सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Crude Oil Shock: होर्मुज में तनाव बढ़ा, कच्चा तेल महंगा, भारत में भी कीमतों को लेकर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी चिंता

होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पर इसका असर तुरंत नहीं दिखता, क्योंकि कीमत कई आर्थिक और टैक्स से जुड़े कारकों पर निर्भर करती है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026
in राष्ट्रीय
Strait of Hormuz crude oil price
Share on FacebookShare on Twitter

Strait of Hormuz tension: पेट्रोल और डीजल सस्ता होने का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमलों के बाद दुनिया के बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड भी 78 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार रात होर्मुज में क्वेश्म द्वीप के पास लगातार हुए धमाकों के बाद ये हमले किए गए।

होर्मुज पर बढ़ा तनाव

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने से तेल की सप्लाई और जहाजों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ईरान ओमान के साथ एक समझौते के जरिए अमेरिकी जहाजों को इस रास्ते से दूर रखना चाहता है। इसके साथ ही वह इजरायली जहाजों पर भी रोक लगाने और दुश्मन देशों से इस जलमार्ग के इस्तेमाल के बदले भारी मुआवजा लेने की मांग कर रहा है।

RELATED NEWS

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

अगस्त 31, 2026
Iran-US War Update: अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की दी धमकी

Iran-US War Update: अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की दी धमकी

अगस्त 24, 2026

समझौते पर अड़चन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस बैंक एसेट मैनेजमेंट ग्रुप के वरिष्ठ निवेश रणनीति निदेशक रॉब हॉवर्थ का मानना है कि होर्मुज जलमार्ग को पूरी तरह सामान्य करने को लेकर बातचीत अभी भी आसान नहीं है। इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही कम बनी हुई है और किसी स्थायी समझौते के संकेत साफ नहीं दिख रहे हैं। यही वजह है कि निवेशक भी आगे की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं।

ट्रंप को भरोसा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशों के साथ सैन्य कार्रवाई का दौर भी चल रहा है। ताजा हमलों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा। हालांकि, दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों को लेकर अभी बड़ा अंतर बना हुआ है। अमेरिका होर्मुज से बिना रोक-टोक जहाजों की आवाजाही चाहता है, जबकि ईरान इस रास्ते पर शुल्क लगाने की मांग कर रहा है।

संघर्ष का दायरा बढ़ा

मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अब दूसरे इलाकों तक भी फैलता दिखाई दे रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन सरकार की सेना के खिलाफ बड़े हमले का दावा किया है। इससे पहले इसी सप्ताह हूतियों ने अदन की खाड़ी में एक सऊदी टैंकर को निशाना बनाने का दावा किया था। इसके अलावा उत्तरी लाल सागर में जहाजों की आवाजाही को लेकर भी धमकी दी गई थी।

भारत में असर धीमा

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तुरंत उसी अनुपात में नहीं बदलते। इसकी वजह यह है कि देश में ईंधन की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है। तेल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव के साथ रुपये और डॉलर की दर, रिफाइनिंग खर्च और अलग-अलग टैक्स को भी ध्यान में रखती हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा या सस्ता होने का असर भारतीय बाजार में तुरंत दिखाई नहीं देता।

Tags: Crude Oilpetrol diesel priceStrait of Hormuz
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Iran-US War Update: अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की दी धमकी

Iran-US War Update: अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की दी धमकी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब सैन्य टकराव के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी गंभीर रूप लेता दिखाई...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Fuel Price: एथेनॉल-मुक्त पेट्रोल ₹167 के पार, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के दाम

Fuel Price: एथेनॉल-मुक्त पेट्रोल ₹167 के पार, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के दाम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Fuel Rates: भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

Next Post
Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In