सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों का काट रहा चालान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनवरी से 15 मई के बीच ट्रैफिक पुलिस ने 11.84 लाख चालान जारी किए हैं। सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और अवैध पार्किंग के सामने आए हैं। पुलिस ने बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस सस्पेंड और रद्द करने की चेतावनी दी है।

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

Noida Traffic Rules: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस साल जनवरी से 15 मई के बीच ट्रैफिक पुलिस ने कुल 11.84 लाख चालान जारी किए हैं। औसतन यह संख्या हर दिन करीब 8,741 से 9,000 चालानों के आसपास बैठती है।

इसके बावजूद सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की संख्या में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है।

RELATED NEWS

Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

अगस्त 31, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026

सबसे ज्यादा बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग के चालान

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ किए गए हैं। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और रेड लाइट जंप जैसे मामलों में भी बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुल चालानों में एक बड़ा हिस्सा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है।

किस कैटेगरी में कितने चालान

जनवरी से 15 मई के बीच जारी किए गए चालानों का विवरण इस प्रकार है:

  • बिना हेलमेट ड्राइविंग: 5,49,553
  • ओवरस्पीडिंग: 1,08,449
  • अवैध पार्किंग: 1,06,688
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 88,417
  • रेड लाइट जंप: 33,145

इन आंकड़ों से साफ है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक गंभीर समस्या बनी हुई है।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीसीपी (ट्रैफिक) अभय कुमार मिश्रा ने लगातार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि बार-बार उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे और यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

स्टंटबाजों और मॉडिफाइड वाहनों पर भी नजर

ट्रैफिक पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवकों और अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर भी सख्ती बढ़ा दी है। ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और नियमों के विपरीत चलने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

विशेष अभियान में भी हुई बड़ी कार्रवाई

बीते महीने 21 से 24 मई के बीच चलाए गए विशेष अभियान में भी ट्रैफिक पुलिस ने हजारों वाहनों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान 36,000 से अधिक चालान काटे गए और 145 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान में ओवरस्पीडिंग, बिना नंबर प्लेट वाहन, नशे में ड्राइविंग और अवैध पार्किंग जैसे मामलों पर खास ध्यान दिया गया।

Tags: Greater Noida NewsTraffic Violations
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Hapur Road Accident:हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Greater Noida Society Accident

Accident in GreNo: क्या सपनों का आशियाना बना मौत का जाल, घटिया निर्माण की खुल रही परतें? प्लास्टर गिरने से गई एक निवासी की जान

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Major Accident in Greater Noida Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो...

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026

Sewer Negligence in ajnara homes: ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में सीवर और कचरा निस्तारण को लेकर बड़ी लापरवाही...

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

by Gulshan
मार्च 5, 2025

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में 17 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल...

Next Post
लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist