Sunday, November 22, 2026 5:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » क्या है ESIC योजना जिससे जुड़े आयुष्मान भारत के अस्पताल, कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

क्या है ESIC योजना जिससे जुड़े आयुष्मान भारत के अस्पताल, कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

अब ESIC के लाभार्थियों को देशभर के 24,000 से ज्यादा आयुष्मान भारत के अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज पर कोई खर्च सीमा नहीं होगी, और यूपी के 15 और जिलों को इस योजना में शामिल किया गया है।

by SYED BUSHRA
26/03/2025

Ayushman Bharat Hospitals Now Under ESIC देशभर के 24,000 से ज्यादा आयुष्मान भारत पैनल में शामिल अस्पतालों में अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के लाभार्थियों को इलाज की सुविधा जल्द मिलने वाली है। श्रम मंत्रालय ने संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ईएसआईसी के लाभार्थियों को अब इन अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलेगा।सरकार का कहना है कि इस कदम से संगठित क्षेत्र के मजदूरों और उनके परिवारों को अच्छी और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे उन इलाकों के लोगों को भी फायदा होगा जहां ईएसआईसी के अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं।

संगठित क्षेत्र के कामगारों को मिलेगा फायदा

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस योजना से छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मजदूरों को बड़ा फायदा होगा। फिलहाल, ईएसआईसी के तहत करीब 3.72 करोड़ संगठित क्षेत्र के कामगार पंजीकृत हैं और उनके परिवारों को मिलाकर यह संख्या 14.44 करोड़ तक पहुंच जाती है।आयुष्मान भारत के अस्पतालों को ईएसआईसी से जोड़ने से करीब 31,000 सरकारी और निजी अस्पतालों में मजदूरों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें 150 से ज्यादा ईएसआईसी अस्पताल और 1,600 डिस्पेंसरी भी शामिल हैं।

इलाज पर खर्च की कोई सीमा नहीं

सरकार ने साफ किया है कि आयुष्मान भारत के तहत आने वाले अस्पतालों में ईएसआईसी लाभार्थियों के इलाज पर कोई सीमा नहीं होगी। जितना भी खर्च आएगा, वह पूरा ईएसआईसी वहन करेगा। वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिससे 60 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

RELATED NEWS

Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, BJP नेता समेत 10 पर केस दर्ज

July 13, 2026

यूपी के 15 जिलों को मिला फायदा

उत्तर प्रदेश के उन 15 जिलों में रहने वाले मजदूर, जहां अभी तक ईएसआईसी सुविधा नहीं थी, अब इस योजना के तहत आएंगे। सरकार की इस घोषणा के बाद यूपी के 75 में से 74 जिलों में ईएसआईसी की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच चुकी हैं। सिर्फ बांदा जिला ही अब तक इस दायरे से बाहर है।

ईएसआईसी कवरेज में जोड़े गए जिलों में अंबेडकर नगर, औरैया, बहराइच, गोंडा, हमीरपुर, जालौन, कन्नौज, महाराजगंज, महोबा, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, शामली, प्रतापगढ़, कासगंज और श्रावस्ती शामिल हैं।

क्या है ईएसआईसी योजना

ईएसआईसी एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देती है। इसमें बीमारियों, गर्भावस्था, विकलांगता और काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है। देशभर में 150 से ज्यादा ईएसआईसी अस्पताल हैं, जहां गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जाता है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

ईएसआईसी योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जिनका मासिक वेतन 21,000 रुपये या उससे कम है। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए यह सीमा 25,000 रुपये है। इस योजना में नामांकन करवाना नियोक्ता की जिम्मेदारी होती है।

ईएसआईसी के फायदे

बीमित कर्मचारी और उनके परिवार को मुफ्त इलाज मिलता है।

इलाज पर खर्च की कोई सीमा नहीं है।

रिटायर कर्मचारी और उनके जीवनसाथी को 120 रुपये मासिक प्रीमियम पर इलाज की सुविधा मिलती है।

बीमारी की स्थिति में 90 दिनों तक वेतन का 70% नकद मुआवजा दिया जाता है।

गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्तों का मातृत्व अवकाश और आर्थिक सहायता मिलती है।

काम के दौरान मौत होने पर आश्रितों को वेतन के 90% की दर से मासिक भुगतान मिलता है।

Related Posts

Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026

Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, BJP नेता समेत 10 पर केस दर्ज

July 13, 2026
अब WhatsApp पर बनाएं आयुष्मान कार्ड, सरकार ने लॉन्च किया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट, जानें पूरी प्रक्रिया

अब WhatsApp पर बनाएं आयुष्मान कार्ड, सरकार ने लॉन्च किया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट, जानें पूरी प्रक्रिया

July 8, 2026
Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

Ayushman Sarathi: आयुष्मान भारत योजना हुई और आसान, अब लॉन्च हुआ ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

June 29, 2026
आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

June 6, 2026
Ayushman Bharat

सावधान! फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाया तो खैर नहीं, योगी सरकार जब्त करेगी आपकी जायदाद!

December 29, 2025
Ayushmaan Card: क्या आप जानते हैं, के किन बीमारियों का इलाज आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते हैं

Ayushman Card: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो इन दस्तावेजों की पड़ेगी ज़रूरत, यहां जानें पूरा प्रोसेस

February 6, 2025
Ayushmaan Card: क्या आप जानते हैं, के किन बीमारियों का इलाज आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते हैं

Ayushmaan Card: क्या आप जानते हैं, के किन बीमारियों का इलाज आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते हैं

January 25, 2025
Ayushman Bharat

आयुष्मान भारत योजना में हुआ बदलाव, विस्तार से जानें कि यह स्कीम कैसे अलग और बुजुर्गों को क्या मिलेंगे फायदे

September 12, 2024
Next Post
Uses of walnut shells: आम के आम गुठलियों के दाम इस ड्राई फ्रूट की गिरी ही नहीं छिलके भी आए बड़े काम

Uses of walnut shells: आम के आम गुठलियों के दाम इस ड्राई फ्रूट की गिरी ही नहीं छिलके भी आए बड़े काम

how to use credit card wisely: credit card का समझदारी से इस्तेमाल करे पाए और बड़े लोन,  जानिए कैसे सुधारे अपना cibil score

how to use credit card wisely: credit card का समझदारी से इस्तेमाल करे पाए और बड़े लोन, जानिए कैसे सुधारे अपना cibil score

कौन हैं IPS अभिषेक पल्लव क्यों हुईं उन पर CBI की रेड, कैसे महादेव सट्टा ऐप केस में आया नाम

कौन हैं IPS अभिषेक पल्लव क्यों हुईं उन पर CBI की रेड, कैसे महादेव सट्टा ऐप केस में आया नाम

POPULAR POST

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

November 15, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

November 19, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India