शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 CSK vs RCB : धोनी ने 0.12 के बाद 4 सेकेंड वाले करिश्मे से RCB को किया चित, CSK को मिला 197 का लक्ष्य

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए हैं।

by Vinod
मार्च 28, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। आरसीबी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 197 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 51 रन बनाए। जबके टिम डेविड ने 22 रनों तूफानी पारी खेली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में टीम के लगातार दूसरे मैच में विकेट के पीछे अपनी तेजी से सभी को चौंकाया। उन्होंने एक बार फिर बिजली की रफ्तार से सॉल्ट को स्टंप आउट कर दिया। धोनी के कमाल को देख यूजर्स सोशल मीडिया में कमेंट लिख रहे हैं।

रजत पाटीदार ने  51 रन बनाए

सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। अंतिम ओवर में टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी से आरसीबी ने सीएसके के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है। डेविड ने आखिरी ओवर डालने आए सैम करन पर लगातार तीन छक्के लगाए और ओवर से कुल 19 रन जुटाए। डेविड 22 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी को सॉल्ट और कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन सीएसके वापसी करने में सफल रहा।

RELATED NEWS

Bone Cancer Symptoms: लगातार हड्डियों का दर्द हो सकता है बोन कैंसर का शुरुआती संकेत, जानें किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Bone Cancer Symptoms: लगातार हड्डियों का दर्द हो सकता है बोन कैंसर का शुरुआती संकेत, जानें किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

जुलाई 10, 2026
Uttar Pradesh: योगी सरकार की स्टार्टअप नीति से झांसी का ‘सराहना हैण्डीक्राफ्ट’ बना ग्लोबल ब्रांड, बुन्देली कला पहुंची विदेश तक

Uttar Pradesh: योगी सरकार की स्टार्टअप नीति से झांसी का ‘सराहना हैण्डीक्राफ्ट’ बना ग्लोबल ब्रांड, बुन्देली कला पहुंची विदेश तक

जुलाई 10, 2026

नूर अहमद का जलवा देखने को मिला।

आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 32 रन, कोहली ने 31 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 27, जितेश शर्मा ने 12 और लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए। सीएसके की ओर से स्पिनर नूर अहमद ने तीन विकेट लिए, जबकि मथीशा पथिराना ने दो, खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिले। आज के मुकाबले में एकबार फिर अफगानिस्तानी पठान नूर अहमद का जलवा देखने को मिला। उन्होंने शानदार बॉलिंग की और तीन विकेट अपने नाम किए। पहले मैच में भी नूर ने चार विकेट चटकाए थे। वहीं आरसीबी की शुरूआत अच्छी रही। विराट समेत अन्य बल्लेबाजों को अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। सीएसके के कप्तान से आज जबरदस्त कप्तानी की। जबकि विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहम रोल निभाया।

बिजली की रफ्तार से स्टंप किया और

सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में टीम के लगातार दूसरे मैच में विकेट के पीछे अपनी तेजी से सभी को चौंकाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के खिलाफ आरसीबी ने तेज शुरुआत की। सॉल्ट और कोहली ने पांच ओवर खत्म होने से पहले ही 45 रन जोड़ लिए थे। हालांकि, उसे सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा। सॉल्ट तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर आगे बढ़ने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। धोनी ने एक बार फिर बिजली की रफ्तार से स्टंप किया और सॉल्ट को चौंका दिया। सॉल्ट 16 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। साल्ट के आउट होते ही आरसीबी के रनरेट में गिरवाट आ गई और इसी के कारण विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए।

0.12 सेकेंड में सूर्यकुमार को स्टंप किया

43 साल के धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के पिछले मुकाबले में भी विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाई थी। धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऐसा कारनामा किया था जिससे फैंस को उनके पुराने दिनों की याद आ गई थी। धोनी ने मुंबई की पारी के 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को इसी तरह स्टंप आउट किया और सभी को चौंका दिया था। मुंबई की पारी के दौरान 10.3 ओवर में जब नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने सूर्यकुमार को गुगली डाली। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गई और सूर्यकुमार ने क्रीज से बाहर आकर शॉट खेलने की कोशिश की। सूर्यकुमार गेंद मिस कर बैठे, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी ने उन्हें स्टंप करने में जरा भी देर नहीं लगाई। धोनी की फुर्ती का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता था कि उन्होंने 0.12 सेकेंड में ही सूर्यकुमार को स्टंप किया था।

सॉल्ट को सिर्फ 4 सेकेंड में आउट कर दिया

नूर की गुगली पर सॉल्ट ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए और धोनी ने जल्दी से स्टंप किया। धोनी की अपील पर अंपायर ने तीसरे अंपायर का इशारा किया। टीवी रिव्यू में दिखा कि सॉल्ट का पैर क्रीज की लाइन पर था, लेकिन जब धोनी ने गेंद विकेट में हिट की तब सॉल्ट का पैर हवा में था जिस कारण वह आउट करार दिए गए। धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल 2025 में सीएसके के लगातार दूसरे मुकाबले में धोनी का जलवा देखने मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने सॉल्ट को सिर्फ 4 सेकेंड में आउट कर दिया। सोशल मीडिया में लोग महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में कसीदे लिख रहे हैं।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Bone Cancer Symptoms: लगातार हड्डियों का दर्द हो सकता है बोन कैंसर का शुरुआती संकेत, जानें किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Bone Cancer Symptoms: लगातार हड्डियों का दर्द हो सकता है बोन कैंसर का शुरुआती संकेत, जानें किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Bone Cancer Symptoms: आजकल बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच बोन कैंसर (हड्डियों का कैंसर) को लेकर भी...

Uttar Pradesh: योगी सरकार की स्टार्टअप नीति से झांसी का ‘सराहना हैण्डीक्राफ्ट’ बना ग्लोबल ब्रांड, बुन्देली कला पहुंची विदेश तक

Uttar Pradesh: योगी सरकार की स्टार्टअप नीति से झांसी का ‘सराहना हैण्डीक्राफ्ट’ बना ग्लोबल ब्रांड, बुन्देली कला पहुंची विदेश तक

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार की स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति और बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से झांसी का...

DTC में महिलाओं की मुफ्त यात्रा करने के लिए अब पिंक टिकट नहीं, स्मार्ट कार्ड होगा ज़रूरी? जाने कब से लागू होगा नियम

DTC में महिलाओं की मुफ्त यात्रा करने के लिए अब पिंक टिकट नहीं, स्मार्ट कार्ड होगा ज़रूरी? जाने कब से लागू होगा नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

DTC Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का तरीका 1...

Religion News: क्या हिंदुस्तान के इस शहर से हुई थी सृष्टि की शुरुआत? जाने ब्रह्मावर्त मे मिलता है कहां का उल्लेख

Religion News: क्या हिंदुस्तान के इस शहर से हुई थी सृष्टि की शुरुआत? जाने ब्रह्मावर्त मे मिलता है कहां का उल्लेख

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Brahmavart Ghat: हिंदू धर्मग्रंथों में सृष्टि की रचना को लेकर कई मान्यताएं मिलती हैं। माना जाता है कि सृष्टि के...

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस के बहुचर्चित मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है।...

Next Post
is ic crea harmful for health?

Health news: क्या आइसक्रीम भी आपकी सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख़्याल

Weather Update

Weather Update : यूपी में आग बरसाती धूप, तापमान 40 पार, गर्मी ने बरपाया कहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist