Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » ‘अजब-गजब’ तरीके से होली खेलते थे मुगल, हौदे में शराब भरवाते बाबर तो बेगमों को पिचकारी से नहलाते थे अकबर

‘अजब-गजब’ तरीके से होली खेलते थे मुगल, हौदे में शराब भरवाते बाबर तो बेगमों को पिचकारी से नहलाते थे अकबर

होली पर्व को लेकर पूरे देश में धूम हैं, 64 साल के बाद रमजान पर होली-जुमा एकदिन पड़ रहा है, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

by Vinod
13/03/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश भर में होली पर्व की धूम हैं। शहर-शहर, गांव-गांव होलिका सजा चुकी हैं। घर पर पकवान बन रहे थे युवाओं की टोलियां में रंगोत्सव को लेकर सज-धज रही हैं। इनसब के बीच 64 साल के बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ रहा है। ऐसे में कई प्रदेशों की सरकारों ने जुमे के समय पर परिवर्तन किया है। मस्जिदों को त्रिपालों से ढका गया है। जिसको लेकर घमासान जारी है। ऐसे में हम आपको मुगलों के जमाने की होली के बारे में बताने जा रहे हैं। कैसे मुगल बादशाह अपनी जनता के साथ रंगोत्सव मनाते थे। बेगमों के शरीर पर पिचकारी से रंग डालते। गाल पर गुलाल लगाते थे।

गरीब शख्स भी बादशाह पर रंग डाल सकता था

64 साल बाद देश में होली और रमजान का जुमा साथ पड़ रहा है। ऐसे में देशभर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोस्त किए गए हैं। रंगात्सव पर खलल डालने वालों पर पुलिस की नजर है। सरकार-पुलिस और प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि लोग सौहार्द तरीके से अपने-अपने पर्व मनाएं। होली-जुमा पर बयानबाजियों का दौर भी जारी है। ऐसे में हम आपको मुगलों के जमाने की होली के बारे में बताने जा रहे हैं। उस वक्त सबसे गरीब शख्स भी बादशाह पर रंग डाल सकता था। होली पर नवाब बड़े शौक से ठंडई पीते और हरम में रंग खेलते थे। बाबर खुद हौदे पर शराब भरवाते और होरियारों को पिलाते और खुद भी जाम को हाथ लगाते थे। बाबर हिन्दुओं के साथ होली खेलते। अकबर के दरवार पर होली को लेकर खास तैयारियों को लेकर मंथन हुआ करता था।

पूरे कुंड को शराब से भरवाया

सबसे पहली होली 1325 ईस्वी में मोहम्मद बिन तुगलक ने खेली थी। वह सार्वजनिक रूप से होली के जश्न में शामिल हुआ था। 1526 में पहले मुगल बादशाह बाबर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया। इतिहासकार मुंशी जकीउल्ला ने अपनी किताब ‘तारीख-ए-हिंदुस्तान’ में लिखते हैं बाबर ने देखा कि हिंदू एक-दूसरे को रंगों से भरे बड़े-बड़े हौदों में पटक रहे थे। वह हैरान थे कि लोग न जाने कौन सा खेल खेल रहे हैं। उन्हें बताया गया कि यह हिंदुओं का एक-दूसरे को रंग लगाकर मनाया जाने वाला त्योहार होली है। बाबर को होली का माहौल पसंद आया। उन्होंने होली के दिन अपने नहाने के पूरे कुंड को शराब से भरवाया और उसमें नहाए। बाबर के बाद उनके बेटे हुमायूं के दौर में भी होली खेली गई, लेकिन इसमें खुद हुमायूं के शरीक होने का ज्यादा जिक्र नहीं मिलता।

RELATED NEWS

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

March 15, 2025
Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

March 14, 2025

सभी त्योहार मनाने की छूट थी

अकबर के शासन यानी 1556 से 1605 में हिंदुओं को सभी त्योहार मनाने की छूट थी। किताब, ’अकबर द ग्रेट’ के मुताबिक, होली के दिन अकबर किले से बाहर भी आते थे और आम लोगों से मिलते थे। मुगल बादशाह होली का बेसब्री से इंतजार करते और रंग खेलने के लिए साल भर पिचकारी जैसी चीजें इकट्ठा करते थे। अकबर को भी ऐसी पिचकारियां इकट्ठी करने का शौक था, जिनसे रंग दूर तक जाए। वह हरम में हरखा बाई और बाकी बेगमों के साथ रंग खेलते थे। कुछ इतिहासकार यह भी कहते हैं कि अकबर के हरम में हरखा बाई और उनकी साथी महिलाएं दीवाली और शिवरात्रि भी मनातीं तो अकबर भी इसमें शरीक होते थे। अकबर के समय के मशहूर कृष्ण भक्त कवि रसखान ने भी होली को लेकर बहुत कुछ लिखा है, जो आज भी किताबों में मौजूद है।

जहांगीर अपने महल में होली खेलते थे

अकबर के बाद 1605 से 1627 तक मुगल साम्राज्य उनके बेटे जहांगीर के हाथों में रहा। जहांगीर भी अपने महल में होली खेलते थे। जहांगीर अपने हरम में नूरजहां और बाकी औरतों के साथ होली खेलते हुए। संगीत में रुचि रखने वाले बादशाह जहांगीर होली पर महफिल लगाते थे। इतिहासकारों के मुताबिक, जहांगीर आम लोगों के साथ होली नहीं खेलते थे, लेकिन उनके समय बादशाह का लाल किले की खिड़कियों से झांककर आम लोगों से बातचीत करने का चलन था। जहांगीर इन्हीं झरोखे से लोगों को रंगों में सराबोर होते हुए देखते थे। उनके ही दौर में होली को ‘ईद-ए-गुलाबी’ और ‘आब-ए-पाशी’ कहा गया। आब-पाशी का मतलब है रंगीन पानी की बौछार करना।

शाहजहां के दौर में भी होली खेली जाती रही

जहांगीर के बेटे शाहजहां के दौर में भी होली खेली जाती रही। मुगल बादशाह शाहजहां ने भी होली के त्योहार को उत्सव की तरह मनाया। उनके शासनकाल के दौरान राजदरबार में होली का उत्सव ईद-ए-गुलाबी के नाम से जाना जाता था। इस त्योहार को राजदरबार में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग साथ मनाते थे। अब्दुल हामिद लाहौरी की किताब पादशाहनामा और शाहजहांनामा दोनों में ही इस बात का उल्लेख मिलता है कि शाहजहां के शासनकाल में होली मनाई जाती थी। मुगल काल की कलाकृतियों में भी होली का जिक्र मिलता है और शाहजहां द्वारा आयोजित किए जाने उत्सवों का वर्णन मिलता है।

औरंगजेब ने होली-दीपावली मनाने पर रोक लगा दी

शाहजहां को कैद में डाल उसका छोटा बेटा औरंगजेब मुगल बादशाह बना। ये ‘कट्टर इस्लामी शासक’ हिंदुओं के त्योहार मनाने के खिलाफ था। इसका जिक्र औरंगजेब के दरबार से जुड़े लेखक साकी मुस्तैद खान ने अपनी किताब ‘मआसिर-ए-आलमगीरी’ के चैप्टर 12 में किया है। 9 अप्रैल 1669 को औरंगजेब ने अपने शासन वाले सभी 21 सूबों में हिंदुओं के मंदिर गिराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद ही सोमनाथ, काशी विश्वनाथ समेत दर्जनों मंदिर गिराए गए। हिंदुओं की धार्मिक प्रथाओं और त्योहारों पर भी रोक लगा दी गई। सभी 21 सूबों में होली नहीं मनाई गई, क्योंकि ये शाही हुक्म के खिलाफ था। औरंगजेब ने होली-दीपावली मनाने पर रोक लगा दी थी।

मोहम्मद शाह होली खेलते थे

औरंगजेब के बाद मुगल शासन कमजोर होता चला गया। दक्षिण में मुस्लिम शासकों की सल्तनतें काबिज थीं। 1627 में बीजापुर के सुल्तान बने इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय कला और संगीत में रुचि रखने वाले थे और धार्मिक सहिष्णु शासक थे। वह होली पर रंग खेलते और मिठाई बांटते थे। 1719 से 1748 तक बादशाह रहे मोहम्मद शाह होली खेलते थे। उनके होली खेलते हुए जो चित्र हैं, उनमें उनको महल में दौड़ते हुए दिखाया गया है। बादशाह बहादुर शाह जफर के जमाने में होली किले और दरबार से बाहर सड़कों तक पर मनाई गई। उन्होंने अपने हिंदू मंत्रियों को सिर और गाल पर गुलाल लगाने की इजाजत दी थी। इस मौके पर उत्तर भारत में फाग कहे जाने वाले लोकगीतों का प्रचलन था। इतिहासकारों के मुताबिक, बहादुर शाह जफर ने होली पर कई फाग लिखे।

Related Posts

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

March 15, 2025
Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

March 14, 2025
जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

March 14, 2025
जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

जानें CM योगी ने पहली बार ऐसे क्यों खेली HOLI, सम्मत की राख से किया तिलक और कह दी बड़ी बात

March 14, 2025
होली-जुमा पर कानपुर में CCTV-द्रोन के साथ अद्श्य पहरी की तैनाती, PAC और घुड़सवार पुलिस करेगी 116 होलिका दहन की रखवाली

होली-जुमा पर कानपुर में CCTV-द्रोन के साथ अद्श्य पहरी की तैनाती, PAC और घुड़सवार पुलिस करेगी 116 होलिका दहन की रखवाली

March 13, 2025
UP News: जानिए अखिलेश यादव ने क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘30 मार खान’

UP News: जानिए अखिलेश यादव ने क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘30 मार खान’

March 13, 2025
कौन हैं यूपी के ‘लाट साहब; जिनकी होली पर्व पर होती है जूते-चप्पल से पिटाई, बड़ी दिलचस्प है कोतवाल के रिश्वत देने की कहानी

कौन हैं यूपी के ‘लाट साहब; जिनकी होली पर्व पर होती है जूते-चप्पल से पिटाई, बड़ी दिलचस्प है कोतवाल के रिश्वत देने की कहानी

March 13, 2025
जानिए यूपी के ‘देवा’ की दरगाह पर क्यों खेली जाती है होली, बढ़ी दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

जानिए यूपी के ‘देवा’ की दरगाह पर क्यों खेली जाती है होली, बढ़ी दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

March 11, 2025
Thandai and Holi celebration

History of thandai : ठंडाई के बिना होली की मस्ती है अधूरी जानिए क्या है इसका इतिहास और सेहत से जुड़े फ़ायदे

March 10, 2025
‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

March 10, 2025
Next Post
Entertainment News: लोगों को हँसा कर बन गए कितने अमीर ? जानते हैं देश के सबसे अमीर कॉमेडियन के बारे में

Entertainment News: लोगों को हँसा कर बन गए कितने अमीर ? जानते हैं देश के सबसे अमीर कॉमेडियन के बारे में

Ayodhya News: अयोध्या के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित कई और प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क, जानें क्या इसके फ़ायदे

Ayodhya News: अयोध्या के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित कई और प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क, जानें क्या इसके फ़ायदे

UP News: जानिए अखिलेश यादव ने क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘30 मार खान’

UP News: जानिए अखिलेश यादव ने क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘30 मार खान’

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India