शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Diwali: इस साल पांच नहीं छह दिनों का होगा दीपोत्सव, धनतेरस पर शुभ योग के साथ होगी शुरुआत

by Web Desk
अक्टूबर 21, 2022
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

पर्व पुंज कार्तिक माह में पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्तिक कृष्ण द्वादशी 22 अक्टूबर को धन त्रयोदशी के साथ शुरू हो रहा है। हालांकि दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण प्रकाश पर्व पांच के बजाय छह दिवसीय होगा। धनतेरस से लेकर भैया दोज तक प्रतिदिन शाम को दीपदान किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि धन त्रयोदशी को प्रदोष काल में दीपदान करने से अकाल मृत्यु का नाश होता है। प्रदोष काल शाम 5: 49 से रात्रि 8: 23 तक है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी रविवार रूप चतुर्दशी है लोग पूर्व विद्धा चतुर्दशी में अरुणोदय काल में स्नान करेंगे। ऐश्वर्य की कामना करने वाले लोग सुगंधित तिल के तेल की मालिश कर स्नान करेंगे। चतुर्दशी को तेल में लक्ष्मीजी और जल में गंगा का वास होता है।


शाम को चार बत्तियों वाले दीपक से दीपदान करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल 5:47 से रात्रि 8:20 तक है। चतुर्दशी को धर्मराज तक को प्रणाम करने का विधान है, इसलिए तर्पण भी किया जाएगा। प्रकाश पर्व का मुख्य उत्सव दीपावली के रूप में 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। घर-घर आस्था के दीये जलेंगे। छोटी काशी को कोना-कोना प्रकाश से आलोकित होगा। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी उपरांत अमावस्या 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा प्रदोष काल शाम 5:46 से रात्रि 8:20 तक रहेगा। सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त स्थिर लग्न, वृष में स्थिर नवमांश, कुंभ का समय शाम 7:22 से 7:35 मिनट रहेगा। कार्तिक कृष्ण अमावस्या की संपूर्ण रात्रि को कालरात्रि माना जाता है इसलिए संपूर्ण रात्रि में पूजा करना श्रेष्ठ होता है। अमावस्या शाम 5:27 संपूर्ण रात्रि विद्यमान रहेगी। महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम भारती ने बताया कि दीपावली की रात्रि में श्रीसूक्त, लक्ष्मीसूक्त, पुरुष सूक्, देवी सूक्त, कनकधारा स्तोत्र, गोपाल सहस्रनाम का पाठ एवं गुरु मंत्र का जप करना अति शुभफलदायी होता है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026


सूर्य ग्रहण के कारण भैया दोज 27 को

कार्तिक अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होग। ग्रहण का आरम्भ अपराह्न 04: 32 बजे, ग्रहण मध्य 05:33 बजे होगा। ग्रहण समाप्त 05:46 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुलाराशि पर केंद्रित रहेगा। इसलिए रू, रे, रो, त अक्षरों से शुरू होते नाम वाले लोगों एवं गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दर्शन नहीं करने चाहिए। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व अर्थात 25 अक्टूबर को सूर्योदय के पूर्व तड़के 04:32 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा। ऐसे में अन्नकूट और गोवर्धन पूजन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा बुधवार 26 अक्टूबर को और भाई दूज तथा यम द्वितीया गुरुवार, 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

Tags: dhanterasdiwalinationalNews1India
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Honey Trap: महिला मित्र ने फोन कर बुलाया, हाथ पैर बांधकर की मारपीट, फिर साथियों संग Nude video बनाकर लूटा

UP Police: पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी की बड़ी घोषणा, पुलिसकर्मियों को मिलेगा अब 500 रुपया मोटरसाइकिल भत्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist