• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

नागपुर हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। एमडीपी के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और महिला पुलिसकर्मियों से छेड़खानी की। पुलिस ने सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
March 19, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
0
Nagpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nagpur violence: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में मास्टरमाइंड के रूप में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान का नाम सामने आया है। गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, फहीम शमीम के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों ने अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा की।

हिंसा की शुरुआत उस वक्त हुई जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगज़ेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान औरंगज़ेब का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। इसके जवाब में फहीम शमीम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर घातक हथियारों से हमला किया।

Related posts

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
Kishtwar

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

August 14, 2025

भीड़ का हमला और महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी

एफआईआर के मुताबिक, शाम 4 बजे के करीब छत्रपति शिवाजी पुतले के पास दंगा भड़काने के इरादे से 400 से 500 लोगों की भीड़ जुटाई गई। बार-बार अनाउंसमेंट करके भीड़ को वहां से हटने का निर्देश दिया गया, लेकिन भीड़ ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हथियारों से लैस इस भीड़ ने Nagpur पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ी, पत्थर और लाठियों से हमला किया।

इस दौरान भालदारपुरा चौक इलाके में पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए भद्दी गालियां दी गईं और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई। हिंसा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने महिला पुलिसकर्मियों से भी छेड़खानी की। एक महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें की गईं और अन्य महिला कर्मचारियों पर भी अभद्र टिप्पणियां की गईं।

कानून-व्यवस्था की चुनौती

इस Nagpur हिंसा के बाद Nagpur पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रशासन ने नागपुर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया है। नागपुर हिंसा ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

यहां पढ़ें: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

Tags: nagpur
Share196Tweet123Share49
Previous Post

‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव, RJD कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Next Post

‘भाभी मुझे महाकुंभ की तस्वीरें भेजना’, जब सुनीता को स्पेस में आई महाकुंभ की याद, धारती लौटने पर बेहद खुश परिवार 

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Sunita Williams on Mahakumbh

'भाभी मुझे महाकुंभ की तस्वीरें भेजना', जब सुनीता को स्पेस में आई महाकुंभ की याद, धारती लौटने पर बेहद खुश परिवार 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version