Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

नई दिल्ली के एम्स में डॉक्टर्स ने कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद शरीर से निकाला 10 किलो का ट्यूमर।

Digital Desk by Digital Desk
December 11, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। डॉक्टर्स को ‘धरती का भगवान’ कहा जाता है। ये ही वह अनमोल रत्न है, जो इंसानों की जान बचाते हैं। कुछ ऐसा ही बड़ा चमत्कार दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने किया है। उन्होंने कैंसर पीड़ित एक महिला का सफल ऑपरेशन कर शरीर से करीब 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर उसकी जान बचा ली। ये अब तक की सबसे हार्ड सर्जरी मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर वायरल हुई तो यूजर्स कमेंट लिखने के साथ उसे शेयर भी कर रहे हैं।

कैंसर से पीड़ित थी महिला

दरअसल, दिल्ली के एम्स में एक महिला ओवरी के ग्रैनुलोसा सेल ट्यूमर से ग्रसित थी। महिला कई सालों से इस बीमारी से जूझ रही थी। डॉक्टर्स ने 2011 में महिला के कैंसर का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद महिला 5 साल की ठीक रही। 2017 में अचानक महिला के शरीर में फिर ट्यूमर फैलने लगा था। मरीज ने डॉक्टर्स को दिखाया। इलाज के बाद महिला को आराम मिल गया। पर डॉक्टर्स के बताए नियम को ठीक से फॉलोअप नहीं करने से उसकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय डॉक्टर्स से महिला अपना इलाज करवाया पर आराम नहीं मिला।

RELATED POSTS

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

September 1, 2025
water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

August 9, 2025

शरीर के दूसरे पार्ट में पहुंच गया था कैंसर

थक-हार कर महिला 3 साल बाद फिर इलाज के लिए एम्स आई। डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि उसका ट्यूमर काफी फैल चुका था और ओवरी के आसपास करीब 10 किलो का ट्यूमर था। डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन किया तो पता चला कि ट्यूमर किडनी, आंत और लिवर तक पहुंच गया था। इस वजह से उसकी हालत गंभीर हो रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने महिला की जान बचाने के लिए सर्जरी करने का फैसला किया। डॉक्टर्स ने महिला के परिवारवाजों से बात की और ऑपरेशन की सलाह दी।

10 घंटे तक चला ऑपरेशन

महिला का ट्यूमर काफी बड़ा था और इसकी सर्जरी में जोखिम भी था, लेकिन डॉक्टरों ने करीब 10 घंटे तक इस सर्जरी को किया और महिला के शरीर से 9.8 किलो का ट्यूमर निकाला। इस दौरान महिला के शरीर से करीब 1.5 लीटर खून भी निकला। ट्यूमर की वजह से गर्भाशय और आंतों के आसपास का काफी हिस्सा सड़ गया था। चूंकि महिला को कैंसर था तो ऐसे में सर्जरी करना जरूरी थी। इस सर्जरी को एम्स के विशेषज्ञ सर्जन और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टरों ने किया है। इसमें एम्स के कैंसर विभाग और सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर शामिल रहे।

कुछ इस तरह से बोले डॉक्टर कपूर

एम्स नई दिल्ली में कैंसर विभाग के डॉक्टर रोहण कपूर ने मीडिया को बताया कि एक्सपर्ट सर्जन और डॉक्टरों की मदद से इतना बड़ा ट्यूमर भी शरीर से निकाला जा सकता है। इस केस में सर्जरी करना काफी जरूरी था। ऑपरेशन न करने से महिला की जान को जोखिम था। अब सर्जरी के बाद महिला का जीवनकाल बढ़ने की संभावना है और अब वह खतरे से बाहर है और अच्छी रिकवरी कर रही है। डॉ रोहण ने कहा कि कैंसर के मामलों में सही समय पर इलाज जरूरी है। नहीं तो मरीज की जान को जोखिम रहता है।

 

Tags: 10 kg tumorAIIMS New DelhiDelhi AIIMSHealth Newswomanwoman suffering from cancer
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

by SYED BUSHRA
August 9, 2025

Kidneys health news:हमारी किडनी शरीर का वो जरूरी अंग है, जो शरीर से खराब चीज़ों और ज़हरीले टॉक्सिन्स को बाहर...

Benefits of sorrel

Health news:खट्टे पालक में छुपा है स्वाद और सेहत का खज़ाना जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

by SYED BUSHRA
July 31, 2025

Benefits of sorrel:पालक के फायदों के बारे में हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आपने खट्टी पालक के बारे में...

bitter cucumber health risks

Health news : कड़वा खीरा सेहत के लिए हो सकता है ख़तरनाक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by SYED BUSHRA
July 29, 2025

Bitter cucumber health risks:खीरा भारतीय रसोई का एक आम और पसंदीदा हिस्सा है, जिसे लोग अक्सर सलाद के रूप में खाना...

Stomach Cancer : 2008 से 2017 के बीच जन्मे लोगों लिए आई डराने वाली ख़बर, रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

Stomach Cancer : 2008 से 2017 के बीच जन्मे लोगों लिए आई डराने वाली ख़बर, रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
July 8, 2025

Stomach Cancer May Rises: दुनियाभर में पेट के कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने का खतरा दिख रहा...

Next Post
Scam Alart:अगर कॉल आने पर दिखे ये नंबर,तो भूल कर भी ना उठाये कॉल

Scam Alart:अगर कॉल आने पर दिखे ये नंबर,तो भूल कर भी ना उठाये कॉल

Horoscope of 12 December : लवर्स के लिए बेहतरीन अवसर, क्या आपके रिश्ते में होगी नयी शुरुआत? जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope of 12 December : लवर्स के लिए बेहतरीन अवसर, क्या आपके रिश्ते में होगी नयी शुरुआत? जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version