शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bank Strike: लगातार छुट्टियों से प्रभावित रहेंगी सेवाएं, 11 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत, 28 से 30 तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित

सितंबर में बैंक हड़ताल और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल के बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026
in राष्ट्रीय
September Bank Strike
Share on FacebookShare on Twitter

September Bank Strike:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। बैंककर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, सभी संवर्गों में समान लाभ आधारित प्रोत्साहन यानी PLI समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनियन नेताओं ने कहा है कि मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं होने पर आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

तीन दिन फिर बंद

11 सितंबर की हड़ताल के बाद भी अगर बैंक कर्मचारियों की मांगों पर समाधान नहीं निकलता है तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसका असर कोडरमा जिले समेत देशभर की बैंक शाखाओं पर पड़ सकता है। इस दौरान लेन-देन, नकद जमा-निकासी, चेक निपटान और शाखाओं से जुड़े अन्य काम प्रभावित होने की आशंका है।

RELATED NEWS

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

सितम्बर 2, 2026
Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

अगस्त 18, 2026

अक्टूबर में चेतावनी

बैंक यूनियनों ने सितंबर के आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन को और बड़ा करने की चेतावनी दी है। यूनियनों के मुताबिक मांगों पर सरकार और संबंधित पक्षों की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। ऐसा होने पर बैंकिंग सेवाओं पर लंबे समय तक असर पड़ने की आशंका है।

छुट्टियों से बढ़ेगा असर

हड़ताल के साथ सितंबर में लगातार पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश भी बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करेंगे। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसी तरह 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। हड़ताल और इन छुट्टियों के बीच बैंक शाखाओं में कामकाज के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

पांच दिन काम की मांग

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में भी अन्य वित्तीय संस्थानों की तरह सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था होनी चाहिए। मौजूदा व्यवस्था में पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।

राइट-टू-डिस्कनेक्ट भी

बैंक यूनियनें कर्मचारियों के लिए राइट-टू-डिस्कनेक्ट लागू करने की मांग भी कर रही हैं। इसके तहत कार्यालय समय खत्म होने के बाद कर्मचारियों को काम से जुड़े फोन, ई-मेल और संदेशों का जवाब देने की बाध्यता से राहत देने की मांग है। UFBU के तहत AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC समेत सात बैंक संगठन आंदोलन में शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि नकद जमा-निकासी, चेक निपटान और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य हड़ताल व छुट्टियों से पहले निपटा लें।

Tags: Bank Strikebanking newsSeptember Bank Holiday
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026

सितंबर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान...

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

19 अगस्त 2026 को बुधवार है और इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी नहीं है। RBI के बैंक...

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

ATM Closure: देश के छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले...

RBI new cheque clearing system for faster settlement

New Cheques Clearing System:अब अकाउंट में आयेंगे फटाफट पैसे , RBI ने क्यों बदली चेक क्लियरिंग प्रक्रिया, कब से होगी लागू

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025

RBI Changes Clearing System:बैंक में चेक जमा करने के बाद अब आपको 1-2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व...

Next Post
GDA Indraprastha Yojana Flats

GDA Housing: दिल्ली के पास GDA की इंद्रप्रस्थ योजना 20 लाख से 1BHK-2BHK फ्लैट,7 साल EMI की सुविधा

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist