर दी है। प्रथम चरण में पूर्वोत्तर रेलवे को 57 एसी थ्री इकोनामी कोच की स्वीकृति प्रदान की गई है, इसमें कई मिल भी चुके हैं। लखनऊ से मुम्बई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगने लगे हैं। दिव्यांगजनों के अलावा वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती और 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए स्लीपर में 06 और एसी थर्ड में 03 लोअर सीटें आरक्षित रहती हैं।

दो सीटें दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लम्बी दूरी की मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर में चार और एसी थर्ड में दो सीटें (बर्थ) निर्धारित हैं। इसी क्रम में जिन ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगे हैं, उनमें दो सीटें दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित (आरक्षित) की गई हैं। इससे दिव्यांग यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक हो सकेगा।

Tags: BJPNews1IndiaRailway NEWS
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

BJP Leader daughter: देशभर में हुए छात्र आंदोलन के बाद अब एक और बीजेपी नेता की बेटी का बयान चर्चा...

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Hydrogen Train Update: हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चल रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन चौथे...

Next Post

बंगाल में मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, CM बनर्जी के आवास पहुंचे बेरोजगार, कई लोग घायल

Global Hunger Index 2022: भुखमरी सूचकांक में श्री लंका और पाकिस्तान से भी नीचे आया भारत, मिला ये रैंक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist