शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 PBKS Vs RCB : विराट कोहली के ‘बदलापुर’ से PBKS धराशाही, मिली जीत तो ‘मुस्कराई’ RCB

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करतते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

by Vinod
अप्रैल 20, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे आरसीबी ने सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली (73’) और देवदत्त पडिक्कल (61) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इस जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही कोहली के विराट पारी के चलते आरसीबी ने पंजाब से मिली हार का बदला भी ले लिया। 18 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी।

पंजाब ने157 रन बनाए

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। पंजाब की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर 26 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरशिप की। प्रियांश ने 22 रनों की पारी खेली। जबकि दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 33 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 6 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चलते बने। वहीं नेहाल वढेरा 5 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। यहां से जोश इंगलिस और शशांक सिंह के बीच पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की पार्टनरशिप हुई।

RELATED NEWS

El Niño का महासंकट, क्या 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, कमज़ोर मानसून, सूखे,पानी और कम फसल, मचेगा कोहराम

El Niño का महासंकट, क्या 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, कमज़ोर मानसून, सूखे,पानी और कम फसल, मचेगा कोहराम

अगस्त 22, 2026
AUS vs BAN 2nd Test: स्टार्क-के बाद शोरीफुल का कहर, पलटा मुकाबला, पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा

AUS vs BAN 2nd Test: स्टार्क-के बाद शोरीफुल का कहर, पलटा मुकाबला, पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा

अगस्त 22, 2026

शशांक ने 31  रन बनाए

इस पार्टनरशिप को स्पिनर सुयश शर्मा ने 14वें ओवर में तोड़ा, जब उन्होंने इंगलिस को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इंगलिस ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 17 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। फिर उसी ओवर में सुयश ने मार्कस स्टोइनिस (1) को भी बोल्ड कर दिया। मार्कस स्टोइनिस के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्को जानसेन ने 43 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शशांक ने 31 रन बनाए। जानसेन ने 20 गेंदों पर 25’ रनों की पारी खेली। आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को दो-दो विकेट मिला, वहीं रोमारियो शेफर्ड ने एक सफलता हासिल की।

बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही

मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिल साल्ट का विकेट गंवा दिया। साल्ट 1 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। इसके बाद विराट कोहली ने ’इम्पैक्ट सब’ देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप के दौरान देवदत्त ने अटैकिंग रवैया अपनाया और 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। देवदत्त ने चार छक्के और पांच चौकों की मदद से 35 बॉल पर 61 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार संग इनिंग्स को बढ़ाया।

54 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए।

विराट और रजत के बीच 34 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप के दौरान ही कोहली ने 43 बॉल पर अपनी फिफ्टी कर ली, जो उनके आईपीएल करियर की 59वीं फिफ्टी रही। पाटीदार 12 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। पाटीदार के आउट होने के बाद कोहली और जितेश शर्मा (11’) ने आरसीबी को जीत के द्वार तक पहुंचाया। किंग कोहली ने सात चौके और एक छक्के की मदद से 54 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए। आज के मैच में विराट कोहली पूराने रंग में दिखे और मैदान के हर कोने पर रन बनाए। कोहली की विराट पारी के चलते आरसीबी ने पंजाब से मिली हार का बदला लिया और प्रचंड जीत दर्ज की।

17 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत नसीब हुई

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की। जबकि 17 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत नसीब हुई। यानी दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। आरसीबी ने आठवें मैच में पांचवी जीत दर्ज कर आईपीएल 2025 के अंकतालिका पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर गुजरात है। जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली। जिस तरह से आरसीबी मैच खेल रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट की टीम इसबार बड़े उलटफेर के इरादे से मैदान पर उतर रही है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

El Niño का महासंकट, क्या 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, कमज़ोर मानसून, सूखे,पानी और कम फसल, मचेगा कोहराम

El Niño का महासंकट, क्या 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, कमज़ोर मानसून, सूखे,पानी और कम फसल, मचेगा कोहराम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

El Niño impacts: दुनिया के मौसम पर एक बार फिर El Niño का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। 2026...

AUS vs BAN 2nd Test: स्टार्क-के बाद शोरीफुल का कहर, पलटा मुकाबला, पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा

AUS vs BAN 2nd Test: स्टार्क-के बाद शोरीफुल का कहर, पलटा मुकाबला, पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में...

US-Canada Trade Deal: अमेरिका कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव फिर गहराया , तीन दिनों तक चली बातचीत रही बेनतीजा

US-Canada Trade Deal: अमेरिका कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव फिर गहराया , तीन दिनों तक चली बातचीत रही बेनतीजा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

US-Canada Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर गहरा गया है। दोनों देशों के बीच...

Delhi-NCR में बढ़ा Swine Flu का खतरा, बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द जैसे लक्षणों को ना करे नजरअंदाज

Delhi-NCR में बढ़ा Swine Flu का खतरा, बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द जैसे लक्षणों को ना करे नजरअंदाज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

H1N1 Cases Rise: दिल्ली-NCR में बदलते मौसम के बीच Influenza A (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी चिंता...

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Next Post
बेटे ने मां की हत्या कर निकाला दिल, दिमाग, लिवर और किडनी, तवे में किया गरम और नमक-मिर्च के साथ खा गया नरभक्षी

बेटे ने मां की हत्या कर निकाला दिल, दिमाग, लिवर और किडनी, तवे में किया गरम और नमक-मिर्च के साथ खा गया नरभक्षी

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist