बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

GT vs DCL IPL 2025 : जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपटिल्स, गुजरात की जीत पर मुस्कराए ‘द प्रिंस’

GT vs DC Live Score In hindi: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जोस बटलर की तुफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने दिल्ली को हराया।

by Vinod
अप्रैल 19, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। IPL 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का टारगेट गुजरात को दिया। जोस बटलर के विस्फोटक 97 रनों की पारी के बदलौत दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हरा दियज्ञं दिल्ली की इस सीजन में ये दूसरी हार है, जबकि गुजरात इस जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया है।

अभिषेक पोरेल सस्ते पर आउट

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। अभिषेक पोरेल सस्ते पर आउट हो गए। फिर केएल राहुल और करुण नायर ने बागडोर संभाली। केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए। केएल राहुल की तरह करुण नायर भी लय में दिख रहे थे और प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बनने से पहले उन्होंने कुछ बड़े शॉट्स खेले। करुण ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 18 बॉल पर 31 रन बनाए। करुण के आउट होने के समय दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन था।

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

अगस्त 12, 2026

53 रनों की पार्टनरशिप

तभी मैदान पर कप्तान अक्षर पटेल उतरे और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रनों की पार्टनरशिप की। स्टब्स रिवर्स 31 रनों का योगदान दिया। 18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। पहले कृष्णा ने अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा, जो 39 रन बनाकर आउट हुए। फिर कृष्णा ने विप्रज निगम को भी 0 के निजी स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया। ’इम्पैक्ट सब’ के रूप में उतरे डोनोवन फरेरा सिर्फ 1 रन ही बना सके। विकेटों के पतझड़ के बीच आशुतोष शर्मा क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 3 छक्के और दो चौके की मदद से 19 गेंदों पर 37 रन बनाए।

जोस बटलर नं नाबाद 97 रनों की पारी खेली

टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 7 रन बनाकर करुण नायर के थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। सुदर्शन ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 21 बॉल पर 36 रन बनाए। यहां से जोश बटलर और ’इम्पैक्ट सब’ शेरफेन रदरफोर्ड ने शतकीय साझेदारी करके गुजरात को जीत के करीब पहुंचाया। जोस बटलर नं नाबाद 97 रनों की पारी खेली। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए। इस मुकाबले में कृष्णा ने झटके 4 विकेट लिए।

अंकतालिका पर पहले पायदान पर गुजरात 

जेस बटलर की पारी के बदलौत गुजरात ने 204 रनों का टारगेट चेस कर लिया। अब गुजरात अंकतालिका पर पहले पायदान पर है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के द प्रिंस गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगे भी जीत का कारवां ऐसे ही जारी रहेगा।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर. साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक,...

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Agniveer Retirement: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए पहली बैच के अग्निवीरों की चार साल की सैन्य...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Lightning Strike: बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण...

Football Star: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद की शादी, प्यार पहुंचा मंजिल तक

Football Star: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद की शादी, प्यार पहुंचा मंजिल तक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Wedding Surprise: फुटबॉल के सुपरस्टार Cristiano Ronaldo ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा सरप्राइज देकर दुनियाभर के फैंस को खुश...

Next Post
डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

fridge electricity

रोज़-रोज़ बिजली चुसता है आपका फ्रिज! 30 दिन में इसी कारण आसमान छूता है बिल, जानिए सच्चाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist