रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

इंडिया@2047 समिट में बोले पीएम, राष्ट्रहित में लिए कड़े फैसले, अब देश तेजी से आगे बढ़ रहा

पीएम मोदी ने समिट में सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में लिए फैसलों से देश को लाभ हुआ है।डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिला

by SYED BUSHRA
मई 7, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi at India@2047 Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया@2047 समिट में बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बीते 10 सालों में देश को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े और जरूरी फैसले लिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें फैसले लेने से पहले यह सोचती थीं कि इसका वोट बैंक पर क्या असर पड़ेगा। लेकिन उनकी सरकार की नीति है राष्ट्र पहले, बाकी सब बाद में। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश के बैंक डूबने की कगार पर थे, लेकिन आज बैंकिंग सेक्टर रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बैंकों को मिलाकर उन्हें मजबूत बनाया गया जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिला।

10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए, DBT से गरीबों को पूरा पैसा

पीएम मोदी ने बताया कि पहले की सरकारों ने सिस्टम ऐसा बना रखा था कि सरकारी योजनाओं का फायदा 10 करोड़ ऐसे फर्जी लोगों को मिल रहा था, जिनका असल में कोई वजूद ही नहीं था। उन्होंने कहा, “ऐसे लोग सरकारी सुविधाएँ पूरे ठाठ से ले रहे थे। लेकिन हमारी सरकार ने इन्हें हटाया और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए अब पैसा सीधे जरूरतमंदों के खाते में जाता है। इससे करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं।”

RELATED NEWS

AI की मदद से किया साइबर हमला!  15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

AI की मदद से किया साइबर हमला! 15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

जुलाई 12, 2026
Lock Upp Season 2: सुनीता आहूजा और रियाज अली का सफर हुआ खत्म, डबल एविक्शन ने बदला गेम

Lock Upp Season 2: सुनीता आहूजा और रियाज अली का सफर हुआ खत्म, डबल एविक्शन ने बदला गेम

जुलाई 12, 2026

OROP, महिला आरक्षण और तीन तलाक जैसे अहम फैसले

प्रधानमंत्री ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (OROP) योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इसे सालों तक टाला गया लेकिन उनकी सरकार ने इसे लागू किया और अब तक पूर्व सैनिकों को 1.25 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए दिए जा चुके हैं।

महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात हो या फिर गरीब सवर्ण परिवारों को आरक्षण उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ बातें नहीं कीं, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाया है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को भी न्याय मिला।

पानी का सही उपयोग, नदियों को जोड़ने की योजना

पीएम मोदी ने नदियों को जोड़ने की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दशकों तक पानी विवादों का कारण रहा, लेकिन अब ‘केन-बेतवा’ और ‘पार्वती-चंबल’ परियोजनाओं से कई राज्यों को फायदा होगा। साथ ही, अब भारत का पानी भारत में ही रुकेगा और देश के काम आएगा।

डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सफलता

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने डिजिटल इंडिया की बात की थी, तब लोगों को भरोसा नहीं था। लेकिन आज सस्ते डेटा और स्मार्टफोन ने नया क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर गांव की महिलाएँ भी करोड़ों में कमाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ यूट्यूब ने पिछले 3 सालों में कंटेंट क्रिएटर्स को 21,000 करोड़ रुपए दिए।

मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है और हमारे रक्षा उत्पाद 100 से ज्यादा देशों में जा रहे हैं।

नागरिकों की सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि अब फॉर्म भरने से लेकर पासपोर्ट, टैक्स रिफंड और जीवन प्रमाण पत्र तक सब डिजिटल हो गया है। बुजुर्ग अब कहीं से भी अपना जीवन प्रमाण दे सकते हैं। पहले की सरकारें खुद को मालिक समझती थीं, हमने ‘नागरिक देवो भव’ को अपनाया।

Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

AI की मदद से किया साइबर हमला!  15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

AI की मदद से किया साइबर हमला! 15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज कई क्षेत्रों में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों से लेकर आम...

Lock Upp Season 2: सुनीता आहूजा और रियाज अली का सफर हुआ खत्म, डबल एविक्शन ने बदला गेम

Lock Upp Season 2: सुनीता आहूजा और रियाज अली का सफर हुआ खत्म, डबल एविक्शन ने बदला गेम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Lock Upp Season 2: Netflix पर स्ट्रीम हो रहे Lock Upp Season 2 में इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा सरप्राइज...

India in T20 Series: हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ इतिहास रचा  तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बना बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

India in T20 Series: हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ इतिहास रचा तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बना बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Harry Brook Creates History: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए...

India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

India’s Poor Performance: लगातार 6 हार से घिरी टीम इंडिया, जानिए हार के पीछे के बड़े कारण जिससे बिगड़ा टीम का प्रदर्शन

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour Poor Performance, टी20 विश्व कप 2026 जीतने के कुछ ही महीनों बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार सवालों...

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

England Tour: सीरीज में नहीं मिली एक भी जीत , इंग्लैंड दौरे का निराशाजनक अंत, श्रेयस अय्यर ने बताईं हार की वजहें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Iyer Admits Team India's Mistakes, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टी20 विश्व विजेता इंग्लैंड के...

Next Post
Stock Market

'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान में दहशत, भारतीय बाजारों में दिखी स्थिरता, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी पर कितना पड़ेगा असर ? 

Operation Sindoor

मंगलसूत्र की खातिर ली गई प्रतिज्ञा पूरी! ऑपरेशन सिंदूर में भारत की वीरांगनाओं ने दुश्मन को कर दिया खाक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist