Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर इस तरह साधा निशाना

by Web Desk
August 26, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार, 26 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाते हुए बीजेपी को जनता द्वारा चुने गए सरकार का हत्यारा बताया। उन्होने बीजेपी को सीरियल किलर बताते हुए कहा की बीजेपी एक के बाद एक सारे विरोधी पार्टियों का खात्मा कर रही है जिन्हे जनता ने अपने लिए चुना है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुने गए सरकारों के खिलाफ साजिश रचने तथा ईडी और सीबीआई छापे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर उन्हें गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि  भगवाधारी पार्टी कुछ इसी तरीके से दिल्ली सरकार को भी गिराने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि शहर में एक नया सीरियल किलर आया है, जनता सरकार चुनती है और ये (बीजेपी) गिरा देते है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब नीति मामले में सीबीआई की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोल दिया।

RELATED NEWS

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

June 3, 2026
5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

June 3, 2026

केजरीवाल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी ने अभी तक कुल 277 विधायक ख़रीदे हैं। उन्होंने आगे कहा कि GST और ईंधनों के बढे दामों के पैसों से बीजेपी ने इन सारे विधायकों को ख़रीदा है। केजरीवाल ने अपने भाषण में बीजेपी का गणित बताते हुए कहा कि  अभी तक बीजेपी ने 277 विधायक ख़रीदे हैं। अगर 20 करोड़ प्रति विधायक का माने तो बीजेपी ने कुल मिलाकर 5,500 करोड़ रूपए विधायकों को खरीदने में लगाए हैं। यह सारा पैसा जनता का है जो बीजेपी खुद की सरकार बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है जिस कारण देश में इतनी महंगाई बढ़ी हुई है।

दिल्ली विधानसभा के एक सपेशल सत्र में सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी मेरे ऊपर हजार छापे मार ले मगर उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि  मेरा दोष बस यही है की मैंने दिल्ली में शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम किया है, बीजेपी इसे पचा नहीं पा रही। दूसरी तरफ पूरी दुनिया इसकी तारीफ कर  रही है।

केजरीवाल ने बीजेपी के ऑपरेशन लोटस को ऑपरेशन कीचड़ बताते हुए कहा कि मैं सदन में विश्वास प्रस्ताव लाऊंगा और जनता को दिखाऊंगा की यहाँ सब सही है और हमारे बीच से कोई नहीं टुटा।  विश्वास प्रस्ताव से यह साबित हो जायेगा की हमारे बीच कोई फुट नहीं पड़ा है।  हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर आप और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनातनी के बीच शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी ने सत्ताधारी दल पर आरोप लगाया कि विधानसभा को ‘राजनीतिक अखाड़ा’ बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाना एक तरीके का मजाक है। 

Tags: ARVIND KEJRIWALBJPCBI raidsDelhi Chief Minister Arvind KejriwalDelhi Deputy Chief Minister Manish Sisodiamanish sisodiaNews1Indiaoperation lotusserial killer
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Small LPG Cylinder: हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। इस...

India Weather Alert June 2026

Weather update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की जारी किया चेतावनी ,लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Weather alert : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके...

Twisha Sharma Murder Case

Witness Attacked: त्विषा शर्मा मामले के अहम गवाह को अदालत में गवाही से रोकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

Twisha Sharma Murder Case: भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले के...

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

Charbagh Station Accident:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post

बेटी के साथ कॉस्मेटिक इवेंट में स्पॉट हुई Kylie Jenner

Baghpat: अपने बच्चे के रोने से चिढ़ी माँ ने फेंका उसे हाईवे पर, कार ने उसे कुचला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist