Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » सामने आई कातिल बीवी की एक और क्रूर कहानी, राजा की हत्या के बाद सोनम ने इस चीज से पोंछा था ’दाओ’

सामने आई कातिल बीवी की एक और क्रूर कहानी, राजा की हत्या के बाद सोनम ने इस चीज से पोंछा था ’दाओ’

राजा की हत्या के बाद सोनम ने सबूत मिटाने के लिए खून से सना हथियार दाओ (धारदार हथियार) न कपड़े से, न कागज से, बल्कि आसपास उगी जंगली घास से साफ किया था।

by Vinod
07/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मर्डर का प्लान बनाया। फिर तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर सोनम ने राजा को मौत के घाट उतारा था। पुलिस की जांच में एक और कहानी सामने आई है। इस प्री-प्लान्ड मर्डर की जांच टीम को भी सबसे अधिक सिहराने वाली बात यह लगी कि हत्या के बाद सोनम ने सबूत मिटाने के लिए खून से सना हथियार दाओ (धारदार हथियार) न कपड़े से, न कागज से, बल्कि आसपास उगी जंगली घास से साफ किया था।

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या मेघायल में कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोप में राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया था। पूछताछ में सोनम ने पति की हत्या की बात कबूल की थी। सोनम ने अपने तीन साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा को मौत के घाट उतारा था। शव को खाई में फेंककर चारों आरोपी भाग गए थे। सोमन को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से अरेस्ट किया था। जबकि सोनम का प्रेमी इंदौर से दबोचा गया था। पुलिस पूछताछ और आरोप-पत्र में सामने आया है कि सोनम शादी के बाद भी प्रेमी राज कुशवाह संपर्क में थी। दोनों ने इंदौर में ही राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुरुआत में सोनम ने अपनी मौत का नाटक करके हनीमून ट्रिप के दौरान गायब हो जाने की प्लानिंग बनाई थी। लेकिन यह प्लानिंग बदलकर राजा रघुवंशी की हत्या में बदल गई, ताकि वे एक साल तक छिपने के बाद साथ में घर बसा सकें। राज कुशवाह ने अपने दोस्तों विशाल सिंह चौहान उर्फ विक्की, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी नामक तीन हमलावरों को राजा की हत्या के लिए तैयार किया। पहले असम में हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन विफल होने के बाद इसे मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में अंजाम देने का फैसला किया गया। राज ने सोनम से कहा ि कवह राजा को हनीमुन के बहाने मेघायल लेकर जाए। सोनम ने पति राजा को मेघायल जानें पर राजी कर लिया।

RELATED NEWS

Raja Raghuvanshi murder case investigation update

Operation honeymoon update : सिर्फ लव ट्रायंगल नहीं, जांच में आए कई नए मोड़ अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

June 17, 2025
sonam raghuvanshi handed over to meghalaya police from gazipur on remand

Gazipur : सोनम को मेघालय पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया कानूनी प्रक्रिया जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

June 10, 2025

23 मई को हत्या की घटना को सोहरा के वेई सावडोंग पार्किंग क्षेत्र के पास एक खाई में अंजाम दिया गया। राजा रघुवंशी और सोनम मावलखियात में स्कूटी खड़ी करने के बाद ट्रेकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान वे वहां पहले से मौजूद विशाल, आकाश और आनंद से मिले। इंदौर के नाते सभी का परिचय हुआ था। जब राजा रघुवंशी रेलिंग के सहारे खड़े थे, तभी विशाल सिंह चौहान ने दाओ लिया और राजा के सिर के पीछे पूरी ताकत से वार किया। इसके बाद आनंद कुर्मी ने गर्दन या कंधे पर और आकाश ने फिर से सिर पर हमला किया। वहीं, सोनम रघुवंशी अपने पति राजा पर हमले से पहले टायॅलेट जाने का बहाना बनाकर मौके से थोड़ी दूर चली गई थी और शव को खाई में फेंकने के बाद वापस लौटी।

मेघालय पुलिस के अनुसार, विक्की ने खून से सने दाओ को घास से साफ किया, जिसके बाद सोनम रघुवंशी ने उसी दाओ से राजा का मोबाइल फोन कुचल दिया ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद आकाश ने अपनी खून से सनी सफेद शर्ट उतारी और खाई में फेंक दिया। सोनम ने विक्की को यात्रा खर्च के लिए 20 हजार रूपए दिए और मरून रंग का बुर्का पहनकर शिलांग की ओर भागी। शिलांग से होते हुए अलग अलग रास्तों से इंदौर पहुंची। सोनम रघुवंशी 3-4 दिनों के लिए राज कुशवाह के घर में रुकी, क्योंकि उसकी मां और बहन घर पर नहीं थीं। 3-4 दिनों के बाद राज उसे इंदौर के देवास नाका स्थित एक किराए के फ्लैट में ले गया। फ्लैट पर पहुंचकर उसने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाला और राज को वापस कर दिया।

विक्की फ्लैट में मौजूद रहता था। जब भी वह बाहर जाता, तब सोनम को बाहर से बंद कर देता था ताकि किसी को पता न चले कि वह अंदर है। गहन जांच के बाद सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश से, जबकि राज कुशवाह और तीनों हमलावरों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) (हत्या), 238(ए) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत औपचारिक रूप से आरोप तय किए हैं। पुलिस अब सबूत नष्ट करने में शामिल तीन और आरोपियों शिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

 

 

Related Posts

Raja Raghuvanshi murder case investigation update

Operation honeymoon update : सिर्फ लव ट्रायंगल नहीं, जांच में आए कई नए मोड़ अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

June 17, 2025
sonam raghuvanshi handed over to meghalaya police from gazipur on remand

Gazipur : सोनम को मेघालय पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया कानूनी प्रक्रिया जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार

June 10, 2025
क्या है ‘पर्ची प्रथा’, जिसने सोनम-राज की लव स्टोरी पर लगाया ग्रहण, जानें प्रेमी के साथ रानी क्यों जाना चाहती थी नेपाल

क्या है ‘पर्ची प्रथा’, जिसने सोनम-राज की लव स्टोरी पर लगाया ग्रहण, जानें प्रेमी के साथ रानी क्यों जाना चाहती थी नेपाल

June 9, 2025
Next Post

‘Jatadhara’ रिव्यू: प्रशंसक बोले डराने नहीं, ऊबाने आई सोनाक्षी-सिल्पा की जोड़ी

Motorola Razr 50 5G

Motorola Razr 50 5G हुआ सस्ता! 51% डिस्काउंट पर मिल रहा स्टाइलिश फोल्डेबल फोन

PM मोदी का विपक्ष पर हमला "बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए, दुनाली-रंगदारी बंद हो"

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India