सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बेकाबू कार ने मचाई तबाही नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाई, तीन की मौत, आठ घायल

जयपुर में एक नशे में धुत कार चालक ने रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और 10 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और आठ घायल हुए। आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

by Ahmed Naseem
अप्रैल 8, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur Car Accident:जयपुर शहर में सोमवार की रात एक भयानक हादसा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 10 लोगों को कुचल दिया, जिससे दो की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरातफरी मच गई, लोग चीखने-चिल्लाने लगे और चारों तरफ भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां रात करीब 9:15 बजे लंगर के बालाजी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार एक के बाद एक स्कूटी, मोटरसाइकिल और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारती है। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कार ने तीन गाड़ियों को भी उड़ा दिया और 10 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया।

RELATED NEWS

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

सितम्बर 20, 2026
National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

जुलाई 2, 2026

लोगों ने पकड़ा चालक, की जमकर धुनाई

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी का नाम उस्मान बताया जा रहा है, जो घटना के समय पूरी तरह नशे में धुत था।

पुलिस ने की कार्रवाई, कार जब्त

जयपुर नॉर्थ एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि कार चालक ने एमआई रोड पर भी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी थी और फिर वहां से भागते हुए नाहरगढ़ इलाके में तीन जगहों पर और एक्सीडेंट किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसकी कार को जब्त कर लिया है।

हादसे में तीन की मौत, आठ घायल

इस हादसे में 50 वर्षीय ममता कंवर और 37 साल के अवधेश पारीक की मौत हो गई। बाकी आठ घायलों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में आरोपी पर सख्त धाराएं लगाई गई हैं।

ऐसे हादसों से मिले सबक

यह घटना हमें फिर याद दिलाती है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। सिर्फ चालक ही नहीं, राह चलते निर्दोष लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। प्रशासन को भी चाहिए कि सख्त निगरानी और नियमों का पालन कराए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Tags: Jaipur Accidentroad safety
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Ganga Expressway Animal Safety: शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़...

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Terrible Road Accident in Jaipur:राजधानी जयपुर के सीकर रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे...

Next Post
Hathras News

हाथरस में रोडवेज बसों की पहल, जल्द ही मिलेगी बड़ी राहत...

चीनी चिप वाले सिम पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती,   जल्द शुरू होगा रिप्लेसमेंट सरकार की बड़ी तैयारी

चीनी चिप वाले सिम पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती, जल्द शुरू होगा रिप्लेसमेंट सरकार की बड़ी तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In