शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

SIR Voter List Update:कौन भरेगा कौन-सा कॉलम, शादीशुदा महिलाओं को अभिभावक में किसका नाम लिखना है, जानिए पूरी गाइड

SIR प्रक्रिया में मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। शादीशुदा महिलाओं को अभिभावक कॉलम में पिता का नाम लिखना है। 2003 की सूची में नाम न होने पर भी फॉर्म भरना अनिवार्य है

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025
in राष्ट्रीय
SIR voter list update married women info

Special Intensive Revision (SIR) Voter List Update:देश के नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में इस समय स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम चल रहा है। हर जगह बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। लेकिन फॉर्म भरने को लेकर लोगों में काफी उलझन है। खासकर शादीशुदा महिलाओं में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि अभिभावक वाले कॉलम में पिता का नाम लिखें या पति का। आइए सरल भाषा में समझते हैं कि चुनाव आयोग ने इसके लिए क्या निर्देश दिए हैं।

गणना प्रपत्र में क्या-क्या भरा जाता है

चुनाव आयोग की ओर से जारी गणना प्रपत्र के पहले हिस्से में कुछ आधारभूत जानकारी पहले से दर्ज होती है। सबसे ऊपर बीएलओ का नाम और उनका मोबाइल नंबर लिखा होता है। इस नंबर की मदद से आप किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Delhi SIR Voter List

Voter List: दिल्ली में SIR से 47.7 लाख नाम हटे, कब तक नाम जुडवाने का मौका, जानिए किन आधारों पर हुई कार्रवाई

अगस्त 31, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

फ़रवरी 9, 2026

इसके बाद तीन कॉलम बने होते हैं।
पहले कॉलम में मतदाता का नाम, उसका एपिक नंबर और पता लिखा होता है।

दूसरे कॉलम में वोटर का सीरियल नंबर, पार्ट नंबर और मतदान केंद्र का नाम व पता दिया होता है।

तीसरे कॉलम में क्यूआर कोड के साथ मतदाता की श्वेत-श्याम फोटो होती है। फोटो के बगल में खाली जगह होती है, जहां मतदाता को अपनी रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होती है।

शादीशुदा महिला पिता का नाम लिखेगी या पति का?

इसके बाद वाले कॉलम में मतदाता को अपनी जन्म तिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरना होता है।
अगला कॉलम अभिभावक या पिता के नाम का होता है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस कॉलम में सभी महिलाएं, चाहे शादीशुदा हों या अविवाहित, अपने पिता का नाम ही लिखेंगी। इसके नीचे उनके पिता का एपिक नंबर भरना होता है।

इसके बाद मां का नाम और उनका एपिक नंबर दर्ज किया जाता है।
फॉर्म में एक अलग कॉलम पति के नाम का भी है। शादीशुदा महिलाएं इस कॉलम में अपने पति का नाम और उनका एपिक नंबर लिखेंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विवाह हो जाने के बाद भी महिला को माता-पिता से संबंधित विवरण देना आवश्यक है।

परिवार का कोई सदस्य बाहर हो तो क्या करें

अगर परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं है, तो उसका फॉर्म अभिभावक भरकर जमा कर सकता है, लेकिन यह उल्लेख करना जरूरी है कि फॉर्म किसकी ओर से भरा गया है।

पुराने SIR रिकॉर्ड की जानकारी

फॉर्म का अगला हिस्सा दो भागों में बंटा है।

यदि मतदाता का नाम 2002-2003 के एसआईआर रिकॉर्ड में है, तो उसे अपना नाम, एपिक नंबर, संबंध, जिला, राज्य, विधानसभा केंद्र, सीरियल नंबर और पार्ट नंबर भरना होगा।

अगर नाम उस पुराने रिकॉर्ड में नहीं है, तो मतदाता को अपने माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी का विवरण भरना होगा और संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी फॉर्म के साथ लगानी होगी। इसके बाद हस्ताक्षर करके फॉर्म बीएलओ को देना होगा।

2003 की सूची में नाम न हो तब भी फॉर्म भरें

बीएलओ दो प्रतियों में गणना प्रपत्र दे रहे हैं। फॉर्म जमा करने पर एक प्रति पावती के रूप में आपको वापस मिल जाती है।

अगर किसी का नाम 2003 की सूची में नहीं था, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में है, तब भी उसे फॉर्म भरकर जमा करना जरूरी है। 2003 की सूची में यदि आपके पूर्वज दर्ज रहे होंगे तो उसी आधार पर मैपिंग होगी।

नौ दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद, जिनकी मैपिंग नहीं हुई होगी उन्हें नोटिस मिलेगा। इसके बाद उन्हें आयोग द्वारा बताए गए 11 पहचान पत्रों में से किसी एक को लेकर सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा

Tags: BLO Form GuideSIR Updatevoter list revision

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi SIR Voter List

Voter List: दिल्ली में SIR से 47.7 लाख नाम हटे, कब तक नाम जुडवाने का मौका, जानिए किन आधारों पर हुई कार्रवाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Delhi SIR Voter List:चुनाव आयोग की ओर से देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

UP SIR voter list date change

SIR Date Change:UP में विशेष गहन पुनरीक्षण का शेड्यूल फिर बदला, ड्राफ्ट से लेकर अंतिम मतदाता सूची तक की नई तारीखें हुई जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 31, 2025

SIR voter list date change:उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच भारत निर्वाचन...

UP voter list revision review SIR

फर्जी वोटरों पर सख्त हुई योगी सरकार, कौन से ज़िलों में है सबसे ज्यादा संदिग्ध वोटर, किसने दिया SIR पर नजर रखने का आदेश

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

UP Voter List Revision Review: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण...

West Bengal SIR voter list issue

West Bengal SIR Dispute: क्या वोटर लिस्ट से 28 लाख नाम हटे, SIR पर राजनीति गरम, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

by SYED BUSHRA
नवम्बर 29, 2025

West Bengal SIR Voter List Revision:पश्चिम बंगाल इस समय पूरे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ...

Next Post
कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन टास्क बिगड़ा, तान्या की ग़लत हरकत पर मालती ने तुरंत थप्पड़ जड़ा

फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन टास्क बिगड़ा, तान्या की ग़लत हरकत पर मालती ने तुरंत थप्पड़ जड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In